Category Archives: भागलपुर

रेलवे हायटेंशन तार  के चपेट में आने से किशोर झुलसा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार की दोपहर  बिहपुर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास दोपहर के 1:30 बजे एक किशोर हायटेंशन  तार के चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी किशोर की पहचान आयुष कुमार (14 वर्ष) पिता संतोष कुमार राय साकिन  ओलियाबाद वार्ड नंबर 1के रूप में हुआ.मिली जानकारी के अनुसार किशोर  ट्यूशन  पढ़ के अपने घर आलियाबाद जा रहा था। वहीं पटरी  क्रॉस करने के क्रम में मालगाड़ी लगी हुई थी. जिसको पार करने के लिए आयुष मालगाड़ी के ऊपर से चढ़ कर जाने लगा.इसी क्रम में रेलवे हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक से बहुत जोर का आवाज हूवा और जब हम लोगों ने देखा तो एक बच्चा मालगाड़ी के […]

हरिओ खेसरिया कोसी धार में डूबे युवक का शव बरामद ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  बुधवार को करीब बारह बजे हरिओ के कोसी खेसरिया धार में डूबे 22वर्षीय युवा किसान गुड्डू कुमार सिंह का शव 12घंटे के बाद बरामद कर लिया गया।वहीं नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने युवक के  शव  पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया.ज्ञात हो की  युवा पशुपालक किसान गुड्डू अन्य किसान मनीष ,खगेश व देवेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को  मवेशी (भेंस)लेकर मजघटटा दियारा लेकर जा रहे थे.उसी दौरान कोसी धार में गुड्डू तेज बहाव में डूब गया था .बुधवार को जैसे ही युवक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद  घर पहुंचा तो मृतक युवक की मां मीरा देवी ,बड़ा भाई चंदन सिंह ,पंचन सिंह और छोटू सिंह का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था.  DESK 04

तिरंगा यात्रा में भारत माता के  जयकारों से गूंजा इलाका ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को  भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवगछिया रूपेश कुमार रूप के नेतृत्व  में बिहपुर  शहीद गेट से नरकटिया के  शहीद संदीप शर्मा स्मारक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया.इस मौके पार सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे. इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और बंदे मातरम के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।तिरंगा यात्रा की शुरूआत से पहले  शहीद गेट पर पुष्पांजलि किया गया. उसके बाद  तिरंगा यात्रा बिहपुर से  निकली.तिरंगा यात्रा में  युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार सह प्रभारी कुमार सौरव, अभिषेक भारद्वाज ,सौरव कुमार, चन्द्रकांत चौधरी, विक्की, गोपाल चौधरी, प्रभु नंदन चौधरी, अभय राय, कल्याण झा, संतोष सावर्ण ,प्रो गौतम, भोला कुंवर ,रामबहादुर […]

पत्नी और पुत्री की पिटाई करने के मामले में दोषी अभियुक्त को तीन वर्ष सश्रम कारावास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – खरीक के एक  गांव में पत्नी और पुत्री को बुरी तरह से मारपीट करने के मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को व्यवहार न्यायालय नवगछिया की एक अदालत ने तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. नवगछिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नीरज बिहारी लाल ने अभियुक्त को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 345बी में दोषी पाते हुए तीन वर्ष सश्रम कारावास, 323 और 341 में एक माह की सजा दी है. सभी सजा साथ साथ चलने की बात न्यायाधीश ने अपने फैसले में कही है. मामले में अभियोजन संचालन अपर लोक अभियोजक श्रीकिशोर झा कर रहे थे. DESK 04

महागठबंधन की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पंचायतों में अबीर -गुलाल उडाकर किया खुशी का इजहार ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने व तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे  के नेतृत्व मे विभिन्न पंचायतो में अबीर -गुलाल उडाकर व एक -दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशियों का इजहार किया. युवा राजद के पर्व जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार  उर्फटिनू .यादव, बाबू टोला कमलाकुंड के मुखिया प्रतिनिधि अमर कुमार यादव, तनवीर अहमद ,सौगंध साह,टुना शर्मा, संतोष मंडल, शंभू यादव, सुरज कुमार, पवन कुमार यादव, मो मिनहाज,रविन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव ,कुन्दन रजक ,पूर्व सरपंच शंभू यादव सहित बडी संख्या में. राजद से जुडे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई. सुकटिय बाजार, बाबु टोला कमलाकुन्ड, तिनटंगा करारी, अभिया पचगछिया पंचायतों में समारोहपूर्वक जश्न मनाया गया. भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह […]

शिक्षकों को नई सरकार से बहुत उम्मीदें : डॉ चंदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – शिक्षकों को नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं उक्त बातें बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ नवगछिया अनुमंडल सचिव डॉ कुमार चंदन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. डॉ चंदन ने कहा कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की नई सरकार अब शिक्षकों की कई समस्याओं में समान काम का समान वेतन , पूरानी पेंशन योजना, ऐच्छिक स्थानतरन, वेतन संरक्षण आदि को जल्द से जल्द लागू करें क्योंकि तेजस्वी यादव ने सरकार में आने से पूर्व ही शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए उचित सम्मान देने और दिलाने की बात कर रहे थे. नवगठित सरकार को चाहिए कि वे शिक्षकों की सारी परेशानियों का निवारण करें. नवगठित सरकार को बधाई देने वालों में अनुमंडल अध्यक्ष शंकर कुमार, उपाध्यक्ष […]

भाजपा समाजवादियों को छल से खत्म करना चाहती है- जदयू ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के तमाम समाजवादी विचारधारा के दलों को छल से खत्म करना चाहती हैं. जेपी नड्डा ने कहा था कि सभी पार्टियां खत्म हो जाएगी और भाजपा अकेली रह जाएगी लेकिन वे नहीं जानते हैं कि हम समाजवादी हैं और हमारे जेहन में लोहिया,जेपी और कर्पूरी ठाकुर की समाजवादी विचारधारा है. हम कुछ पल के लिए बिखरते हैं किंतु अपने विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं और समाजवाद के खिलाफ जब षड्यंत्र होता है तो एकजुट हो जाते हैं. जदयू-राजद ने अपनी विचारधारा को मजबूत करने और पूरे देश के समाजवादियों को एकजुट करने की दिशा में एक बड़ा कदम […]