Category Archives: भागलपुर

अपने बेटे और जमीन को बचाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रही महिला ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट : -निभाष मोदी भागलपुर कहने को तो बिहार में लगातार 17 वर्षों से सुशासन की सरकार है, पूरे बिहार में सुशासन की सरकार का ढिंढोरा जमकर पीटा जाता है। साथ ही महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के नाम पर केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाएं हैं,लेकिन इसी सुशासन की सरकार में प्रशासनतंत्र व राजनीतिक दलों के माफिया के द्वारा एक विधवा महिला के ऊपर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड सजोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दरियापुर गांव की महिला रीना झा के साथ हो रही है। पीड़ित लाचार और बेबस मां ने मामले के बारे में क्या बताया? दरअसल मामला एक जून का है, जिसमे विधवा व लाचार रीना झा का कहना है […]

कसमाबाद गांव मे रेफरल अस्पताल द्वारा निःशुल्क बच्चे का जांच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

तीन बच्चों को बेहतर ईलाज के.लिए भागलपुर. रेफर रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर सुलतानगंज के कसमाबाद गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र मे रेफरल अस्पताल द्वारा बच्चे के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।इस दौरान आर.बी.एस.के.स्वास्थ्य विभाग के डॉ.देवेंद्र प्रसाद दास ने 65 से अधिक बच्चों का जांच किये।जिसमें एक बच्चे के दिल मे छेद कि बात कहने पर उसे कंफर्मेशन के लिए भागलपुर सदर भेजा जाएगा।साथ ही दो बच्चे विंकलागत होने पर उसे भी कंफर्मेशन के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार एंव डॉ.देवेंद्र प्रसाद दास ने कि आंगनबाड़ी केन्द्र मे टोटल 65 बच्चे जांच किये गए हैं।जिसमें तीन बच्चे गंभीर पाया गया हैं।पहला बच्चा रितेश कुमार को दिल मे छेद हैं।दुसरा बच्चा अंशु कुमार तीसरा […]

बीएसएनएल के टेलीफोन भवन परिसर में ग्राहक सेवा केंद्र सह आधार पंजीकरण केंद्र का हुआ उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,महाप्रबंधक दूरसंचार (भागलपुर बिजनेस एरिया) के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र सह आधार-पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन टेलीफोन भवन परिसर, एम् जी रोड में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महेश कुमार के साथ मंडल अभियंता नविन कुमार, एसडीओ दीप प्रकाश एवं एस के कनोजिया आदि वरीय पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बीएसएनएल भागलपुर के जीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र में दो आधार टर्मिनल के साथ ही पोस्टपेड/प्रीपेड सिम नवीनीकरण, रिचार्ज एवं विक्रय की भी व्यवस्था रहेगी। यह ग्राहक सेवा केंद्र पूर्णतः वातानुकूलित एवं आर ओ पेयजल की व्यवस्था से लैस है। महाप्रबंधक महेश कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की यह केंद्र हमारे […]

कदवा में, अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक आनंदी प्रसाद सिंह को सोए अवस्था में गोली मार की हत्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कदवा में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी अज्ञात अपराधियों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक 85 वर्षीय आनंदी प्रसाद सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी. आनंदी अपने दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सो रहे थे.अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी है. जिससे मौके पर हीं आनंदी प्रसाद का मौत हो गया है. गोली बाएं आंख, गला के नीचे व पीट पर मारी गई है. परिजनों ने बताया कि- घटना की रात मृतक के पुत्र शंभू सिंह कहलगांव के चपरघट गांव शादी समारोह में बरात चले गए थे. मृतक की पत्नी का देहांत पहले हो चुकी है. घर में अकेली मृतक की बहू (पुतोह) किरण देवी मकान के […]

