Category Archives: भागलपुर

ज्ञानी दास टोला में कटाव जारी, महंथ बाबा का विशाल वृक्ष नदी में समाया ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी में ज्ञानी दास टोला में कटाव लगातार कटाव जारी है. मंगलवार की दोपहर को महंथ बाबा का विशाल वृक्ष कटाव की भेंट चढ गया. सोमावार को बजरंग बली का मंदिर व तीन लोगों के घर गंगा नदी में समा गये थे. कटाव इतना तेज है कि लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. ग्रामीण अधिक लाल मंडल, नरेश, तिलो दास, सुनील दास, बिसेनी महतो वगैरह ने बताया कि गंगा नदी अब हमलोगों के घर के पास पहुंच गई है. हमलोग अब अपने -अपने घरों को खाली कर समानों को सुरक्षित अपने रिश्तेदारों के यहाँ पहुँचाने लगे हैं. जल संसाधन विभाग द्वारा वहाँ फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है. DESK 04

चिराग के द्वारा 2020 में हमें भाजपा ने नुकसान पहुंचाया : रवि कुमार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहार के बदलते राजनीतिक समीकरण पर नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. रवि कुमार ने कहा कि जिस पार्टी की सहयोगी भाजपा हो उसे विपक्ष की जरूरत नहीं है. भाजपा जिस क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन करती है उसी पार्टी को नुकसान पहुंचाती है. देश की अधिकांश क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा ने नुकसान पहुंचाया और उन सभी पार्टियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चिराग के द्वारा षड्यंत्र कर नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाया. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू की जगह लोजपा उम्मीदवार की मदद की थी. जदयू 45 से अधिक सीटों पर काफी कम अंतर से हारा जहां लोजपा के वैैसे उम्मीदवार […]

इस्माइलपुर गांव में हर घर तिरंगा और पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधरोपण और तिरंगा वितरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर गांव में हर घर तिरंगा अभियान और बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के तत्वाधान में इस्माइलपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार द्वारा सांकेतिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जनप्रिय बनाने के लिए घर – घर जाकर तिरंगा वितरण किया गया. लोगो से आग्रह किया गया कि दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं. इस कार्यक्रम में और भी  गंगा दूत निवास कुमार, शिवा, गौतम अभिषेक, बादल, दीपक, शुभम सौरभ समेत अन्य भी मौजूद थे DESK 04

रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग हुए घायल || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ही एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हो गए. घायलों में खगड़िया जिले के परवत्ता कुल्हारिया निवासी मयंक कुमार, आरती कुमारी, अवलंब कुमार और मधेपुरा जिले के दुर्गापुर निवासी श्रवण कुमार है. सबों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. मयंक की स्थिति ठीक ठाक थी, जबकि बांकी तीनों लोगों को बेहतर इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी मिली है कि कुल चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे और मोटरसाइकिल चालक श्रवण कुमार की आंख लग जाने के कारण यह हादसा हुआ. DESK 04

बिहपुर में शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न, देर रात पहलाम के लिये ताजिया के साथ कर्बला मैदान पहुंचे अखाड़े ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  प्रखंड में मुहरर्म का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया.मंगलवार को पूरे पारम्परिक श्रद्धा व आस्था के साथ  एवं साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहरर्म का जुलूस निकाला गया.इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने पारम्परिक अस्त्रों से खेल का भी प्रदर्शन भी किया.वही मुहरर्म वायसी कमिटी व प्रशासन द्वारा मुहरर्म के शांतिपूर्ण पहलाम के लिये  मंगलवार की देर रात सक्रिय भागेदारी रही. वहीं मातमी धुनों के साथ तजीया व जुलूस बिहपुर कर्वला मैदान की और पहलाम के लिये  देर रात तक पहुचते  रहे.इस दौरान वायसी मुहरर्म कमिटी के सरपरस्त बिहपुर खानकाह गद्दीनशीन हजरत अली कोनेन खां फरीदी, सदर मोहम्मद इरफान आलम,जिप सदस्य मोइन राइन ,उपप्रमुख  एनामुल  समेत बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अरशद अली , मोहम्मद फूलो आदि समेत सभी अखाड़ों […]