Category Archives: भागलपुर

तेतरी गांव से रहस्यमय तरीके से 14 वर्षीय बालक लापता || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – तेतरी गांव से रहस्यमय तरीके से पिंटू गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ छोटू कुमार 10 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. पिंटू कुमार ने बताया कि 10 जून को सुबह 7 बजे उसका पुत्र ब्लू रंग का फुल पैंट और काला टी-शर्ट पहन कर तेतरी दुर्गा स्थान की तरफ घूमने गया था जिसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया. पिंटू कुमार ने कहा कि उसने अपने पुत्र को जगह जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है जबकि परिजनों के स्तर से लापता बालक के संदर्भ में किसी भी प्रकार की […]

परवत्ता पंचायत में जल नल का सर्वे करने आयी टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर किया समस्याओं पर चर्चा||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – परवत्ता पंचायत में जल नल योजना का सर्वे करने आयी टीम ने योजना से संबंधित विभिन्न तरह की समस्याओं की चर्चा बैठक कर की है. इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता वीणा देवी कर रही थी. इस  अवसर पर ग्रामीणों ने पानी खराब आने की शिकायत पदाधिकारियों से की. जिस पर पदाधिकारियों ने स्वच्छ जल देने और समय पर पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज मंडल, उप मुखिया अजय पासवान, भोला मंडल, उमी मकण्डल, गुलाबी मंडल समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे. DESK 04

महादलित गरीब बच्चों को शिक्षित करने में शिक्षक की मेहनत में सोशल मीडिया बना मददगार ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:बीते बसंत पंचमी के दिन से नारायणपुर मधुरापुर के सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल शर्मा के द्वारा श्री कृष्ण मंदिर नारायणपुर के सामने महादलित टोला नारायणपुर में शिक्षा की लौ जलाई जा रही थी। साथ ही उनके द्वारा मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने की सामग्री के साथ को खाने की वस्तु भी दी जा रही थी। यह सभी चीजें उनके द्वारा मुफ्त में की जाती है।उनके इस तरह की कर्तव्य का फायदा लगभग पच्चीस छात्रों को मिल रहा है। इस बात की जानकारी जब नारायणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार को हुई तो वह पूरी जानकारी लेने उक्त स्थल पर गए जहां उन्होंने देखा कि सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल शर्मा गरीब बच्चों में शिक्षा की लौ जला रहे थे। बीडीओ […]

नारायणपुर पहुंचे पीरपैंती विद्यायक जनता से हुए रूबरू ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों को जनसमस्या दुर करने का दिया आश्वासन नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर गॉव में शनिवार को पीरपैंती के भाजपा विद्यायक ललन पासवान पहुंचें और जनता से रूबरू हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को ग्रामीण के समक्ष रखा इस दौरान ग्रामीणों ने महिला मोर्चा के भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्रोपदी मंडल के नेतृत्व में जलजमाव, पानी बिजली सहित अन्य समस्याओ को बताया मौके पर विद्यायक ललन पासवान ने जनसमस्याओं को पहल कर स्थानीय विद्यायक एवं पदाधिकारी की मदद से जल्द ही दुर करने का आश्वासन दिया।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल,अनिस्मित कुमार उर्फ टिंकू मंडल ,राजैश यादव,गगन चौधरी,पंकज झा,पंकज पोद्दार,टिंकू मंडल,रामदास,मुकेश,रवि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता समेत ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04

ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता के बाद अब भागलपुर के दो युवा सड़क पर ही रेडी लगाकर बेच रहे चिकन और चावल||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बिहार की राजधानी पटना में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता को देखा होगा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब हम हम हम आपको भागलपुर स्मार्ट सिटी में रहनेवाले ऐसे ही दो युवाओं से रूबरू कराने जा रहें है। जो ग्रेजुएट होकर भी सड़क पर रेडी लगा कर चिकन और चावल बेचकर अपना गुजरबसर कर रहें है। हम बात कर रहे है, सुल्तानगंज के रहने वाले अनंत सिंह और बरारी के शुभम आनंद की जिन्होंने नौकरी नहीं मिलने पर छोटे से ठेले में चिकन चावल के स्टॉल से छोटी सी शुरुवात की है। दिल्ली विश्वविद्यालय में हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई में टॉपर आने वाले अनंत कहते हैं की पढ़ाई खत्म कर नौकरी के लिए दरबदर भटकने […]