Category Archives: भागलपुर

Noimg

कांवरिया पथ पर स्नेहा सरगम के भक्ति गीतों से झूम उठे श्रद्धालु, मंच पर दिखी राजनीतिक एकता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कांवरिया पथ पर प्रसिद्ध गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके मधुर स्वर और ऊर्जा से भरे गायन पर श्रद्धालु झूमने लगे। स्नेहा सरगम ने बाबा भोलेनाथ के कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरे पंडाल में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बन गया। यह आयोजन सावन महीने के दौरान हर साल कहलगांव के कांवरिया पथ पर शिविर लगाकर किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक भावना को जागृत करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी सीमावर्ती इलाकों बांका और भागलपुर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच पर महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों […]

Noimg

गंगा नदी से मिली दो महिलाओं की लाशें, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत पकड़तल्ला इलाके में गंगा नदी से दो लापता महिलाओं – पिंकी देवी (35 वर्ष) और रेखा देवी (33 वर्ष) – के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाएं रसलपुर बहियार में रोपनी के लिए गई थीं, जहां से वे संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं। पुलिस ने गंगा नदी से दोनों शव बरामद किए। शवों की स्थिति चिंताजनक थी – दोनों की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शाहपुर निवासी वचनदेव मंडल की पत्नी शकुना देवी के साथ आठ महिलाओं के समूह में रोपनी करने गई थीं। रोपनी के बाद सभी महिलाएं लौट आईं, लेकिन पिंकी देवी […]

Noimg

भागलपुर में ‘नई सरकार नागरिक अभियान’ के तहत संगोष्ठी, तुषार गांधी ने कहा– अब बदलाव ज़रूरी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के वृंदावन मैरिज हॉल में ‘बदलो बिहार, नई सरकार नागरिक अभियान’ के तहत एक अहम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार में बदलाव की जनभावना को स्वर देने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। संगोष्ठी में सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक मोर्चे पर सक्रिय कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महात्मा गांधी के प्रपौत्र और प्रसिद्ध सामाजिक विचारक तुषार गांधी थे। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर गंभीर चर्चा करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी अगर आम नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और न्याय जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए जूझ रहा है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टैंकर में घुसा युवक, हेलमेट ने बचाई जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास पर स्थित जिछो दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए, लेकिन चमत्कारिक रूप से बाइक सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में एक युवक की पहचान कहलगांव निवासी उत्सव कुमार के रूप में हुई है, जो बाइपास स्थित मेडभारत अस्पताल में कर्मचारी है। हादसे के समय वह किसी जरूरी कार्य से जा रहा था। टक्कर के बाद […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा जदयू BLA 2 की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा निर्देशित जदयू BLA 2 की बैठक शुक्रवार को आनंद कृष्णा विवाह भवन, स्टेशन रोड में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष प्रदेश द्वारा नियुक्त BLA 2 कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने की, जबकि मंच संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने किया। बैठक में गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने बताया कि 20 जुलाई तक BLA-2 के फॉर्म हर हाल में जमा कराए जाने हैं। इसके लिए संबंधित BLA-1 और प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप […]

Noimg

लगभग 5 मिनट तक ज़हरीले सांप के साथ खेलती रही दो साल की बच्ची ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: नवगछिया जिले के साहू परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गोनरचक में शुक्रवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 2 वर्षीय रिया कुमारी, पिता अवधेश सिंह, अपने घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक एक खतरनाक सांप उसके पास आ गया। हालांकि इस दौरान बालिका ने सांप के साथ खेलना शुरू कर दिया और कुछ समय तक वह सांप के पास रही और खेलती रहीं, लेकिन उसे किसी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं हुआ। घबराए हुए परिजनों ने बच्ची को देखा और तत्काल उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले आए। परिजनों को इस बात का डर था कि कहीं बच्ची सांप के काटने से प्रभावित तो नहीं हो गई, इसलिए उन्होंने उसे अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए […]

Noimg

नवगछिया के टोल प्लाजा के समीप ट्रैक्टर गड्ढे में पलटाबाल-बाल बचा चालक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 महदतपुर के समीप स्थित टोल प्लाजा के नजदीक एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बड़े गड्ढे में पलट गया, जिसके चलते चालक राज कुमार यादव, पुत्र वकील यादव, निवासी गोसाईं गाँव, बाल-बाल बच गए। दुर्घटना उस समय हुई जब राज कुमार यादव ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर के पलटने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह इस दुर्घटना में बच गए। घटनास्थल पर टोल प्लाजा के कर्मचारी और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर […]

हाइवा के धक्के से घायल मड़वा के वृद्ध की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

मृतक के घर मे मचा कोहराम बुधवार की संध्या झंडापुर थाना क्षेत्र एनएच 31 पर हाइवा ने मारा था धक्का सिलीगुड़ी में चल रहा था इलाज नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सत्यम धर्मकांटा के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा के धक्के से गंभीर रुप से घायल मड़वा वार्ड संख्या 07 निवासी मृत्युंजय चौधरी पिता महेश्वरी चौधरी उम्र 62 वर्ष की शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतक मृत्युंजय चौधरी किसी जरूरी कार्य से साइकिल से बिहपुर गए थे। तभी नारायणपुर की ओर से नवगछिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने चपेट में ले लिया। […]

राशि वसूली को लेकर 11 लोगों के विरुद्ध जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बैंक से ऋण लेकर नहीं लौटने वाले 11 बकायेदारों के विरुद्ध न्यायालय कुंदन कुमार (अपर समाहर्ता आपदा सह प्रबंधन से नीलाम पत्र पदाधिकारी भागलपुर) द्वारा बिहार व उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट 1914 की धारा 38 के अंतर्गत बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बकायेदारों में शाहकुंड थाना क्षेत्र के किशनपुर, अमखोरिया निवासी ऋणी अमित कुमार, कहलगांव थाना क्षेत्र के रानी दियारा निवासी कमलेश्वरी मंडल, परबत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम बहत्तरा, राघोपुर निवासी मोतीलाल मंडल, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोती टोला जोठ गोविंद परवत्ता लवकुश मंडल, नवगछिया के गौशाला रोड निवासी चंदन कुमार, नवगछिया के उजानी, मनियामोर निवासी शाहजहां आलम, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अप्पर रोड, सुल्तानगंज निवासी अमित कुमार चौधरी, ततारपुर थाना क्षेत्र के […]

Noimg

स्कूल में विवाद के दौरान बच्ची की पिटाई, हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कहलगांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद में बड़ों ने आकर एक बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में घायल बच्ची को कहलगांव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घटना मध्य विद्यालय त्रिमुहान की है, जहां आठवीं कक्षा की छात्रा रीता कुमारी ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बात कर रही थी। इस दौरान रितु कुमारी को लगा कि वे दोनों मिलकर उसकी शिकायत कर रही हैं। गुस्से में आकर रितु कुमारी अपने घर गई और अपने परिजनों को बुलाकर स्कूल लौट आई। रितु कुमारी और […]