Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : NSS शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवक ने चलाया साफ सफाई अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन शनिवार को शिविर में स्वयंसेवक ने साफ सफाई अभियान चलाया। यह अभियान एनएसएस के पदाधिकरी प्रो शलेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। मौके पर छात्र स्वयंसेवक लीडर ज्योतिष कुमार और छात्रा स्वयंसेवक लीडर सुप्रिया कुमारी ने बताया कि नारायणपुर के वार्ड नंबर एक मे. हर जगह जगह जाके साफ सफाई की मौजूद स्वयंसेवक बबिता कुमारी, अनुभा कुमारी, रूपा कुमारी, मौषम कुमारी, आरती कुमारी ,साक्षी कुमारी , रिचा कुमारी, साजदा प्रवीण, पुष्पा कुमारी, संध्या कुमारी, शिखा कुमारी, रणवीर कुमार, मणिकांत कुमार, मौषम कुमार, प्रीतम कुमार,गुलशन कुमार,भानु कुमार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे। DESK 04

ढोलबज्जा थाना के सअनि संजय यादव पर पांच हजार रूपये रिश्वत मांगने का आरोप || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा थाना के सअनि संजय यादव के उपर पांच हजार रूपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में धोबिनिया निवासी सुमन कुमार ने अपनी मां गीता देवी के साथ फेसबुक पर पर वीडीओ वायरल किया हैं। वीडीओ में बताया गया कि सुमन व उसकी मां को ढोलबज्जा थाना के सअनि संजय यादव घर से बुलाकर थाना ले गए। वहां पर दोनो से रूपये की मांग किया। मां गीता देवी कह रही हैं कि मुझसे पांच हजार रूपये की मांग किया। मैने दो हजार रूपये व पांच किलो दूध देने की बात कहीं तो उसने इंकार कर दिया। वहीं सुमन कुमार कहना हैं कि जमादार मुझसे 20 हजार रूपये की मांग कर रहा था। रूपये नहीं देने पर मुझे व […]

नारायणपुर के भ्रमरपुर निवासी आर्मी जवान राकेश झा का ह्दयघात से निधन // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी गोपाल झा के पुत्र आर्मी के जवान पठानकोट में कार्यरत राकेश झा का शनिवार की सुबह ह्दयघात से मौत हो गई। नवनीत झा ने बताया की अचानक सीने में तेज दर्द होने से इलाज के भागलपुर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी रानी कुमारी,पुत्र हर्ष राज,पुत्री चेल्सी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलते ही हवाई जहाज से से पठानकोट से पटना पहुंचे सेना के जावन। पटना से वाहन के द्वारा भ्रमरपुर पहुंचे सेना जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के जवान स्वजनों से मिलकर सॉत्वना दिया और हर संभव सहयोग करने का वादा भी किया। […]

नवगछिया में एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन // GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस जिला नवगछिया में एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। इस मिनी गन फैक्ट्री के साथ-साथ अन्य मामले के उद्भेदन को लेकर के नवगछिया एसपी ने किया अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। इस प्रेस वार्ता को लेकर के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर लाल रंग की एक मोटरसाइकिल तेतरी से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसके पास से तलाशी के दौरान दो मैगजीन दो जिंदा गोली एवं अवैध हथियार बनाने वाला औजार बरामद किया गया। जिसके उपरांत एसटीएफ के साथ नवगछिया पुलिस ने पूछ ताछ किया तो बताया कि मुंगेर जिला के धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो के घर […]

बोले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, बिहार में नहीं मिलेगा एक बूंद शराब // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सरकार के शराब बंदी पर बोलते हुए कहा कि बिहार में दारू कहीं एक बूंद नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री हवाई जहाज व ड्रोन से शराब खोजवा रहे हैं। ड्रोन में जीपीएस लगा हुआ हैं। जहां पर शराब होगा वहीं जाकर ड्रोन गिरेगा। शराब बंद करने के लिए नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम रहे हैंं। पहले लोग शराब के पीकर रोड पर ही हंगामा करते थे। भले लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। अब शराब पीकर लोग डर से घर में ही रहते हैं। कहीं पुलिस पकड़ ना ले। खरनई नदी का अतिक्रमण कर लिया गया हैं। नवगछिया बाजार से जल निकासी का एक मात्र साधन खरनई नदी हैं। अतिक्रमण के कारण […]

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ने अपने वेतन का 25 हजार रूपये देकर विधवा के बैंक ऋण को चुकाया // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी ने अपने वेतन का 25 हजार रूपये देकर विधवा के बैंक ऋण को चुकाया। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रथम बेंच पर एडीजे थ्री मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उसके सामने खरीक बाजार के स्टेट बैंक के सर्टीफिकेट केस का एक मामला सामने आया। नंदलाल दास ने स्टेट बैंक खरीक से ऋण लिया था। नंदलाल दास की मौत कैंसर से इलाज सही से नहीं हो पाने के कारण हो गई थी। विधवा को एक पुत्र हैं वह भी मंद बुद्धि का हैं। बैंक का एक लाख छह हजार 863 रूपये का ऋण वापस नहीं करने पर विधवा पर सर्टिफिकेट केस कर दिया गया था। विधवा […]

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर हाईवा औऱ बाइक की भीषण टक्कर // GS NEWS

DESK 04 B0

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के साहु पेट्रोल पंप और पूरानी मवेशी हाट के बीच में शनिवार की दोपहर में मोटरसाइकिल और हाईवा की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जहान्वी चौक टीओपी पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलने पर टीओपी पुलिस के सिपाही अंशु पटेल घटना स्थल पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार घायलों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा, घायलों में मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के . खैरो गांव निवासी कपिल देव सिंह और इनके पुत्र 22 वर्षीय आलोक कुमार शामिल हैं, जो मोटरसाइकिल से अपने घर से भागलपुर जा रहे थे कि भागलपुर की तरफ से आ रहे हाईवा गाड़ी […]