Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : सनलाइट मैदान नारायणपुर में आयोजित हुआ सत्संग ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: आयोजन में हरिद्वार से संतमत सत्संग के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मानव जीवन मे सत्संग का मिलना सौभाग्य है। सत्संग में समय मिलना परम सौभाग्य है। कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की स्तुति विनती और ध्यानाभ्यास से हुआ। मंचासीन साधु महात्मा का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। आयोजक चंदन कुमार दास ने बताया कि सत्संग में श्रद्धालु पधार कर संतो का आशीर्वचन प्राप्त कर रहे है। मौके पर स्वामी विश्वानंद बाबा, अध्यक्ष फौजी रविन्द्र यादव, मुरली मनोहर मंजुल , सुशील पोद्दार, मधुरमिलन नायक, तपेश ठाकुर, रणजीत मंडल, महेश , कुंदन राज पौद्दार ,सुभारत शिवम आदि , उपस्थित रहे। DESK 04

होली त्योहार को लेकर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

होली को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि होली में हुडदंग करने वालों की जमकर खबर लिया जायेंगे। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंग करने वाले पर पुलिस कार्रवाई के लिए हर समय तैयार रहेगा। र शराब पीकर कोई हुडदंग करेगा तो सीधे वह सलाखों के पीछे रहेगा। शांति समिति बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर के में विशेष रूप से चर्चा किया गया। बैठक में बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी सहित बडी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी देखी गई। DESK 04

एक दिवसीय नवगछिया अनुमंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व अच्युतानंद सिंह के आवास पर सदस्यता अभियान की सफलता हेतु एक दिवसीय नवगछिया अनुमंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भागलपुर प्रमंडल के समन्वयक विनय मिश्रा, भागलपुर जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष द्वय डा अभय आनंद व विपिन बिहारी यादव मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी सदस्यता अभियान की सफल बनाने को लेकर जानकारी भी दिया गया। जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने इस अवसर पर कहा कि वर्त्तमान परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी को देशहित में मजबूत बनाना जरुरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर में जाकर कांग्रेस की विचारधारा को माध्यम से सदस्य ऑनलाइन व ऑफलाइन बनाने का आह्वान किया। मौके पर जिला महासचिव नवीन शर्मा, शंकर […]

नवगछिया में Sweet Heaven के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन 14 मार्च सोमवार को रेलवे केबिन के समीप ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में लगातार अपने स्वीट,स्नैक्स और बेकरी आइटम शहरवासियों को सेवा देने वाले गणपति स्वीट हैवन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन 14 मार्च दिन सोमवार को किया जा रहा है । यह ब्रांच नवगछिया के मील टोला पश्चिम रेलवे केबिन के समीप स्थित है । वही इस बाबत संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि गणपति स्वीट हैवन का यह तीसरा ब्रांच होगा जिसमें स्वीट्स स्नैक्स ब्रेवरेज, बेकरी आइटम उपलब्ध होगा । वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा ठंडा कूल कूल वाली कई आइटम उपलब्ध रहेगी । उन्होंने बताया कि स्वीटहैवेन के नए ब्रांच का उद्घाटन सोमवार 14 मार्च को 4:00 बजे संध्या किया जाएगा । DESK 04

नागरिक विकास समिति ( दक्षिण क्षेत्र) के द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

अबीर गुलाल लगाकर व गले मिल कर दिया एक दूसरे को बधाई रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,नागरिक विकास समिति (दक्षिणी क्षेत्र) के द्वारा काजीचक ,बाल्टी कारखाना चौक के समीप रेखा जी, संतोष कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में नागरिक विकास समिति के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे से गले मिलकर रंगों का पर्व होली काफी धूमधाम से मनायाl कार्यक्रम में समिति के सलाहकार रमन कर्ण, उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव, रत्ना गुप्ता, नीरा दयाल, प्रोफेसर इजाज अली रोज, संजय जयसवाल, सर्वेंद्र सिन्हा, विजय झा के अलावे दर्जनों नागरिक विकास समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। DESK […]

शहिद जुब्बा सहनी के 78वें शहादत दिवस पर हुआ कार्यक्रम // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुरlभागलपुर,आज तिलकामांझी में प्रोफेसर विभांशु मंडल निषाद की अध्यक्षता में शहीद जुब्बा सहनी के 78वीं सहादत दिवस की याद में सहादत दिवस सह निषाद सेवाकर्मी मिलन समारोह मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक सेवा से सुशील कुमार, अति विशिष्ट अतिथि जय शंकर मंडल,सम्मानित अतिथि डॉक्टर मनोज कुमार सिंह, के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्म का प्रारंभ शहीद जुब्बा सहनी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।ततपश्चात सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण कर किया गया।पुनः आये हुए सेवाकर्मी का स्वयं परिचय हुआ।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार दीपक एवम मुकेश मंडल ने संयुक्त रूप से किया।अनिल कुमार दीपक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।संचालन के क्रम में शहीद जुब्बा सहनी […]

डांस दिल से के बैनर तले “रंग दे भागलपुर”कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं का रहा जलवा, जमकर झूमे लोग // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,डांस दिल से के बैनर तले लोगों ने जमकर होली पार्टी का लुत्फ उठाया, इस कार्यक्रम का थीम था “रंग दे भागलपुर”।शहर में स्थित विवाह भवन में डांस दिल से के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में बच्चे व महिलाओं ने गीत संगीत के कार्यक्रमों के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया गयाl होली के धुनों पर जमकर लोग थिरकेl समारोह में रंग गुलाल के साथ पकवान की भी व्यवस्था थी। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अर्चना झा और डॉक्टर विनय मिश्रा ने किया । इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम के संचालक पंकज कुमार गुप्ता ने कहा की कोरोना के बाद हम लोग आज होली मिलन समारोह […]