Category Archives: भागलपुर

मनोहरपुर गाँव में आठ दिनों से ट्रान्सफार्मर खराब,लोगों के बीच आक्रोश || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत मनोहरपुर गाँव वार्ड संख्या बारह में आठ दिन से ट्रान्सफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं रहने से लोगों के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है.ग्रामीण विकास कुमार,सुनील कुमार,सुबोध कुमार सहित अन्य लोग ने बताया कि तकरीबन आठ दिन से गाँव में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को नल जल योजना के तहत मिलने वाला पानी का दिक्कत,मोबाइल चार्ज का दिक्कत व गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण ने बताया कि नारायणपुर सबग्रीड में आवेदन दे दिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है. जेई विकास कुमार ने बताया कि जल्द ट्रान्सफार्मर ठीक कर लगाया जाएगा. DESK 04

नगर परिषद चुनाव में दावेदारी के लिए विभिन्न पदों पर कुल 66 ने कटाया एनआर, नामांकन का नहीं खुला हैं खाता ||GS NEWS

DESK 040

तीसरे दिन भी नहीं हुआ एक भी नामांकन नवगछिया नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया में तीसरे दिन भी एक भी दावेदार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है. मंगलवार से नामांकन होने की उम्मीद है. जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 66 दावेदारों ने अपना एनआर कटाया है. जिसमें सभापति पद पर इंद्रा देवी, फरजाना नाज, सितारा खातून, सोनी देवी, रश्मिरथी, खुशबू कूमारी, पुनमा कुमारी, प्रीति कुमारी ने एनआर कटाया है तो दूसरी तरफ उपसभापति पद पर रीना देवी, संगीता कुमारी, जीतन शम्शी, राखी भगत ने एनआर कटाया है. DESK 04

प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया में अस्थि दिव्यांग एवं दृष्टि दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण कैंप का किया गया आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया में सोमवार को अस्थि दिव्यांग एवं दृष्टि दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्यदीव गुप्ता, फिजयोथेरोपिस्ट डॉक्टर कमलेश कुमार, नेत्र सहायक चक्रधर के द्वारा जांच किया गया. शिविर में कुल 25 बच्चों की उपस्थिति हुई. जिसमें 13 अस्थि बाधित एवं 9 दृष्टिबाधित बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया. कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा के मार्गदर्शन में संचालन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार मिश्रा, ऋषिकेश कुमार, संतोष कुमार, जय कृष्ण दुबे, रवीश कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार झा, अरविंद कुमार राय की भागीदारी रही. DESK 04

Noimg

एक लोडेड देशी कट्टा के साथ नवगछिया पुलिस ने तीन अपराधी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस ने के आधार पर छापेमारी कर राजेंद्र कॉलोनी से एक लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों ने रंगरा के जहांगीरपुर वैसी निवासी नीरज डोम, दीपक कुमार, महदीपुर निवासी रुदल डोम है. नवगछिया एसपी ने एक प्रेस वार्ता में सोमवार को बताया कि थानाध्यक्ष, नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि राजेन्द्र कॉलोनी में कुछ व्यक्ति हथियार लेकर घुम रहे हैं. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुअनि चन्दन कुमार अन्य सशस्त्र बलों के साथ बताये गये राजेन्द्र कॉलोनी वार्ड नं-10 पहुंचे तो पुलिस बलों को देख कर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया गया. जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से […]

Noimg

ऑनलाइन गेम में ₹1.30 लाख हारने के बाद निशांत ने रची लूट की झूठी कहानी ||GS NEWS

DESK 040

पुलिस ने मामले का किया उद्भेदन नवगछिया – लक्ष्मीपुर गोसांईगांव इस्माइलपुर रोड में बरगाछ लोहा पुल के पास लक्ष्मीपुर निवासी निशांत कुमार राज से नौ अगस्त को हुए ₹1.30 लाख, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाभी लूट का मामला झूठ निकला. निशांत को तीन पत्ती नाम के ऑन लाइन गेम खेलने की आदत लग गयी थी. इस क्रम में लड़के ने खाते में जमा रकम गेम में हार गया था. युवक टेंट का काम करता था. उसके खाते में पहले से दस हजार रुपया जमा था. जबकि उसके खाते में बांकी रकम उसके चाचा और पिता का था. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता कर बताया है कि रकम हार जाने की बात छिपाने के […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 से वार्ड पार्षद के लिए दीपक चीकू ने कटवाया एनआर, कहा – समृद्ध समाज के लिए युवा आएं आगे ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया नगर परिषद में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में लगातार उम्मीदवारों के बीच नामांकन को लेकर ताबड़तोड़ तैयारी जारी हैं । नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 सिमरा के निवासी दीपक कुमार मिश्र उर्फ चीकू ने वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद हेतु अपना एनआर कटाया है । वही एनआर कटवाने के बाद दीपक चीकू ने बताया कि यह जनता का ही विचार है उनके वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें वार्ड परिषद के चुनाव में उतरने को राजी किया । उन्होंने कहा कि जल्द नामांकन की घोषणा की जाएगी उसके बाद घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लेंगें । वही मौके पर उन्होंने नवगछिया नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से युवाओं को […]