


नवगछिया के भवानीपुर चकरामी के समीप सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी दिनेश साह के 19 वर्षीय पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दर्शन कुमार का इलाज चल रहा था, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार की सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
















