Category Archives: भागलपुर

कालाबाजारी की आशंका पर नवगछिया थाना की पुलिस ने एक ट्रैक्टर युरिया खाद किया जब्त ||GS NEWS

DESK 040

खाद की कालाबाजारी की आशंका पर नवगछिया थाना की पुलिस ने 14 नबंर रोड पर से एक ट्रैक्टर युरिया खाद जब्त किया हैं। इस संबंध में नवगछिया थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 14 नंबर रोड होकर एक ट्रैक्टर युरिया कालाबाजारी के लिए जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के पलिस ने खाद व ट्रैक्टर को जब्त कर नवगछिया थाना लाया। ट्रैक्टर चालक से कागजात की मांग की गई। चालक ने कागजात उपलब्ध करवाए। कागजात को जांच करने के लिए नवगछिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा को बुलाया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जांच किया तो पाया कि युरिया खाद नवगछिया स्टेशन पर रैक से लोड किया था। उसे खाद दुकान आईडीएमसी सबोर लेकर जाना था। […]

नवगछिया के ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला एक लैब टेक्नेनिशन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक करीब एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुनः लैब टेक्नेनिशन तारा कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।करीब एक वर्ष पहले ही ढोलबज्जा अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन को सदर अस्पताल भागलपुर वापस बुला लिया गया था। जिसके बाद ढोलबज्जा एपीएचसी बिना लैब टेक्नीशियन के ही चल रहा था। बिना लैब टेक्नीशियन के अस्पताल में किसी भी प्रकार की जांच नहीं हो पाती थी।स्थानीय लोग नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार से लगातार यहां लैब टेक्नीशियन की तैनाती की मांग कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही यहां लैब टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति के लिए लोगों को आश्वस्त किया था। ढोलबज्जा एपीएचसी में लैब टेक्नेनिशन […]

सीएनएम कैमेस्ट्री ट्यूशन प्वाइंट में टॉपर्स के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,बीते दिन बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और हर वर्ष की भांति इस साल भी भागलपुर का प्रतिष्ठित संस्थान CNM CHEMISTRY TUITION POINT के द्वारा इंटर साइंस संकाय में बिहार बोर्ड का टॉपर दिया गया, इस संस्थान की खासियत यह रही है की पिछले कई वर्षों से बिहार बोर्ड में टॉपर देकर भागलपुर जिला को एजुकेशन हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है, इस बार पवन कुमार बिहार बोर्ड का छठा टॉपर बना जो सीएनएम संस्थान में ही पढ़ा हैं साथ ही साथ दो और टॉपर शिव दयाल कुमार और सूर्यान्शु कुमार रहे, इन तीनो टॉपर्स को संस्थान के निदेशक सुधाकर मिश्रा द्वारा 51,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गयी,इनके अलावा अन्य 150 […]

भागलपुर कोर्ट ने भी दो व्यक्तियों को 10 साल की सजा सुनाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30 (a) में आज नवगछिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पकड़ाए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर और खलासी को विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) श्री शरद चन्द्र श्रीवास्तव ने उक्त मुकदमें की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त अजीत कुमार और रविंदर को 10 वर्ष और एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि नही देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा काटने की सजा सुनाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरो माइल के रास्ते बिहपुर के तरफ विदेशी शराब से भरी एक ट्रक जाएगी जिसको लेकर पुलिस ने छापेमारी कर एक 10 चक्का ट्रक से धान की […]

बारूद के ढेर पर था गौराचक्की पंचायत का दरारी गांव, 625 कार्टून अवैध पटाखा किया गया जब्त // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बम कांड से ततारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक के लोगों पर हुए बम विस्फोट से पूरा इलाका अभी तक सदमे से उबर नहीं पाया है। इसका कारण पटाखा बनाने का कारोबार था। भागलपुर बम कांड को देखते हुए प्रशासन कई जगह पटाखा व्यवसायियों को सूचना भी जारी की थी की अवैध तरीके से पटाखा नहीं बेचा जाएगा फिर भी कई जगहों पर छापेमारी कर पटाखा को जब्त किया गया था, आज फिर करीब 625 कार्टून अवैध पटाखा भागलपुर जिला के कजरेली थाना अंतर्गत गौराचक्की पंचायत के दरारें गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जप्त किया गया। बीते दिन शहर में हुई घटना को लेकर ग्रामीणों को डर लगा रहता है कि कभी भी […]

जहरीली शराब की तस्करी करने वाले जखीरा को प्रशासन ने पकड़ा,सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जहरीली शराब पीने से कई लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है और कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसको लेकर प्रशासन काफी सख्त रवैया अपनाते हुए कई जगह छापेमारी व पूछताछ कर रही थी इसी बाबत आज 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने आज प्रेस वार्ता में दी। 20 मार्च को भागलपुर जिला के विश्वविद्यालय ओ ० पी ० अन्तर्गत हुयी संदिग्ध परिस्थिति में मौत के प्रारम्भिक जांच में जे ० एल ० एन ० एम ० सी ० एच ० में ईलाजरत अरविन्द यादव द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा अभिषेक कुमार तथा मिथुन कुमार के साथ मिलकर 18 मार्च को शराब का सेवन […]

टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग के 2018- 20 सत्र के छात्रों ने विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए को देखते हुए किया परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के गणित विषय के छात्रों ने आज परीक्षा नियंत्रक के पास जाकर सत्र को सुचारू रूप से चलाने की बात कही परंतु परीक्षा अधीक्षक ने कहा कि इस पर ध्यान रखा जाएगा परंतु छात्रों का कहना है की यह आश्वासन हमलोगों को 2 साल से मिलता आ रहा है परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं उतर पा रहा है। 2 साल से हमलोग फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा के लिए भटक रहे हैं। आए दिन हम लोगों को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा परंतु हमलोग निराश होकर हर समय लौटते हैं, मीडिया से बात करते हुए पीजी गणित विषय के छात्रों ने यह भी बताया कि […]