Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में वासंतिक नवरात्र को लेकर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू // GS NEWS

DESK 04 B0

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन नवगछिया के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में विभिन्न तरह के अनुष्ठानों के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गया है. नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सुबह कलश स्थापना के साथ वैदिक विधि विदान के साथ पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. जबकि देर शाम में संध्या आरती का आयोजन किया गया. विभिन्न आयोजनों में पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप भगत, सचिव अवनीश यादव, सह सचिव माधव पांडेय, नयन, रवि, विपुल, आलोक, पंडित अजित कुमार पांडेय समेत अन्य की भी भागीदारी है. DESK 04 B

रामनवमी और शारदीय नवरात्र में DJ पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध, संदिग्ध लोगों पर थाना बार निरोधात्मक कार्रवाई करने का आदेश // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को वासंतिक नवरात्र और नामनवमी को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में किया गया. मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने पर्व को लेकर जारी किए गए सरकार के आदेश से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया. बैठक के बाद नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नवगछिया अनुमंडल में हर बार रामनवमी और नवरात्र शांतिपूर्ण संपन्न होता है. इस बार भी शांतिपूर्ण संपन्न होने की पूरी उम्मीद है. पर्व को लेकर विभिन्न थानों में पहले ही शांति समिति की बैठक का आयोजन कर […]

चांद देखते ही रमजान का पाक महिना आरंभ हुआ // GS NEWS

DESK 04 B0

चांद देखते ही रमजान का पाक महिना आरंभ हुआ। शनिवार की शाम में चांद देखा गया। चांद देखने के बाद रमजान का महिना आरंभ हुआ। रात इशा के नमाज में तरावीह पढ़ना भी आरंभ हुआ। सुबह सादिक से सेहरी कर मगरीब तक राेजा रखते हैं। पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहे व सल्लम ने फरमाया है कि जब रमजान का महीना आता है तो जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है। और जहन्नुम के दरवाजे को बंद कर दिए जाते है। शयतान को जकड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक के महीने में कुरान ए पाक नाजिल किया गया। इसी वजह से रमजानुल मुबारक के महीने को रब ताला कि बंदगी के लिए तरबियत का महीना करार दिया गया […]

समस्या निवारण समिति के तहत शहर में निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कैंडल मार्च // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,समस्या निवारण समिति के तहत आज शहर में नशा मुक्ति अभियान के तहत कैंडल मार्च जागरूकता रैली निकाली गई ।इस कैंडल मार्च के तहत नगर भ्रमण के तहत सबों को नशा से दूर रहने की बात कही गई। नशा मुक्त जागरूकता रैली कोतवाली से निकलकर खलीफाबाग चौक,वैरायटी चौक, स्टेशन चौंक होते हुए कोतवाली चौक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद तफी अहमद जावेद, कोतवाली के थानाध्यक्ष रामप्रीत पासवान , समाजसेवी सुमन सिंह,लालू शर्मा, देवेंद्र पासवान रामगोपाल पोद्दार ,मोहम्मद अन्नी के अलावे दर्जनों समाजसेवी शामिल थे। DESK 04 B

चैत्र नवरात्र पूजन का हुआ आज से प्रारंभ, प्रथम स्वरूपा शैलपुत्री की हुई पूजा- अर्चना // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैत्र नवरात्र का आरंभ होते ही शनिवार को कलश स्थापना के साथ दुर्गासप्तशती के पाठ से शहर गूंजने लगा है. सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरु हो गई और जयकारों से गूंजने लगे हैं. चैत्र नवरात्रि के पर्व में नियम और अनुशासन का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि नियमों का पालन कर और विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. श्रद्धालु नौ दिनों तक नवरात्रि का व्रत करेंगे करेंगे मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी करेंगे. आज प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री का पूजा अर्चना लोगों ने पूरे निष्ठा और विधि विधान से किया आज की विशेष पूजा की […]

