


भागलपुर। जिला कांग्रेस कमिटी भागलपुर की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन, दीपनगर में आगामी प्रदेश निर्देशित कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक से पूर्व भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा का संघर्ष, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि संजय राणा, अमित आनंद, वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी, शियाराम दास, आशुतोष राय, राजी उर रहमान, अमित झा, डॉ. कुमार गौरव, प्रो. आशुतोष झा, पीरपैंती प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक पिंटू, गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, नवीन मंडल, मो. जुनाब, युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, नीरज कुमार, रजनीश सिंह, अमन मिनाती, अभिनंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

















