Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : मृतक के घर में अब तो जीवकोपार्जन पर भी आफ़त || GS NEWS

DESK 040

मधुरापुर का मृतक गोविंद साह मोतियों की माला बेच कर घर की जीविका चलाया करता था। लेकिन उसकी मौत से पत्नी डोली देवी के सामने परिवार के जीविका चलाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई वह अपने पीछे पुत्री सृष्टि और पुत्र सत्यम को छोड़ गया। जबकि नारायणपुर का मृतक शिक्षक मनीषदेव कुमार बड़ा ही शांत और सरल स्वभाव का व्यक्ति था। वह अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चा छोड़ गया। बलाहा का सिंटू उर्फ अनिकेत एक दुकान में काम करता था वह अपने पीछे पत्नी और चार पुत्री को छोड़ गया। यूपी का राजेंद्र सिंह पूरे परिवार के साथ यहां पानी पुरी बेचने का व्यवसाय करता था। लेकिन राजेन्द्र सिंह की मौत होने के बाद पूरा परिवार बलहा […]

नवगछिया के धोबिनिया में भतीजा ने चाचा की कर दी हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया में जमीन विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव हैं। वह धोबिनया में अपने बहनोई के गोसाई यादव के घर रह रहा था। इस संबंध में भांजा बिनोद यादव ने भरत यादव 30 वर्ष तक पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन वर्ष पहले घर आया था। घर पर भाई गुगली यादव व उसके परिवार के लोग जमीन बेच रहा था। इसका भरत यादव विरोध कर रहा था। उसके भाई व उसका पुत्र उसकी हत्या करना चाहता था। इसकी जानकारी उसने अपने भांजा विनोद यादव को दिया। भांजा जब मामा के पास पहुंचा तो गुगली यादव उसके साथ भी मारपीट […]

जहांगीरपुर बैसी कटाव को लेकर कमिटी गठन का निर्णय // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुरबैसी पंचायत में कटाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई है। रविवार को काली मंदिर परिसर में कटाव निरोधी कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अताउलहक ने किया। कमीटी में अध्यक्ष उत्तम लाल शर्मा,संयोजक विन्देश्वरी प्रसाद यादव, महासचिव मुखिया प्रतिनिधि अताउलहक, सचिव संजय मंडल, दिनेश झा, उमेश कुमार, अब्दुल गफ्फार, इबादुर रहमान को सर्व सहमति से बनाया गया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल पहुंचे उन्होंने कटाव की स्थिति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी से फोन पर बात करते कटाव की समस्या को बताया। इस बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी वर्ग के लोगों ने कटाव […]

नारायणपुर में संदिग्ध अवस्था में 4 लोगों की मौत से इलाके में सनसनी // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में अलग-अलग गांव से चार लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की रात्रि यूपी के राजेंद्र सिंह और मधुरापुर के गोविंद साह का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। रविवार को नारायणपुर के शिक्षक मनीषदेव कुमार और बलाहा के युवक सिंटू उर्फ अनिकेत की भी मौत हो गई। यूपी से बिहार आकर राजेंद्र सिंह पुरा परिवार पानी पुरी बेचने का बिजनेस करता था।शनिवार को अचानक वह बेहोश हो गया। उसके पेट में दर्द होने लगा तो उसे उपचार के लिए उसे भालपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद भवानीपुर पुलिस ने स्वजनों के साथ राजेंद्र सिंह शव के […]

प्रसूता को लेकर पहुंची आशा कार्यकर्ता को आया हार्ट अटैक, गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार रतनगंज की आशा कार्यकर्ता सत्यभामा देवी की मौत पीएचसी गोपालपुर में शुक्रवार की दोपहर को अचानक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीएचसी गोपालपुर में प्रसूता को लेकर प्रसव कराने हेतु आई थीं।वहां अचानक वह अचेत हो कर गिर गई। इसकी सूचना तत्काल वहां पर मौजूद चिकित्सक को दिया। चिकित्सक ने उसे देखने के बाद उनकी मौत होने की जानकारी दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुधांशु कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की मौत हार्ट अटैक से हुई हैं। इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा घोषित चार लाख रुपये अनुग्रह राशि मिलेगा। DESK 04 B