बिहपुर के बभनगामा में सास ने बहू को चावल में जहर मिलाकर खिलाया ,मौत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर 5 में सास संभोला देवी द्वारा अपनी 35 वर्षीय बहू ऊषा देवी को खाने में जहर खिला दिया.जिस कारण बहू की तबियत अचानक बिगड़ गई,तो गांव के ग्रामीण चिकित्सक द्वारा घर पर ही इलाज करवाया जाने लगा.वही महिला का इलाज के दौरान मौत हो गया. जैसे ही महिला ऊषा देवी की मौत हुई सास संभोला देवी और पति सुनील शर्मा घर छोड़कर कर फरार हो गये. पड़ोस के लोग भी अपने घर से गायब मिले. कोई कुछ बोलने को तैयार नही दिख रहा था.मृतक महिला के पांच बच्चे जितेंद्र कुमार ,सुमित कुमार ,नबिता कुमारी ,सुकृति कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था.वही नबिता कुमारी ने नानी को फोन […]

पार्वती वाटिका में लायंस क्लब ने किया पौधरोपण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सोमवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में वृक्षारोपण का आयोजन बाल-भारती विद्यालय के पास पार्वती वाटिका में किया गया. इसकी अध्यक्षता लायन कमलेश अग्रवाल तथा कार्यक्रम का संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ लायन विश्व प्रार्थना के साथ किया गया।तद्पश्चात विश्व शांति- शहीदों की एवं निवर्तमान दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की स्मृति में मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. पर्यावरण के अवसर पर लायन सदस्यों द्वारा पार्वती वाटिका में एक अमरूद का पेड़ लगाया गया. इस आयोजन के दौरान उत्साहित होकर हमारे क्लब के कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ ने अपने घर पर 21 इक्कीस पौधे गमले में लगाकर उनकी सेवा करने की शपथ ली. जिसके बाद क्लब द्वारा […]

दुकानदार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर में दुकान के अंदर जाने का विरोध करने पर दुकानदार और उसकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. रंगरा थाने में दिए आवेदन में लड्डू यादव 40 वर्षीय ने बताया कि दोपहर के समय मेरी पत्नी और तीन छोटी बेटी के साथ दुकान में सोई थी तभी भवानीपुर निवासी किशन देव यादव के पुत्र पांडव और उसका भाई धीरज यादव दुकान के अंदर घुस गया. जब मैं आया तो उन लोगों से कहा कि बिना पूछे दुकान के अंदर नहीं आना चाहिए था. बाहर निकलो, सामान जो भी लेना है मिल जाएगा. इसी बात पर पांडव यादव और धीरज यादव ने जान से मारने की नियत […]

स्वास्थ्य उपनिदेशक ने गोपालपुर एवं अन्य कई अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर साहब मिले गायब || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ अजय कुमार ने गोपालपुर एवं अन्य कई अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी सुविधाओं की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक से लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ अजय कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर चिकित्सा व्यवस्था ठीक नहीं है। गोपालपुर में पहुंच चिकित्सक की नियुक्ति है। जिसमें दो चिकित्सक पढ़ने हेतु छुट्टी पर है। एक चिकित्सक पिछले एक साल से अनुपस्थित है। इसलिए यहां पर चिकित्सक नियुक्त करने के लिए सिविल सर्जन को प्रस्ताव पहले भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति है लेकिन वह फरमासिस्ट पटना के किसी अस्पताल में प्रतिनियुक्त है।उन्होंने बताया कि यहां […]

फूस के घर में आग लगाने का आरोप,प्राथमिकी दर्ज  || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास एक फूस के झोपड़ी में जयपुर चुहर पुरब पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नारायणपुर निवासी अब्दुल रहमान ने गॉव के ही अजहर अली,सरोवर अली,सज्जाद अली,समशाद अली के विरुद्ध तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है.दुसरी और शिक्षक मो.सज्जाद ने पॉच वर्षो से चल रहे विवादित जमीन पर कोर्ट में धारा 145 के वावजूद अब्दुल रहमान द्वारा झोपड़ी बना लिया गया. पंचायत के द्वारा सुलह भी कराया गया है इधर विपक्षी द्वारा खुद से झोपड़ी में आग लगाकर पुरे परिवार को झुठे केस में फसा कर सरपंच प्रतिनिति होने के वावजूद विवाद को बढावा दे रहा है.मामले में थानाध्यक्ष रमेश […]