Category Archives: भागलपुर

बोली मृतक रोहित की बहन – झूठ बोल रहे हैं नवगछिया एसपी||GS NEWS

DESK 04 B0

एसपी का बयान बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर रोहित की हत्या हुई हैं। मृतक की बहन व पिता ने झूठा बताया। इस संबंध में मृतक के बहन व पिता का सोशल मिडिया पर वीडीओ वायरल हुआ हैं। जिसमें दोनो एसपी द्वारा प्रेस कांफ्रेस में दिए बयान को गलत बताया। ज्ञातव्य हो कि बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के सीतामढ़ी में पदस्थापित एएसआई केदार कुमार के पुत्र रोहित कुमार की 28 मार्च की रात को अपहरण हुआ था। 29 मार्च को रोहित के मां के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी हुई थी। जिसमें बताया गया कि रोहित गांव में ही भोज खाने गया था। और वापस लौट कर नहीं आया हैं। 30 को को रोहित का शव बभंगामा के […]

ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को सौपा आवेदन||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को नवगछिया के कदवा मिलन चौक में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर एक आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि कोसी नदी पार ढोलबज्जा को नवगछिया प्रखंड से अलग कर प्रखंड का दर्जा दिलाया जाए। ताकि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। कोसी नदी पार का यह ढोलबज्जा-कदवा का इलाका बिहार के तीन जिले भागलपुर, पूर्णिया एवं मधेपुरा के सीमा क्षेत्र पर अवस्थित है। यह ढोलबज्जा-कदवा का इलाका अत्यन्त पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इन क्षेत्रों का अधिकांश हिस्सा भागलपुर जिला के नवगछिया प्रखण्ड तथा कुछ हिस्सा पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखण्ड व कुछ मधेपुरा जिले के चौसा प्रखण्ड के अंतर्गत पड़ता है […]

विहिप बजरंग दल के द्वारा निकाला गया नववर्ष बाइक रैली||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नवगछिया हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में बाइक रैली निकाल कर नवगछिया शहर भ्रमण किया गया, बाइक रैली नवगछिया स्टेशन परिसर से निकलकर बाजार भ्रमण करते हुए तेतरी दुर्गा स्थान पहुंची,रैली का संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार द्वारा किया गया, रैली में शुभम पोद्दार,सौरभ पोद्दार, नन्हे सिंह राजपूत,मुकेश राय,सम्राट सरकार ,सुजीत कश्यप,कन्हैया झा,हेमंत कुमार,प्रिंस गुप्ता,आदित्य राजपूत,हर्ष कुमार,आयुष राजपूत, सत्यम जयसवाल, अमूल कुमार,आयुष खेमका,मोहित वर्मा सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे DESK 04 B

रंगरा पीएचसी के कोविड – 19 वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों को नहीं मिला है मेहनताना ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा सीएचसी के कोविड – 19 वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों को उनके मेहनताने की रकम नहीं दी गयी गयी है. शनिवार को बड़ी संख्या में वैक्सीनेटरों ने सीएचसी पहुंच कर प्रबंधन से मेहनताने की रकम जल्द से जल्द देने की मांग की है. सभी युवक युवतियों ने कहा कि दिसंबर में काम बंद किया गया, उसके बाद से मेहनताना मांगने पर रोज टाल मटोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभी फंड नहीं है. वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों ने जल्द से जल्द मेहनताना देने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मामले को वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा । DESK 04 B

चुनाव प्रचार में जा रहे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन नें कदवा में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात // GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में भागलपुर जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कदवा के मिलन चौक पर रूक कर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. जहां नवगछिया, रंगरा व कदवा के तीनों पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता एक घंटा पहले से शाहनवाज हुसैन का इंतजार कर रहे थे. कदवा पहुंचने के बाद उद्योग मंत्री करीब 22 मिनट रूके. जहां शाहनवाज हुसैन को मुखिया पंकज कुमार जायसवाल के साथ विनीत आनंद, सुबोध सिंह, सिराज साह, विनोद सिंह, विंदेश्वरी सिंह, हितेशचंद, देव नारायण सिंह, मृत्युंजय राय ने माला व अंग वस्त्र वहीं डॉ कौशल किशोर (पंकज) व मृत्युंजय सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया. उसके बाद शाहनवाज हुसैन ने उपस्थित लोगों […]

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा एवं जागृति शाखा के द्वारा 4 अप्रैल को होगा सतरंगी गणगौर मेला 2022 का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा एवं जागृति शाखा के द्वारा चार अप्रैल 2022 को दोपहर के तीन बजे से श्री गोपाल गौशाला नवगछिया के प्रांगण में सतरंगी गणगौर मेला 2022 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां गणगौर माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाएगी । शाखा सचिव चेतन मुनका ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा हर साल गणगौर मेले का आयोजन करती है। विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण यह आयोजन नहीं हो सका था। इस साल मेले को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ब्यावली बहनों एवं बच्चों द्वारा गणगौर गीत पर डांस एवं गीत गाया जाएगा । मनोरंजन के लिए एक मिनट गेम्स, म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन एवं मुख्य आकर्षण के रूप […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के धक्के से दो घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात्रि करीब 8:30 बजे मधुरापुर बाजार से मार्केटिंग कर घर खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पैंकांत जाने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से बाईक सवार पैंकांत निवासी गजेन्द्र शर्मा के पुत्र तपेश कुमार एवं ब्रह्मचारी शर्मा की पुत्री डोली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि संजय कुमार मंडल,अनि राहुल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जवानों की मदद से इलाज के लिए दोनो जख्मी को पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दिए। वहीं पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार ने बताया की जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन […]

वरिष्ठ नेता दिवंगत गया प्रसाद यादव के परिजनों से मिलने व शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन // GS NEWS

DESK 04 B0

शनिवार को बिहार प्रदेश स्तरीय भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायणपुर निवासी दिवंगत गया प्रसाद यादव के परिवार वालों से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन। शाहनवाज हुसैन ने बड़े पुत्र पप्पू यादव, पिंटू यादव, पंकज यादव, राजीव यादव सहित पौत्र आशीष यादव व पूरे परिवार को सांत्वना दिया। शाहनवाज के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी थे। शहनवाज ने कहा कि गया प्रसाद यादव की कमी पार्टी में हमेशा महसूस होगी । उन्होंने भाजपा को जो मजबूती दी है उस मजबूती के कारण आज भाजपा शिखर पर पहुंच गई है इनके जैसा कर्मठ लगनशील मेहनती कार्यकर्ता मिलना बहुत दुर्लभ है। DESK 04 B

बोले नवगछिया एसपी : रोहित की हत्या में पुलिस सभी बिन्दुओं पर कर रही है सही दिशा में जांच, साक्ष्य के साथ और होगी गिरफ्तारी // GS NEWS

DESK 04 B0

सोनवर्षा के युवक एएसआई पुत्र रोहित की हत्या में पुलिस सभी विन्दुओं पर सही दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि जाँच के बाद साक्ष्य के साथ इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. एसपी ने बताया कि तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस हत्याकांड की जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रियम कुमर नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा हत्या मैं प्रयुक्त खून से सना चाकू, कपडा व दो बाइक वगैरह बरामद करने का दावा किया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार प्रियम कुमर ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम की […]