पूरे सूबे में जहरीले शराब को लेकर मचा है कोहराम, जहरीले शराब पीने से दर्जनों लोगों की हुई मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। इस मौत का जिम्मेदार कौन? आखिर कैसे आ जाती है बिहार में जहरीली शराब ? क्या प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं? जिलाधिकारी ने जहरीली शराब पीने से मौत की बात से किया इनकार, शराब बिक्री की जानकारी देने के लिए लोगों ने एसएसपी को किया फोन, परंतु एसएसपी ने फोन ही रिसीव नहीं किया, अब कौन देगा जवाब? बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब ने इस साल कई परिवारों की होली बदरंग कर दी. रविवार को भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले में शराब पीने से चार की मौत हो गई जबकि एक के आंख की रोशनी चली गई. मौत के बाद प्रशासनिक अमले में जहां बेचैनी है तो वहीं लोगों का आक्रोश […]

भागलपुर के मुद्दे में सबसे खास मुद्दा भोलानाथ पुल का है, आवाज पहुंची सदन तक // GS NEWS

DESK 04 B0

भोलानाथ पुल के नीचे बारिश के जल जमाव के परेशानियों से मिल सकती है जल्द शहर वासियों को निजात निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, भागलपुर में कितने राजनीतिक पार्टियां आई और चली गई परंतु भोलानाथ पुल का मुद्दा यूं अपने जगह पर अवस्थित है ।केंद्र में कितनी बार फाइलें खुली और दबकर रह गई। भागलपुर का स्मार्ट सिटी में चयन होने से कई वर्ष बीत गए लेकिन दक्षिणी क्षेत्र स्थित भोलानाथ पुल के मुद्दे पर नगर निगम अब तक सवालों के घेरे में है । बता दें कि कई दशकों से बारिश के मौसम में भोलानाथ पुल के नीचे काफी जलजमाव हो जाता है जिसके कारण दक्षिणी क्षेत्र में कई घंटों तक यातायात सेवाएं बाधित रहती है। इतना ही नहीं लगातार गटर […]

जेएलएनएमसीएच (नौलक्खा ) के बायोकैमेस्ट्री विभाग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड समय पर आकर पाया आग पर काबू // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जेएलएनएमसीएच नौलक्खा में शॉर्ट सर्किट होने के चलते बायोकेमेस्ट्री विभाग में आग लग गई घटना की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया मीडिया से बात करते हुए अभय कुमार सिंह ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी जिसपर तुरंत ही काबू पा लिया गया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बहुत दिनों से एसी बंद पड़ा हुआ था वह अचानक चलने के चलते यह शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लगी ।वहीं उन्होंने बताया कि आंशिक क्षति हुई है। DESK 04 B

जमीन विवाद में चाचा की हत्या : नवगछिया में भतीजा ने चाचा को मारी गोली, 32 साल बाद पंजाब से आया था गांव // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट -निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के धोबिनिया गांव में मकई के खेत के समीप अपराधियों ने मधेपुरा जिला के चौसा निवासी करीब 50 साल के भरत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है । हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर ही लग रहा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। वहीं, मृतक के भांजा विनोद यादव ने बताया कि मृतक मधेपुरा जिले के चौसा का रहने वाला है। जमीन विवाद में भतीजा ने हत्या करने की धमकी दिया था। इसके बाद वह नवगछिया थाने के धोबिनिया गांव के निवासी बहनोई गोसाई यादव के घर रह रहा […]

जल संकट से परेशान वार्ड नंबर 16 और 19 के रामसर के लोग हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए पहुंचे नगर निगम गोदाम // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,गर्मी का प्रभाव पड़ते ही भागलपुर के रामसर मोहल्ला के लोग पहुंचे नगर निगम गोदाम, जहां काफी देर तक लोगों ने पानी की दिक्कत को लेकर हंगामा भी किया। वही इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वार्ड 19 की पार्षद डॉ प्रीति शेखर व पार्षद प्रतिनिधि अजगर। उनलोगों ने वहां के पानी से त्रस्त लोगों को लगभग एक सप्ताह के अंदर पानी की समस्या को दूर करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग अपने अपने घर को गए हालाकी गर्मी बढ़ते ही शहरी क्षेत्र में जल संकट का प्रभाव बढ़ने लगता है। लोग पानी के लिए दर बदर भटकने को बेबस हो जाते हैं ।ऐसे में जिला प्रशासन इस वर्ष पानी की दिक्कत को दुरुस्त करने […]