November 12, 2025
भागलपुर में दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान ||GS NEWS
DESK2025सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में, सुरक्षा के थे कड़े इंतज़ाम भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया । जिले की कुल सात विधानसभा सीटों — भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर, पीरपैंती और बिहपुर — पर इस बार कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिला तथा तृतीय लिंग मतदाता शामिल […]