Category Archives: बिहार

Noimg

भारतीय जनसेवा, न्याय और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं राजमाता अहिल्याबाई होलकर: याज्ञवल्क्य शुक्ल ||GS NEWS

DESK20250

नावगछिया : भारत की सांस्कृतिक धरोहर, न्याय और नारीशक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की गोपालपुर इकाई द्वारा “राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य समारोह” का आयोजन गजाधर भगत महाविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, जिला संयोजक गौतम साहू और नगर सह मंत्री मीनाक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय जनसेवा, न्यायप्रियता और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जनमानस तक […]

अनियंत्रित हाइवा एनएच पर पलटी ||GS NEWS

DESK20250

हाइवा चालक गंभीर हालत में मायागंज रेफर नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा के समीप एनएच 31 पर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक भागलपुर अंतीचक थाना क्षेत्र के नंदगोला निवासी संजीव कुमार पिता शीतो यादव उम्र 18 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल को गंभीर हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां चालक इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा पर गिट्टी लोड था। हाइवा भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही थी। जीरोमाइल नवगछिया से आगे कुछ […]

Noimg

गंगा नदी में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद ||GS NEWS

DESK20250

गोपालपुर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या- 6 एन के समीप मंगलवार को सुबह चालीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव गंगा नदी में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव होने की सूचना आग के तरह क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। वही ग्रामीणों ने शव होने की सूचना गोपालपुर थाना को मिलते ही गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ गंगा घाट पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मौके पर शव की शिनाख्त नही हो पाई। शव देखकर 10 दिन पहले महिला की मौत होने की आशंका जताई […]

Noimg

बाइक चोरी मामले में घटना के महज 04 घंटे के अंदर बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वादी कुमार गौरव के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि रंगरा थानांतर्गत खुशी जिम सेंटर के बाहर से इनकी पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर- 10 एस 2476 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 221/25, धारा- 303(2) बीएनएस दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर महज 04 घटे के अंदर कांड में चोरी गई पैशन प्रो बाइक के साथ अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी गौरव कुमार पिता विलाश सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

कोसी की सपनी नदी पर बनेगा 225 फीट लंबा पक्का पुल, लागत 7.19 करोड़ रुपये; टेंडर प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS

DESK20250

नावगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत कोसी की कोख में बसे आहुति गांव के समीप सपनी नदी पर लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह पुल हरियो पंचायत के गोविंदपुर-मुसहरी, कहारपुर और आसपास के गांवों को भागलपुर जिला मुख्यालय, नवगछिया अनुमंडल और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। इस पुल के बनने से खासकर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिहपुर के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र मंडल […]

Noimg

जिला पदाधिकारी द्वारा बालिका को दिया गया गोद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा 9 माह की एक बालिका, जो परित्यक्त अवस्था में प्राप्त हुई थी और रेस्क्यू के उपरांत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भागलपुर मे आवासित थी, के दत्तक ग्रहण मामले की सुनवाई मंगलवार को की गई और औपचारिक रूप से गोवा के दत्तक ग्राही माता-पिता को गोद दिया गया। जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा दत्तक ग्राही माता-पिता को बालिका के सर्वांगीण विकास पर संजीदगी से ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई, भागलपुर के सहायक निदेशक बेबी रानी एवं अन्य उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु भागलपुर जिला में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 का होगा आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या हेतु लिया जा रहा है ऑनलाइन आवेदन भागलपुर । भागलपुर जिला अंतर्गत सभी दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु भागलपुर जिला में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन इसी माह में किया जाएगा। भागलपुर जिला में सैंडिस कंपाउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या शामिल है। ऐसे खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण आवेदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पोर्टल(https://biharsports.org/parasports2025) पर कर सकते हैं। वर्तमान में भागलपुर जिला अंतर्गत कुल 35 आवदेन प्राप्त हो चुके हैं। DESK2025

Noimg

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी झंडा लहराने और आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में चार युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी झंडा लहराने और आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस की तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। उनकी पहचान मुहम्मद अरमान, मुहम्मद सानू, मुहम्मद मुजम्मिल और मुहम्मद जावेद के रूप में हुई है। रेल थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश […]

Noimg

नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ का मंचन: सामाजिक अन्याय और सैन्य जातिवाद पर तीखा प्रहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के टाउन हॉल में आलय नाट्य संस्था द्वारा प्रसिद्ध नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ का मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन कुमार चैतन्य प्रकाश ने किया और मंचन में फ़ौजदारों की भागीदारी भी विशेष रही। ‘कोर्ट मार्शल’ को सुप्रसिद्ध नाटककार स्वदेश दीपक ने लिखा है, जो भारतीय सेना की पृष्ठभूमि में जातिवाद और सामाजिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करता है। नाटक की कहानी एक सिपाही रामचंद्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अधिकारी द्वारा लगातार किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार से क्षुब्ध होकर आत्मरक्षा में गोली चला देता है। इसके बाद उस पर कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होती है। नाटक इस घटना के माध्यम से केवल एक सैनिक की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं दिखाता, बल्कि समाज में गहराई […]

Noimg

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर विधि-व्यवस्था संबंधित बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत तथा नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों की भेद्यता एवं संवेदनशीलता के आधार पर मैपिंग करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को 10 सितंबर तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र हैं, जो 1288 भवनों में […]