Category Archives: भागलपुर

नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन पर युवक ने ईंट से किया हमला ||GS NEWS

DESK 040

बाल बाल बचे पदाधिकारी, सीसीटीभी फुटेज वायरल नवगछिया नगर परिषद कार्यालय के पास नगर के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के वाहन पर एक अज्ञात युवक द्वारा ईंट से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में हमला करने वाले शख्स ने कई बार पदाधिकारी के वाहन पर ईंट से हमला किया. लेकिन चालक और नगर परिषद कार्यालय के गार्ड की सूझ बूझ से कार्यपालक पदाधिकारी बाल बाल बच गए. वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. घटना का सीसीटीभी फुटेज सोसल मीडिया में वायरल है जबकि ईंट से हमला करने वाले की पहचान वार्ड नंबर 19 का निवासी रमेश कुमार साह के रूप में की गयी है. घटना के बाद गुस्साए लोगों द्वारा रमेश कुमार साह की पिटाई कर […]

बभनगामा से शातिर चोर चढ़ा पुलिस हत्थे ,चोरी का मोबाइल व अन्य समान बरामद ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर पुलिस ने प्रखंड के बभनगामा में छापेमारी कर एक शातिर चोर को धर दबोचा.चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार चोर मोहम्मद इन्तेकाम है.जिसके पास से दो चोरी का रेडमी व वीवो का मोबाइल ,एक चाकू ,चार लाइटर ,चार सिम कार्ड ,एक स्क्रूड्राइवर ,20मिमी लोहे का रड ,शटर तोड़ने वाला रड और बंधन बैंक का एटीएम बरामद हुआ है. गिरफ्तार चोर बभनगामा में पहले भी चोरी की घटना में शामिल रहा है.इस चोरी के बाबत बभनगामा के ही ज़ुल्फ़कार  उर्फ छोटू ने केस दर्ज कराया है. DESK 04

अंतरजिला कायाकल्प की टीम ने बिहपुर सीएचसी का लिया जायजा ,दिये निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को अंतरजिला कायाकल्प की टीम बिहपुर सीएचसी पहुंचे और अस्पताल का जायजा लिया.इन चार सदस्यीय टीम में एचएम  सदर अस्तपाल खगड़िया शशिकांत कुमार ,डीपीसी हेमलता जोशी ,केयर इंडिया के  कन्हैया और भागलपुर जिले से डॉक्टर प्रशांत शामिल थे. सबसे पहले अस्पताल पहुंचने पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार ,बीसीएम शमशाद आलम एवं एचएम मनीष भट्ट ने बुके देकर सम्मानित किया. उसके बाद टीम ने अस्पताल सभी वार्डों का बारीकी जांच पड़ताल किया और व्यवस्था पर संतोष जताया.हांलाकि स्वच्छता, कचरा प्रबंधन,पानी और कुछ अन्य बिंदुओं पर चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिये।टीम करीब दो घंटे तक अस्पताल में रही. इस दौरान हर्बल गार्डन की अच्छी व्यवस्था पर तारीफ भी किया.वहीं अस्पताल से जुड़ी अन्य समस्याओं के […]

नवगछिया बीडीओ ने की पुनमा प्रताप नगर पंचायत के विभिन्न योजनाओं की जांच ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा भारती ने बुधवार को प्रखंड के पुनमा प्रताप नगर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की है. उन्होंने जांच के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर तीन में जलापूर्ति योजना ठप थी. लोगों ने भी जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत की. बीडीओ ने कहा कि संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजा जाएगा और ग्रामीणों को जल्द से जल्द जलापूर्ति की व्यवास्था की जाएगी. सुश्री भारती ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनवितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना की भी जानकारी ली है और लोगों से बातचीत भी की है. उन्होंने पंचायत के विद्यालयों का भी निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया है. इस क्रम में उनके साथ […]

कायाकल्प की टीम ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

बुधवार को अंतरजिला कायाकल्प की टीम ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा लिया है. चार सदस्यीय टीम में एचएम  सदर अस्तपाल खगड़िया शशिकांत कुमार, डीपीसी हेमलता जोशी, केयर इंडिया के कन्हैया और भागलपुर जिले से डॉक्टर प्रशांत शामिल थे.  टीम ने अस्पताल सभी वार्डों का निरक्षण किया और रोगियों से भी पूछताछ की. टीम ने अस्पताल समेत अस्पताल परिसर में साफ साफाई का भी जायजा लिया. हर्बल गार्डन देख टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन की प्रशंसा की. टीम के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल एक ऐसा संस्थान है, जहां निरंतर सुधार की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में टीम का मकसद अस्पताल को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाना है. उनलोगों ने जिले के अन्य अस्पताल […]