Category Archives: भागलपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 22 वां शाखा सम्मेलन संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

रवि बने इस्माइलपुर शाखा के मंत्री नवगछिया – इस्माइलपुर के सामुदायिक भवन में कामरेड अनिल यादव की अध्यक्षता में पार्टी का 22 वां शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया. सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया फिर पार्टी के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने झंडा गीत गाया. इस अवसर पर शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और दिवंगत साथियों के लिये दो मिनट का मौन भी रखा गया. उद्घाटन भाषण कामरेड बोधनारायण मंडल ने दिया जबकि कामरेड पटवारी यादव, मनोज कुमार ने भी अपना उद्गार व्यक्त किया. इसके बाद शाखा मंत्री का चुनाव किया गया, जिसमें रवि कुमार को शाखा मंत्री, अनिल यादव को सहायक शाखा सचिव सर्व सम्मति से चुना गया. मौके पर कामरेड सच्चिदानंद मंडल, पंकज भगत, नागेश्वर मंडल, महेंद्र […]

विहिप बजरंग दल द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च और फूंका पुतला ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बीते मंगलवार को उदयपुर,राजस्थान में कन्हैया की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा स्टेशन पार्किंग परिसर से मुख्य बाजार भ्रमण करते हुए मक्का तकिया चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया. आक्रोश में बजरंग दल आरएसएस जिला प्रमुख गौरव कुमार, जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार , नगर संयोजक शुभम पोद्दार, प्रखंड संयोजक चितरंजन कुशवाहा, सोशल एक्टिविस्ट सह बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस गुप्ता,सूरज कुमार, ओम कुमार, राहुल शर्मा, कृष्णा कुमार, बिट्टू कुमार,आयुष खेमका, मानस चिरानिया, शिवम झा सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे. चप्पे-चप्पे पर दिखी पुलिस मुस्तैद-कार्यक्रम के शुरुआती से अंत तक नवगछिया इंस्पेक्टर भरत भूषण के साथ कई अन्य पुलिस जवान आक्रोश मार्च के साथ साथ चल रहे थे.  […]

अनुमंडल अस्पताल के साइकिल मैन को दी गयी भावपूर्ण विदाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के साइकिल मैन के नाम से मशहूर वार्ड एटेंडेंट गोपाल हरिजन के अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्हें अस्पताल परिसर में एक समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गयी.  इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अस्पताल कर्मियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.  डॉ सिन्हा ने कहा कि गोपाल जी हर वर्ग के लोगों के लिये प्रेरणास्रोत हैं. डॉ सिन्हा ने गोपालजी के फिटनेस की भी तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर अस्पताल उपकधीक्षक डॉ अरुण सिन्हा, नवगछिया पीएचसी के प्रभारी डॉ बी दास, डॉ विनय कुमार, परामर्शी अजय कुमार सिंह, प्रवीण जगन्नाथ, सोनू कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.  […]

नारायणपुर : प्रभारी प्रधानाध्यापक का विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय मधुरापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन लाल पासवान का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.जिसमें विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा अपने कार्य से विद्यालय को सम्मान दिलाया. सम्मान समारोह का संचालन शिक्षक कुमार विवेकानन्द कर रह थे. समारोह की शुरुआत स्वागत गान से और अंत विदाई गीत से किया गया. मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिका आशीष, उमेश, जितेंद्र, संस्कृति, लीना भारती, निशा, निशा रानी, राजीव, राकेश , कुंदन, कृष्ण , नीतु , खुशबु , तालीमी मरकज नबीब उल्लाह, सज्जाद, रात्रि प्रहरी सद्दाम सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद थी. DESK 04

सदस्यता अभियान को लेकर नवगछिया राजद कार्यालय में बैठक का किया गया आयोजन ||GS N3WS

DESK 040

नवगछिया – सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यालय में एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की अध्यक्षता में की गई. बैठक का संचालन मनोज कुमार मंडल उर्फ फौजी साहब कर रहे थे. बैठक में सदस्यता अभियान में गति लाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर अकलियत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन, वरिष्ठ राजद नेता नंदू यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के गौरी शंकर यादव, केदार शर्मा, लड्डू दास, सुबोध यादव, इंद्रदेव पासवान, कपिल देव मंडल, विभाष चंद्र यादव, दिनेश शर्मा, गुलाब सिंह, मोहम्मद रफीक आलम समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा झल्लू दास टोला के मध्य विद्यालय दुर्गा स्थान में मिड डे मील खाने से 50 बच्चे हुए बीमार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा झल्लू दास टोला के मध्य विद्यालय दुर्गास्थान में मिड डे मील में बने खिचड़ी खाने से लगभग 50 बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें उल्टी और पेट में दर्द के साथ साथ दस्त की शिकायत देखी गई। जिसके बाद सभी बच्चों को रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों का मानना है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और बच्चों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया जा रहा है। जहां उनका बेहतर इलाज किया जा सके। वहीं परिजनों का आरोप है कि स्कूल में मिड डे मील ठीक से नहीं दिया जाता है और खराब खाने […]

ब्राउन शुगर खरीद फरोख्त करने वाले पांच युवकों को ब्राउन शुगर के साथ किया गया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

दालकोला से करते हैं व्यापार,इस धंधे से जुड़े तस्करों की तलाश में जुटी है पुलिस भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर तातारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 42 पॉइंट पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लाख दस हजार दो सौ रुपया, पांच मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, दो मोटरसाइकिल सहित ब्राउन शुगर पैक करने के पैकेट पुलिस ने बरामद किया हैं। एएसपी शुभम आर्या ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के शहादत हुसैन लेन में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त होने जा रही है, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां से मोहम्मद इफ्तेखार को रुपए और 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया […]

कुर्बन भैरवपुर बगीचे में 26 जून को डिलीवरी बॉय अजीत कुमार की हत्या का हुआ खुलासा,हत्यारे दयानंद मंडल की हुई गिरफ्तारी, खोले कई राज ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन भैरवपुर बगीचे में 26 तारीख को डिलीवरी ब्वॉय अजीत कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने गांव के ही दयानंद मंडल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में उसने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। वही दो अन्य अभियुक्तों के बारे में भी पुलिस को बताया है, कि वह लोग भी घटना में शामिल थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटना के कारण को लेकर उसने बताया कि गांव की ही एक महिला के साथ मृतक का अवैध संबंध था। जिसकी तस्वीर दयानंद ने खींच ली थी और वह लगातार महिला को […]

औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित लगून हुंडई शोरूम में कर्मियों के साथ हुई मारपीट ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी सलमान अनवर ने विजय चौधरी से कहा उदयपुर की घटना की तरह तुम्हें भी काट कर फेक दूंगा भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित लगून हुंडई शोरूम के कर्मचारी विजय कुमार चौधरी के साथ पूर्व कर्मचारी सलमान अंसारी और उसके पाच से छ: दोस्तों ने जमकर पिटाई कर दी। वही विजय चौधरी को धमकी दी की अगर कोई कार्रवाई करोगे तो राजस्थान के उदयपुर में जिस तरह की घटना हुई है उसी प्रकार से तुम्हारे पूरे परिवार को गोली मार देंगे। वही पीड़ित ने औद्योगिक थाने में इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने पीड़ित को पहले इलाज कराने को कहां है, उसके बाद लिखित शिकायत देने की बात कही गई है। इसके बाद कार्रवाई की […]