September 17, 2025
भागलपुर पुलिस ने तीन लूटकांड का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद जमील आलम के रूप में हुई है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बाईपास थाना क्षेत्र के सेंट ऐसा स्कूल के पास नाथनगर निवासी पंकज कुमार से ₹20,000 नगद और जेवरात लूटे गए थे। वहीं हबीबपुर थाना क्षेत्र में शाहकुंड निवासी संतोष कुमार से अपराधियों ने मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹5,000 छीन […]