Category Archives: भागलपुर

मालदा रेल मंडल के डीआरएम ने भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं व स्टेशन परिसर की साफ सफाई रखरखाव व अन्य योजनाओं पर किया विशेष वार्ता भागलपुर मालदा रेल मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने आज भागलपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया । इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर के साथ कई बिंदुओं पर वार्ता की साथ ही पूरे स्टेशन परिसर को साफ रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा सर्कुलेटिंग एरिया में भी सफाई दुरुस्त होनी चाहिए वही स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट को भी देखा । बताते चलें कि डीआरएम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भागलपुर स्टेशन में कई कार्य योजना का प्रस्ताव भी स्टेशन अधीक्षक के साथ साझा किया और […]

सुरक्षा गार्ड की मांग को लेकर पूर्व एमएलए प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो ने नवगछिया एसपी आवास के आगे किया धरना-प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, नवगछिया के तेतरी निवासी सह गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एमएलए प्रत्याशी रह चुके संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो के जान की ऊपर इन दिनों खतरा मंडरा रहे हैं. जिसकी खुलासा भी नवगछिया पुलिस ने करते हुए एक साजिश कर्ता को न्यायिक हिरासत में ले चूके हैं. जिसमें यह भी बात प्रकाश में आई है कि नवगछिया के कई नेता अपराधियों के टार्गेट पर थे. उक्त सभी बातों को लेकर संजीव कुमार उर्फ झाबो ने रविवार को अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए नवगछिया एसपी आवास गेट के आगे धरना प्रदर्शन किया है. जहां नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर झाबो से उसकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी लेते हुए […]

अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप पुलिस ने किया जब्त,चालक व खलासी भागने में सफल ||GS NEWS

DESK 040

90 कार्टन में 2448 बोतल शराब जब्त  बिहपुर – बिहार में पूर्णतः शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नही आ रहे है. पुलिस भी इन तस्करों की कमर तोड़ने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रही है.रविवार को झंडापुर ओपी पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी.पुलिस एनएच 31 पर बगडी रेल पुल के पास  टाटा चिमनी भट्टा के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी.इस दौरान  नवगछिया की ओर से आ रही एक पिकअप को चालक व खलासी पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने फौरन उस पिकअप को अपने  कब्जे में लिया.पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया तो पुलिस के होश […]

लूट के आरोपी गुलशन की तलाश में दियारा में सघन छापेमारी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में सोनवर्षा गंगा दियारा में लूट के आरोपी के छुपे हुये होने की सूचना पर सघन छापेमारी किया गया। पुलिस ने दिनभर रामनगर और सोनवर्षा दियारा में खाक छानी. हालांकि पुलिस को सफलता नही मिली.बदमाश भागने में सफल रहा है.पुलिस के इस कार्रवाई में पीएसआई उमाशंकर भी शामिल थे. पुलिस के द्वारा सोनवर्षा गंगा दियारे लगातार छापेमारी कर रही है.इस कार्रवाई से  किसानों ने राहत का सांस लिया है.बदमाशों द्वारा किसानों को तंग करने की सूचना भी मिली थी. बदमाशों के छुपाने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी किया.किसानों से बदमाशों की सूचना देने को कहा और निर्भीक होकर खेती किसानी करने को कहा. DESK 04

अग्निपथ योजना के प्रर्दशन से सनसनी,रहा शांतिपूर्ण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर छात्रों के द्वारा अग्निपथ योजना के सनसनी होने पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहे.भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एसपी सुशांत कुमार सरोज के आदेशानुसार सुबह से ही हमलोग भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्टेशन पर मुस्तैद रहें लेकिन किसी भी प्रकार का छात्र के द्वारा  हलचल नहीं देखा गया. मौके पर भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार सिंह ,सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. DESK 04

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रथम संस्था  द्वारा चलाये जा रहे 89 वां ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता खेलेगा बिहार- पढ़ेगा बिहार जिला समन्यवयक राहुल कुमार मानव, एवं अतिरिक्त प्रभार बीईईओ नीतेश्वर कुमार पाण्डे के अध्यक्षता मे प्रखंड नारायणपुर बीआर सी में हुआ. जिसमें प्रखंड के 34 तालिमी मरकज  शिक्षा सेवक के 1414 बच्चे क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया.शिक्षा सेवक अली राजा,ऐजाजुल हक, निकहतप्रवीण,अकरम,नकीर ,शमशाद ,इज़हार, इमरान,राजीव, फिरोज ,वहाब,जियाउल, रुस्तम, रुकशार,इंसान, मज़हर, परवेज ,शमसेर,शाहीद,गुंजन कुमारी, मंटू मल्लिक, इत्यादि  ने 1414 बच्चों को ऑनलाइन क्विज मे भाग दिलवाकर पुरे बिहार मे जिला भागलपुर  को द्वितीय स्थान तक पहुचाने का काम किया. जिसमें सभी शिक्षा सेवक के प्रयास से  ऑनलाइन  क्विज मे  भाग लिए सभी बच्चों के प्रयास साराहनीय रहा .जिसके बदौलत भागलपुर दूसरे स्थान और नारायणपुर प्रखंड […]

खिलाड़ियों के दिल में बसते  हैं मेजर ध्यानचंद – जेम्स फाइटर  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खेल दिवस की पूर्व संध्या में ताइक्वांडो खिलाड़ी बालिका वर्ग में अनन्या वत्सले एवं बालक वर्ग में हरिओम कुमार को प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने मेडल देकर सम्मानित किया. प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया कि प्रशिक्षण के अंदर दोनों खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और साथ ही हाल ही में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेम्स फाइटर में कहां की खिलाड़ियों को हमेशा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण करना चाहिए और साथ ही समय का पालन करते हुए हर छोटे-छोटे बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए. ताकि वह हर एक टिप्स को अच्छी तरह से जाने ताकि […]

बीआरसी नवगछिया में चहक कार्यक्रम संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के निर्देशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान स्कूल रेडिनेस मोड्यूल (चहक) कार्यक्रम का समापन बीआरसी नवगछिया में किया गया. यह प्रशिक्षण प्रखंड संकुल स्तरीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  विजय कुमार झा द्वारा संबोधन के साथ संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 44 विद्यालय से 88 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. जिसमें प्रत्येक विद्यालय से विद्यालय प्रधान तथा वर्ग प्रथम के नामित शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में सुबोध कुमार, निशात अंदर, संजीव चौधरी, सविता कुमारी, मेंटर के रूप में प्रशांत कुमार, अभिनंदन राय तथा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राजाराम शाह ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मूल विषय उद्देश्य निपुण भारत मिशन के बुनियादी साक्षरता एवं […]