5
(1)

गोपालपुर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या- 6 एन के समीप मंगलवार को सुबह चालीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव गंगा नदी में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव होने की सूचना आग के तरह क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। वही ग्रामीणों ने शव होने की सूचना गोपालपुर थाना को मिलते ही गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ गंगा घाट पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मौके पर शव की शिनाख्त नही हो पाई।

शव देखकर 10 दिन पहले महिला की मौत होने की आशंका जताई गई। शव पूरी तरह फूलकर सड़ चुका है। शव से दुर्गंध आ रही थी। बदन पर सिर्फ एक कपड़ा था। गोपालपुर थानाध्यक्ष पुनि मिथलेश कुमार ने कहा, अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नही हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया। पहचान के लिए 72 घँटे शव सुरक्षित रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: