Category Archives: भागलपुर

भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :_प्रखंड के रामजानकी ठाकुरबाङी मधुरापुर बाजार परिसर से सावन माह को झुलोत्सव पर भागवत कथा को लेकर कलश शोभा यात्रा नंदनगरी की कथावाचिका साध्वी देवी पूजा अंजली शास्त्री के नेतृत्व में निकाला.आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय पोद्दार ने बताया कि कलश यात्रा यज्ञ स्थल से पूरा बाजार बलहा होते हुए बलहा गंगा घाट में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा.कथा बुधवार को शाम छः बजे से रात नौ बजे तक होगा. कलश यात्रा में 501 कन्या कुमारी व महिला काफी संख्या में मौजूद थे.कथा सुनने को लेकर मधुरापुर, बलहा, नवटोलिया सहित अन्य गांव के लोग जुट रहे. DESK 04

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधरोपण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाईगांव 14 नंबर रोड में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को बचाने और उसे समृद्ध करने हेतु वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक  सह प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी शिक्षक नितिन कुमार, सूकेश चौधरी, विक्की कुमार, अजय कुमार, एवं छात्र-छात्राएं – जयश्री, तेजस्वी राज,  ईशानी कुमारी, शांभवी कुमारी, वैभव आनंद, उन्नति आनंद, तनु कुमारी, आर्यन राज, दीक्षा कुमारी, अंतरिक्ष कुमार, अंकुश कुमार ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. DESK 04

सुलतानगंज मे महागठबंधन कि सरकार बनने पर कोग्रेंस कार्यकर्ताओं ने अबिर गुलाल लगाकर खुशियां मनाए ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के चौक बाजार मे बिहार की महागठबंधन की नई सरकार नीतीश कुमार 8वी बार बिहार के मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में महागठबंधन के साथियों के साथ रंग अबीर लगाकर एवम मिठाईयां बाटकर हर्ष व्यक्त करते हुये खुशियां मनाए। इस मौके पर नेताओ ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। साथ ही कोग्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार जी ने साहसिक निर्णय लेते हुए बिहार से भाजपा को सत्ता से मुक्त किया है, ठीक उसी तरह देश से भी भाजपा 2024 मे सत्ता से मुक्त हो जायेगी। महागठबंधन सरकार में बिहार विकास […]

असियाचक के रामपुर गांव मे महा रुद्र यज्ञ एंव मां पार्वती प्रतिमा का स्थापना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के असियाचक पंचायत अन्तर्गत रामपुर ग्राम के वार्ड 9 के पुर्व शिव मंदिर के प्रागण नवनिर्वित मां पार्वती प्रतिमा का स्थापना एंव श्री श्री 108 श्री बाबा बालक दास नागा बाबा एंव उनके शिशय.बसिष्ठ नारायण स्वामी, तमाम रामपुर के निवासी के.द्वारा महा रुद्र यज्ञ एंव मां पार्वती प्रतिमा का स्थापना किये गये । इस दौरान मंदिर के बाबा वषिष्ठ नारायण स्वामी ने बताया कि 7 अगस्त से 12 अगस्त तक महा रुद्र यज्ञ का मधुवनी के प्रकांड विद्वान पंडित विजय कान्त झा,कृष्णा मोहन झा द्वारा वेदिक मंत्र उदघोष के सार शुभारंभ किये गये हैं।इस दौरान मंदिर सहयोग कर्ता बासुकी यादव,शंभु राम,गोपाल राम,बेगुसराय के बबलू पोद्दार,राजेंद्र यादव,प्रभाकर यादव, अर्जुन पोद्दार ,पंकज तांती,बबलू यादव,फन्टुश यादव,सहित इत्यादि गांव के सहयोग […]

भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने पर राजद के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर किया खुशियों का इजहार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर जदयू ने महागठबंधन से मिलकर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद पर और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण किया । राजद के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने पर भागलपुर के खलीफाबाग चौक, स्टेशन चौक पर आतिशबाजी के. साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को ठगने का काम कर रही थी अब हमारी पार्टी बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई पर काम करेगी और जल्द स्वस्थ बिहार का निर्माण करेगी। इस कार्यक्रम में भागलपुर शाखा के राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। DESK 04

रक्षाबंधन में इस साल स्टोन वाली फैंसी और आकर्षक डिजाइन की राशियों की बढ़ी डिमांड || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन नजदीक है, इसको लेकर बाजार में राखियां बिकनी शुरू हो गयी है । रंग बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार हो उठा है । आपको बता दे कि इस बार सबसे अधिक स्टोन की राखिया बाजार में बिक रही है । वही दुकानदार ने बताया कि इस बार राखियों की मांग बढ़ गयी है और इस बार राखियों के दामो में भी इजाफा हुआ है । कोरोना काल के चलते 2 साल से इसकी बिक्री बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन इस बार राखियों की बिक्री अच्छी हो रही है। इस बार बाजार में राखियों की कीमत ₹15 से लेकर ₹50 एवं फैंसी राशियों की कीमत ₹100 से लेकर […]

नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने पर जदयू के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर / निभाष मोदी भागलपुर, नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और राजद के साथ राज्य में सरकार बनाने पर जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह खुशियां मनाई । वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी।पटना में 2 दिनों से हो रही हलचल पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी जिले में राजद और जदयू के विधायक भी पार्टी नेतृत्व में. बुलावे पर 2 दिनों से पटना में थी अंततः जदयू बीजेपी से अलग हो ही गई और आज नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री बने इस खुशी को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर स्टेशन परिसर में आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को अबीर […]

राष्ट्रीय जनता दल ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर किया संगठनात्मक विस्तार कार्यक्रम || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी के विस्तार को लेकर बूथ,पंचायत, जिला, प्रखंड स्तर पर मजबूती को लेकर पार्टी विस्तार को लेकर भागलपुर के स्थानीय होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजद के संगठन प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बिहार की जनता को वर्तमान सरकार ने हासिये पर रख दिया है जिससे लोग तबाह है। वहीं वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि उनके राजनीतिक रवैया में तानाशाही दिखती है जिसके चलते जनता उसे बिहार में. सबक सिखाएं और बीजेपी को उखाड़ फेंका गया है इसकी शुरुआत बिहार से हो गई है। लोगों में वर्तमान जन आक्रोश है । वहीं राजद के संगठन प्रभारी ने कहा कि अब जनता […]

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला वीर शहीदों की याद में तिरंगा निशान यात्रा || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर के कई चौक चौराहों से गुजरते हुए लोगों को देशभक्ति का जज्बा पैदा करने एवं राष्ट्र के नाम तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करते हुए वीर शहीदों की याद में तिरंगा निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा गौशाला से चलकर स्टेशन चौक होते हुए कई चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक करते देखा गया । वही आजादी का अमृत महोत्सव पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के लालू शर्मा ने कहा कि हम लोगों के लिए दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ , सकरात, होली वगैरा पर्व से कहीं भी कम नहीं है। देश का […]