हिंदी नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में निकाली पथ संचलन यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आज हिंदू नववर्ष के प्रथम दिवस पर पूरे शहर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जिसमें गणवेशधारी सभी आयु के स्वयंसेवकों ने इसमें हिस्सा लिया। नगर में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देते दिखे।इस दौरान कई जगहों पर उनका फूलों की वर्षा कर स्वागत भी किया गया ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आनंदराम ढ़ानढ़ानिया सरस्वती शिशु मंदिर से निकलकर वैरायटी चौक, स्टेशन चौक, कोतवाली चौक होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर में आकर समाप्त हुआ। स्वयंसेवकों ने ड्रम की थाप पर भारत माता की जयघोष के साथ पूरा नगर भ्रमण करते दिखे। वही मीडिया से बात करते हुए […]

एमएलसी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी देवाशीष पांडे प्रचार को लेकर लगा रहा पूरा जोर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,4 अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ।भागलपुर सह बांका निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी देवाशीष पांडे उर्फ निप्पू पांडे लगातार भागलपुर और बांका के गांव गांव जाकर जनप्रतिनिधियों से अपना घोषणापत्र बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे । देवाशीष पांडे को लगातार जनप्रतिनिधियों से मिल रहे समर्थन के कारण भागलपुर सह बांका निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। जहां एक ओर एनडीए से जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह हैं, तो दूसरी ओर महागठबंधन से वाम दल के प्रत्याशी संजय कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं , जबकि निर्दलीय के रूप में बेलहर […]

खगड़ा के आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द होगी आयुष डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति, पंचायती राज मंत्री ने दिया आश्वासन, भवन निर्माण के दिए गए है आदेश // GS NEWS

DESK 04 B0

पंचायती राज मंत्री का किया गया भव्य स्वागत निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया बस स्टैंड के पास शुक्रवार को बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मंत्री सड़क मार्ग से खगड़िया से कटिहार जा रहे रहे थे. मौके पर खगड़ा के ग्रामीणों ने उन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर आवेदन दिया. मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि .हमलोगों ने आदेश दिया है, उसकी पूरी व्यवस्था हमलोग करेंगे। आयुष डॉक्टर भी हेल्थ डिपार्टमेंट से नियुक्त होंगे, अभी हमलोगो ने बिल्डिंग बनाने के लिए निर्देश दिया है। मंत्री ने अशोक जयंती समारोह में आठ अप्रैल को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (बापू सभागार) आने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया. इस अवसर पर […]

सुलतानगंज गंगा घाट स्नान के दौरान गंगा नदी की तेज धार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के सुलतानगंज अजगैबीनाथ गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी की तेज धार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया ,डूबे हुए युवक की पहचान मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के मिल्की टोला निवासी मनोज शाह के 17 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है । घटना के बाबत बताया जा रहा है कि आनंद अपने पांच दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गंगा तट पहुंचा था । जहां स्नान करने के दौरान वह गंगा नदी की तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया । घटना की सूचना पर रोते बिलखते परिजन गंगा तट पहुंचे । जिसके बाद परिजनों […]

विश्वविद्यालय संगीत विभाग में हुआ चैत्र उत्सव का आयोजन, लोक संगीत व शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति से लोग हुए भावविभोर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में चैत्र उत्सव के कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि डॉ केडी प्रभात रामप्रवेश सिंह रजिस्ट्रार निरंजन प्रसाद सिंह डीएसडब्ल्यू गुरुदेव पोदार प्रोफेसर किरण सिंह के दीप प्रज्वलन से हुआ, संगीत विभाग के छात्र – छात्राओं ने कुलगीत की प्रस्तुति दी उसके बाद स्वागत गीत, चैती लोक धुनों पर गीत, भजन, ठुमरी के अलावे कई प्रस्तुतियों से छात्रों ने समा बांध दिया। वहीं फैनी मार्केट के कथक नृत्य की प्रस्तुति लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने अपना संबोधन रखा और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।मीडिया से बात करते […]