Category Archives: बिहार

Noimg

भागलपुर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट, चल रहे कार्य और आने वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर और परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हॉल, रोड प्रोजेक्ट, बरारी गंगा घाट समेत कई प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट का मैनुअल तैयार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। DESK2025

Noimg

भागलपुर में पेंशनधारियों को बड़ी राहत, तीन लाख से अधिक लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन के सभागार में बुधवार को जिले के पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से जिले के 3 लाख 20 हजार पेंशनभोगियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है। कुल 35 करोड़ 70 लाख रुपये की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, जिसमें प्रत्येक पेंशनधारी को 1100 रुपये मिले हैं। इस अवसर पर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। राशि मिलने पर लाभार्थी बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिहार सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा […]

Noimg

भागलपुर में दुकानों के स्टाफ के बीच भिड़ंत, कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास बुधवार को दो दुकानों के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्ष सड़क पर ही आमने-सामने भिड़ गए और लात-घूंसे तथा थप्पड़ों की बरसात होने लगी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह कूड़ा फेंकना था। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े में एक दुकान का स्टाफ लहूलुहान हो गया। हालांकि घायल का इलाज कराया जा रहा है या नहीं, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गई है। DESK2025

Noimg

जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, घायल पटना रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में बुधवार की सुबह पैतृक जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई धीरज कुमार ने अपने बड़े भाई छविलाल दास पर गोली चला दी। गोली लगने से छविलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि पैतृक खेतिहर जमीन को लेकर पिछले पाँच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। एक फिट जमीन को लेकर धीरज लगातार जान से मारने की […]

Noimg

पीरपैंती में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल, इलाज के दौरान एक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर के पास बीती रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमजानीपुर निवासी महावीर पहाड़िया के पुत्र बदला पहाड़िया (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बदला पहाड़िया कुछ दिनों से अपने ससुराल कुंजबन्ना गांव में रह रहे थे। उनके साथ चचेरा भाई उपेंद्र पहाड़िया भी रोजगार की तलाश में वहां आया हुआ था। दोनों वाहन मालिकों से चालक की नौकरी मिलने की उम्मीद में थे। बुधवार की रात ससुराल में भोजन करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर के पास अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ […]

Noimg

हबीबपुर में जलमीनार निर्माण कार्य जमीन विवाद में फंसा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर पंचायत अंतर्गत मोहिबलीचक वार्ड संख्या-3 में जलमीनार निर्माण का कार्य बीच में ही रुक गया। पीएचईडी विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर छोटा जलमीनार बनाए जाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राजा ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष हबीबपुर थाना पहुंचे और राजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित महिला तनुजा परवीन ने बताया कि वार्ड संख्या-3 में सौ से अधिक घर हैं, जहां लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग आज भी दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और विभाग को आवेदन देने के […]

Noimg

एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज में बाथरूम की व्यवस्था बेहद खराब है, पीने के शुद्ध पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था नहीं है और खेल सामग्री की भी भारी कमी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि […]

Noimg

पीरपैंती के एकचारी दियारा गांव में साढ़ का कहर, घरों में तोड़फोड़ से ग्रामीण दहशत में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी दियारा गांव में बुधवार को दो उग्र साढ़ों ने अचानक गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, साढ़ों ने दर्जनों घरों में तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में वार्ड संख्या पाँच की निवासी निर्मला देवी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने लगे। महिलाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा भय का माहौल देखा गया। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों उग्र साढ़ों को गांव से बाहर खदेड़ा। गांव के शंभू मंडल, गुरुदेव मंडल, बिहारी मंडल, वकील मंडल, राजेंद्र मंडल, गोविन्द कुमार और […]

Noimg

NDA 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, महागठबंधन 90 के भीतर सिमटेगा : रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : जदयू नेता रवि कुमार ने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सुशासन की खुलकर सराहना कर रही है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। वर्तमान राजनीतिक माहौल और जनसमर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एनडीए 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, जबकि महागठबंधन 75 से 90 सीटों के भीतर सिमट जाएगा। रवि कुमार ने हाल में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 का हवाला देते हुए बताया कि बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक […]

Noimg

शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नावगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवगछिया में ‘गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट’ के तहत समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों और पार्षदों के लिए नियमित टीकाकरण पर आधारित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए समुदाय में प्रभावी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण शिविर में पीसीआई संगठन द्वारा नवगछिया प्रखंड के 10 चयनित गांवों से आए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को समुदाय में टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक आनंद कुमार ने प्रशिक्षण का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि समुदाय के बीच स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाने में प्रभावशाली लोगों की अहम भूमिका […]