5
(1)

भागलपुर। समीक्षा भवन के सभागार में बुधवार को जिले के पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से जिले के 3 लाख 20 हजार पेंशनभोगियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है।

कुल 35 करोड़ 70 लाख रुपये की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, जिसमें प्रत्येक पेंशनधारी को 1100 रुपये मिले हैं। इस अवसर पर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राशि मिलने पर लाभार्थी बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिहार सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: