Category Archives: बिहार

शैलेंद्र मंडल हत्याकांड में मृतक की बहू के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ||GS  NEWS

DESK20250

पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसुदनपुर बैसी गांव में हुए शैलेंद्र मंडल हत्याकांड मामले में गुरुवार को मृतक की बहू पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए जांच तेज कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। मालूम हो कि 4 नवंबर की देर रात गांव के ही निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के अगले सुबह ग्रामीणों ने शैलेंद्र मंडल का शव उनके घर की चारदीवारी के अंदर […]

Noimg

पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगों का अत्याचार, कार्रवाई के अभाव में दहशत में पीड़ित परिवार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार के साथ गांव के दबंगों द्वारा लगातार अत्याचार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता पहाड़पुर वार्ड संख्या 12 निवासी पूनम देवी, पति अर्जुन तांती ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम देवी द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में गांव के ही जुलुम शर्मा (पिता स्व. कामेश्वर शर्मा), एतवारी शर्मा (पिता स्व. भूखन शर्मा), अभिषेक कुमार, सचिन कुमार (दोनों पिता एतवारी शर्मा), रितिक कुमार (पिता रौशन शर्मा), रौशन शर्मा (पिता कैलाश शर्मा) और धनेश्वर शर्मा (पिता स्व. राजकुमार शर्मा) को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 4 नवंबर की दोपहर […]

भागलपुर में पीएम मोदी की गरज, कहा – नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला, विकास सिर्फ एनडीए से संभव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित भागलपुर और बांका जिले के सभी एनडीए प्रत्याशी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान कट्टा, क्रूरता और कुशासन के रूप में होती थी। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले खुद को शहंशाह समझते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को उस अंधकार से बाहर निकाला। मोदी ने भागलपुर दंगे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कांग्रेस शासन के कुशासन का प्रतीक था। उन्होंने कहा […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से उत्साहित हुए रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा मैदान पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक भाषण को सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए। इस अवसर पर रंगरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह, महामंत्री नितेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष परमानंद यादव, पंचायत अध्यक्ष एमडी साजिद, पंचायत अध्यक्ष श्री गौतम झा, सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, बूथ कमेटी के सदस्य तथा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। विधानसभा संयोजक श्री किशोर झा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह […]

जफरा गांव में मां ने नवजात को रेत में फेंका, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के जफरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे रेत में फेंक दिया। मासूम बच्ची रेत में लिपटी हुई पड़ी मिली। संयोग से वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सनोखर 112 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और उसे आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन […]

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव विद्या नाइक ने भागलपुर में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय यादव के पक्ष में की समर्थन की अपील ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सह अधिवक्ता विद्या नाइक ने आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार यादव (क्रमांक 8, चुनाव चिह्न – दूरबीन) के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। विद्या नाइक ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी इंडिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवार संजय यादव गरीब, मजदूर, किसान, दलित और पिछड़े समुदाय की सशक्त आवाज़ बनकर सामने आए हैं। विद्या नाइक ने कहा, “भागलपुर की जनता बदलाव चाहती है। […]

भागलपुर चाय वाले का फैन निकला ‘बकरा वाला’पीएम मोदी की जनसभा में दिखा अनोखा उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

गोपालपुर से समर्थक बकरा लेकर पहुंचे बोले—मोदी जी मेरे बकरे को भी देख लें भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। इसी बीच सभा स्थल पर एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रकाश मंडल, जो पेशे से चाय बेचते हैं, मोदी जी के बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन आज वे अपने बकरे के साथ सभा में पहुंचे तो लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। प्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें अपने बकरे से बेहद […]

‘आपका एक वोट बदल सकता है बिहार की तकदीर’सन्हौला में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के सन्हौला में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली निकाली और रंगोली व महेंदी के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ‘‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ और ‘‘पहले मतदान, फिर जलपान’’ जैसे नारों से पूरा गाँव गूंज उठा। दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें मतदान की तिथि, केंद्र और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से 11 नवंबर को अवश्य […]

देव दीपावली पर साईंनाथ दरबार में भक्तों ने मनाया भव्य दीपोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दीपों से जगमगाती काशी, गंगा की लहरों पर तैरते दीपदान और घंटियों की मधुर ध्वनि… ऐसा दिव्य दृश्य केवल देव दीपावली के अवसर पर ही देखने को मिलता है। इसी श्रद्धा और उल्लास के साथ साईं नगर सहौरा में बुधवार को देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा में स्नान करते हैं और दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पावन परंपरा के अनुसार, श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में नवगछिया अनुमंडल के एकमात्र शिर्डी साईंनाथ दरबार में दीपों की माला सजाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों ने साईंनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए पूरे […]