Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : बिहार के 110 वां वर्षगांठ पर किया पौधारोपण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के साईंनगर सहौरा में श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बिहार दिवस 110 वां वर्षगांठ के अवसर पर पौधारोपण किया। साथ ही बिहार की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार यादव ने कहा कि समस्त बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं के साथ आज के दिन हमारे पुरखों के बलिदान योगदान को नमन करते हुएकला, संस्कृति, अध्यात्म और ज्ञान और लोकतांत्रिक मूल्यों की यह पावन भूमि राष्ट्र के निर्माण में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहे तथा विकास के नए आयाम स्थापित करे, ऐसी कामना है। DESK 04

नारायणपुर : खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर के ग्राउंड में मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य प्रभंजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।प्रतियोगिता में मंजूषा पेंटिंग,क्विज,दौड़,कुश्ती,खो खो कबड्डी समेत अन्य खेल शामिल था।निर्णायक की भूमिका जयशंकर ठाकुर,बिनोद मंडल,राजेश कुमार, शशि शेखर गुप्ता,राजीव रंजन, राज कुमार पासवान,राजीव कुमार गुप्ता, रामचंद्र झा,प्रमोद कुमार,सुनीता बासुकी,वंदना झा,प्रीति कुमारी,विद्या कुमारी थे।प्रतियोगिता के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितिश्वर पांडे ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सीआरसीसी रवि कांत शास्त्री के द्वारा किया गया।शुभारंभ भारत माता की जयघोष के साथ किया गया।प्रतियोगिता में नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत छह संकुलों से विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंजूषा पेंटिंग प्रतियोगिता में […]

एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने मनाया बिहार स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK 040

दिनांक 22 मार्च को बाल भारती विद्यालय परिसर में एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड के छात्र छात्राओं ने बिहार स्थापना दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच का संचालन विद्यालय के शारीरिक एवं एनसीसी एवं स्काउट गाइड शिक्षक विकास पांडे ने की। इस मौके पर प्राचार्य एवं प्रशासक ने केक काटा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। एनसीसी प्रशिक्षक संध्या कुमारी ने भी बच्चों को बिहार के गौरव के बारे में अवगत कराया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य […]

ऑपरेशन नव चेतना नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत अंबेडकर कालोनी जरलाही में मुजाहिदपुर थाना के द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, ऑपरेशन नवचेतना नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत अंबेडकर कॉलोनी जरलाही में मोजाहिदपुर थाना के द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान। इस कार्यक्रम के तहत मोजाहिदपुर पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया गया जिसमें लोगों को शराब से दूरी बनाकर रखने की बात कही गई। वहीं युवा समाजसेवी छोटेलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आय दिन लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं, इसे रोकने को लेकर हम लोगों को विशेष मुहिम चलानी चाहिए, उसके लिए बच्चे और महिलाएं भी अपने घरों के पुरुष को समझाएं साथ ही साथ ऑपरेशन नवचेतना नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को शराब से दूर रहने की भी बात कहें। उन्होंने कहा कि जहां […]

बिहार में लगातार हो रही मौतों के बीच बांका के प्रशिक्षु सिपाही चंदन कुमार की शराब पीने से हुई मौत प्रशासन लीपापोती में लगा // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में बांका के पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पा रहे सिपाही चंदन कुमार की मौत दोपहर में हो गई। मृतक को कल ही रात में बांका पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बांका से अस्पताल पहुंचने पर मीडिया ने सिपाही चंदन से बीमारी के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि उसने आईबी शराब की हाफ बोतल पी है। जिसके बाद उसे धुंधला दिखाई दे रहा था, और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और देर रात आईसीयू में उसे डायलिसिस दिया गया था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के डॉक्टरों के द्वारा फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं मौत के बाद […]

बिहार विधान परिषद चुनाव:मतदान कर्मियों का 26 मार्च होगा ||GS NEWS

DESK 04 B0

प्रशिक्षण, 3 घंटे तक मिलेगी ट्रेनिंग; भागलपुर में 16 और बांका में 11 मतदान केंद्र बनाए गए भागलपुर सह बांका स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र, एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेक्षक सह सचिव,ग्रामीण विकास विभाग बाला मुरुगन डी ने की। उक्त अवसर पर प्रेक्षक को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा निर्वाचन विषयक सभी बिंदुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में निर्वाचन कार्य में संलग्न होने वाले कर्मियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर एसएसपी बाबू राम, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। एमएलसी चुनाव में 4 अप्रैल 22 को […]

विश्व जल दिवस आज:विश्व जल दिवस काे मनाने की मुख्य वजह स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल और उसका संरक्षण ||GS NEWS

DESK 04 B0

22 मार्च यानी मंगलवार काे विश्व जल दिवस है। सभी काे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल और उसका संरक्षण इस दिन काे मनाने की मुख्य वजह है। इस साल भागलपुर समेत पूरे सूबे में मार्च से ही भीषण गर्मी शुरू हाे गई है। शहर में पेजयल के दाे मुख्य स्राेत हैं। एक गंगा और दूसरा ग्राउंड वाटर। लेकिन दाेनाें की स्थिति ही अलार्मिंग है। गंगा में शहर के हनुमान घाट के पास 15 साल पहले मार्च में नाव व जहाज से ही पार हाे सकते थे, लेकिन अभी वहां कमरभर ही पानी है। महिलाएं दियारा से घास लाने के लिए पैदल ही उस पार चली जाती हैं। गंगा का जलस्तर कम हाेने के कारण बरारी वाटर वर्क्स के इंटेकवेल तक पानी […]

युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने निशुल्क पंजीकरण शिविर का किया विधिवत उद्घाटन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के वार्ड नंबर 49 स्थित छत्रपति तालाब क्लबगंज, मिरजानहाट के पास प्राचीन शिव मंदिर में निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन यूवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया । इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों के द्वारा उन्हे अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। विजय यादव के द्वारा लगातार कई तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के शिविर में वृद्धा पेंशन, जीवन प्रमाण पत्र, विधवा प्रमाण पत्र, विकलांग कार्ड, ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई केवाईसी के अलावे कई तरह के कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे है। मौके पर रूपेश कुमार साह, श्रवण कुमार, दुर्गेश कुमार, मंजू रानी साह, कुंदन कुमार, राज […]

पूरे सूबे में खुशहाली का माहौल हो ,लोग सुखी व स्वस्थ रहें इसको लेकर विधायक अजीत शर्मा ने मांगनशाह पीरबाबा दरगाह पर चढ़ाए चादर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पूरा भारतवर्ष विविधताओं में एकता का जीता जागता मिसाल है, खासकर बिहार में कई अनूठी संस्कृति है जो एकता और अखंडता का मिसाल पेश करती है। ऐसा ही एक उदाहरण भागलपुर के अंतर्गत बिहपुर के मिल्की में स्थित है। जहां हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलय की दरगाह है । आज बिहार विधानमंडल दल के नेता व भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने लोगों के समृद्धि खुशी व स्वस्थ जीवन की मनोकामना को लेकर बिहपुर के मांगन शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई ।बताते चलें कि यहां पर अप्रैल माह में उर्स के दौरान मांगन शाह की दरगाह पर पहली चादर हिंदू की पेश की जाती है। मीडिया से बात करते हुए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने […]