Category Archives: भागलपुर

Noimg

सुखराज राय इंटर स्कूल नाथनगर में तरंग मेघा उत्सव का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में तकरीबन 119 बच्चों ने लिया हिस्सा भागलपुर,सुखराज राय इंटर स्कूल नाथनगर में तरंग मेधा उत्सव 2022 का आयोजन हुआ। जिसका समापन आज धूमधाम से किया गया। इस उत्सव में अलग-अलग प्रतियोगिता में तकरीबन 119 बच्चों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ वसीम राजा एवं शिक्षकों में संजय कुमार, रणवीर कुमार, प्रवीण कुमार यादव, विनय कुमार, शाबान अहमद,मो० अफरोज आलम ,मिथिलेश कुमार ,मोहम्मद अमानत हुसैन ,मनीष सौरभ, अरुण कुमार मंडल डॉ० संपत मेहता आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पेंटिंग में मोहम्मद मुदस्सिर, सामान्य ज्ञान में आयुष कुमार ,सूरज कुमार , क्रॉसवर्ड में चंदन कुमार निबंध प्रतियोगिता […]

रजौन प्रखंड के सकहारा गांव के रहने वाले आर्मी शहीद सुधांशु कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा आज उनके गांव, बरारी घाट पर सेना के जवानों के सलामी के साथ किया गया अंतिम संस्कार ||NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी शहीद जवान सुधांशु भारत चीन सीमा के लद्दाख गलवान घाटी में था तैनात, बॉयलर फटने से बुरी तरह झुलस गया था,एक सप्ताह जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद सुधांशु देश के लिए हो गए शहीद भागलपुर, सही कहा गया है “वतन पर जो फिदा होगा अमर वो नौजवा होगा” भारत माता की रक्षा के लिए रजौन प्रखंड के सकहरा गांव के रहने वाले आर्मी राजेश कुमार चौधरी का पुत्र सुधांशु कुमार हंसते हंसते अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया । शहीद की एक झलक पाने के लिए गांव के हजारों हजार की संख्या में लोग मौजूद हो गए। बताते चलें कि बांका जिला के रजौन के सकहरा के रहने वाले सेना के शहीद […]

नए राजस्व कर्मचारियों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ ,104 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, प्रथम इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण और बीपीएससी से अनुशंसित नए राजस्व कर्मचारियों की 12 दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू हो गई है, यह प्रशिक्षण 16 सितंबर तक जारी रहेगी। आज राजस्व एवं भूमि सुधार द्वारा नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र कार्यक्रम में भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अपने उद्बोधन से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन सत्र का यह आयोजन समीक्षा भवन भागलपुर में आयोजित की गई । बताते चलें कि जीरोमाइल स्थित रेशम भवन में 104 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नए राजस्व कर्मचारियों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र के दौरान एडीएम ,डीसीएलआर, अमीन, पुराने राजस्व कर्मचारियों के अलावा जिला योजना पदाधिकारी, […]

जोक्सर थाना क्षेत्र के दीपनगर मोहल्ले की महिल गंगा किनारे कपड़ा धोने के क्रम में डूबी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी लोगों ने किया प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, महिला के शव को घंटों बीच सड़क पर रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने किया तिलकामांझी आदमपुर मुख्य मार्ग को जाम भागलपुर, जोक्सर थाना क्षेत्र के दीप नगर मोहल्ला स्थित काली ठाकुर लेन के मुन्ना राय की पत्नी रेखा देवी शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कपड़ा धोने के दौरान बाढ़ के पानी के चपेट में आ गइ, परिजनों ने बताया कि रेखा देवी शुक्रवार दोपहर कपड़ा धोने गंगा किनारे गई थी कपड़ा धोने के लिए जैसे पानी में उतरी उसका पांव फिसला और वह डूब गई स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। आज ग्रामीणों ने बाढ़ की […]

पान मसाला के प्रतिष्ठान पर छापेमारी, मिली अनियमितता ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,नवगछिया -वाणिज्य कर विभाग लगातार उन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी कर रही है, जो सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से जमा करते हैं और इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर के माध्यम से या तो बिल्कुल ही कर का भुगतान नहीं करते हैं या न के बराबर करते हैं. ऐसे व्यापारी अपनी बिक्री में या तो मुनाफा नहीं दिखाते हैं या खरीद के अनुपात में बिक्री कम दिखाते हैं. इसी बाबत नवगछिया स्थित अरुण पान मसाला के प्रतिष्ठान और गोदाम में राज्य कर सहायक आयुक्त धर्मदेव कुमार के नेतृत्व में जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की. जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान के मालिक ने पूरी जीएसटी अवधि में सिर्फ आइटीसी के माध्यम से ही […]

गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग टिल्हाकोठी, टीएनबी कॉलेजिएट, सीटीएस, हवाई अड्डा मैदान में लेने लगे हैं शरण ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रशासन का रवैया उदासीन, बाढ़ पीड़ितों को अभी तक नहीं मिल पाई है कोई भी प्रशासन की ओर से सहायता, लोगों में दिखा आक्रोश भागलपुर शहर के तटवर्ती इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों घर जलमग्न होने लगे हैं, गंगा का रूप विकराल होते जा रहा है, बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं ,वहीं शहर के तटवर्ती क्षेत्र के मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस जाने से तबाही का मंजर है ,वहीं दूसरी ओर सबौर ,खनकित्ता,घोषपुर के पास एनएच 80 पर भी पानी आ गया है, नारायणपुर प्रखंड में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है लोग पलायन करना शुरू कर दिए हैं […]

गंगा अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया, कई गांव हुए जलमग्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी इस्माइलपुर के रिंग बांध पर 20 मीटर के दायरे में मिट्टी धसा, समय रहते नहीं किया गया दुरुस्त तो हो सकती है बड़ी दुर्घटना भागलपुर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी बदस्तूर जारी है। भागलपुर इलाके के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर में रिंग बाँध पर गंगा का दबाव बढ़ गया जिसके बाद आज अचानक 20 मीटर के दायरे में मिट्टी धँस गई। पाँच घण्टे बाद बचाव कार्य शुरू हुआ है। हालांकि जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा कि इस्माईलपुर बिंद टोली बाँध में समस्या आती है लेकिन उस हिसाब से हम लोग तैयार रहते हैं। काम करवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। किसी भी तरह की कोई परेशनी […]

Noimg

नाथनगर अंचलाधिकारी के साथ ग्रामीणों ने किया बदसलूकी ||GS NEWS

DESK 040

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र दिलदारपुर मे छोटी नाव पलटने से 6 वर्षीय बच्ची की हुई मौत पर ग्रामीण आक्रोशित, बीती रात घंटों विश्वविद्यालय मुख्य मार्ग व सराय चौक को किया जाम पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा चार लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन के बाद हटा जाम भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,नाथनगर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त गांव दिलदारपुर से छोटी नाव से ऊंचे स्थान पर जा रही छः साल की बच्ची ज्योति कुमारी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पहले विश्वविद्यालय के सामने सड़क जाम किया और वहां अधिकारियों के नहीं आने पर शव को लेकर मंनदररोजा चौक पहुंच गए और यहां पर भी घंटो जाम के बाद एसडीएम और नाथनगर अंचलाधिकारी पहुंची। यहां […]

डुमरिया के दोनों डीलरों के मनमानी के विरुद्ध ग्रामीणों ने नवगछीया एसडीओ को दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को डुमरिया के दो डीलरों के मनमानी एवं दबंगई के विरुद्ध सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन नवगछीया एसडीओ उत्तम कुमार को सौंपा। एसडीओ को दीए अपने आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के डीलर कृत नारायण मंडल एवं आशा कुमारी एक ही परिवार के सदस्य हैं ।डीलर कृत नारायण मंडल के पुत्र शंभू मंडल एवं आशा कुमारी के पति प्रवीण कुमार मंडल एक अपराधी एवं दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। जो राशन लेने वाले लाभुकों के साथ हमेशा मारपीट एवं गाली-गलौज करते रहते हैं । साथ ही लोगों द्वारा बताया गया है कि डीलर हम लोगों को प्रति यूनिट 2 किलो अनाज कम देते हैं एवं पैसा भी ज्यादा लेते हैं ।विरोध करने पर मारपीट […]

खरीक में राजद का संगठनात्मक चुनाव संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को दी गयी नई जिम्मेदारी निर्वाचित राजद प्रखंड अध्यक्ष के साथ अन्य राजद कार्यकर्ता खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल का संगठनात्मक चुनाव राजद प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें खरीक प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव को दुबारा प्रखंड अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद के लिए मो.अंसार अंसारी को चुना गया.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण यादव ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि पुलिस जिला नवगछिया के निर्वाचन पदाधिकारी सह बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं विशिष्ट अतिथि गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश यादव मौजूद थे.बैठक में सर्वसम्मति से खरीक प्रखंड के राजद अध्यक्ष पद के सर्वसम्मति से सुबोध यादव एवं प्रखंड […]