Category Archives: भागलपुर

अज्ञात रेलगाड़ी के चपेट में आने से तुलसीपुर की छात्रा की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास एक अज्ञात रेलगाड़ी के चपेट में आने से तुलसीपुर की 18 वर्षीय छात्र सुनील कुमार मंडल की पुत्री चांदनी कुमारी की मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार जानकारी मिली है कि ट्रेन के चपेट में आने से चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इसी अवस्था मे करीब आधे धंटे तक चांदनी घटना स्थल पर ही कराहती रही. फिर जब पूर्णियां जिले के भौवा जंगल टोला निवासी पंकज की नजर घायल चांदनी पर गयी तो उन्होंने उसे वहां से उठा कर एक टोटो की सहायता से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. तब तक देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया. […]

अपने गांव को अपने घर जैसा साफ रखें – बीडीओ ||GS NEWS

DESK 040

जगतपुर में लोहिया स्वच्छता अभियान प्रारंभ नवगछिया – नवगछिया के जगतपुर पंचायत में सोमवार को लोहिया स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा भारती और पंचायत की मुखिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी वार्ड में कचरा उठाव के लिए संसाधन की व्यवास्था की गयी है तो दूसरी तरफ गांव के प्रत्येक घर में दो डस्टबिन भी दिया गया है. मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे लोग जिस तरह अपने घरों को साफ रखते हैं. ठीक उसी तरह अपने गांव को भी साफ रखें. उन्होंने जीएस न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही गांव में […]

कहां गयी नौकरी जवाब दे बिहार सरकार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि अभी तक छठे चरण की शिक्षक भर्ती हुई है हुई है जिसमें 94000 पदों पर बहाली होनी थी, लेकिन केवल 42000 पदों पर नियुक्ति हो पाई 50,000 से ज्यादा पद खाली रह गए हैं पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय विजय चौधरी जी ने जुलाई में सातवें चरण की भर्ती का आश्वासन दिया लेकिन जुलाई में जब भर्ती पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 1 अगस्त को अभ्यर्थी धरना पर बैठ गए. इस बीच लगातार अभ्यर्थी धरना देते रहे, अभ्यर्थियों ने नए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जी से संपर्क किया लेकिन शिक्षा मंत्री जी से जब मिलने जाते हैं.  तो वह अभ्यर्थी […]

स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर की गयी बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलपुर में विद्यालय से संबंधित अनेक समस्याओं पर ग्रामीण अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों की आवश्यक बैठक मुखिया प्रतिनिधि की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को बाढ़ पीड़ितों से मुक्त कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. अतिक्रमणकारियों ने भी दीपावली के बाद भूमि को खाली करने का लिखित निर्णय दिया गया. जिस पर बैठक में सभी ग्रामीण अभिभावकों द्वारा अंतिम निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार, सरपंच प्रतिनिधि महादेव मंडल, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज कुमार साह, विश्वनाथ मंडल, सुबोध प्रसाद यादव, उमाकांत यादव, मधुसूदन मंडल, वरीय अभिभावक शेषनाथ यादव, अशोक मलिक  आदि भी मौजूद थे. बैठक समाप्ति उपरांत ग्रामीण अभिभावकों का एक प्रतिनिधि मंडल अंचलाधिकारी इस्माइलपुर से मिल कर ग्रामीणों […]

रागिनी देवी बनी जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने प्रदेश कमेटी की सूची जारी कर दी है. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए रागनी देवी को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके पूर्व रागनी देवी प्रखंड अध्यक्ष और जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुकी है. रागिनी देवी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल,जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पायल कुमारी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह व जितेंद्र साहू, जिला महासचिव भवेश यादव, शिवशंकर चौधरी, पुष्पक सिंह व […]

एशिया कप की कंमेंट्री के लिए दुबई जाने से पहले अभिषेक शानू का स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

भ्रमरपुर के लाल अभिषेक मिश्र शानू का स्वागत दुबई जाने से पहले नवगछिया स्टेशन पे बड़े गर्मजोशी के साथ हुआ, आपको बता दें अभिषेक का चयन एशिया कप के लिए हुआ है, जो दुबई स्टेडियम के कंमेंट्री करते नज़र आयेंगे| अभिषेक ने बताया उसके लिए यह सबसे बड़ा लम्हा होगा एवम् सभी लोगों को शुक्रिया कहा , इस मौके पर दर्जनों लोगों ने फूल माला पहनाकर दिल्ली के. लिए प्रस्थान कराया जहाँ से वे दुबई को फ़्लाइट पकरेंगे, इस स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने की, इस मौके पर समाजसेवी गौतम यादव, प्रोफेसर विभांशु मंडल, कवि पिंटू यादव , सुजीत यादव, वरुण चौधरी, डॉक्टर अनंत विक्रम, डॉ राजू डॉक्टर देव, कपिल देव सिंह क्रिकेटर अनुराग कश्यप, […]