Category Archives: भागलपुर

सुल्तानगंज प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी का विदाई समारोह // GS NEWS

DESK 04 B0

नए खाद आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश कुमार ठाकुर का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन डीलर नोमान अंसारी ने किए । कार्यक्रम के दौरान डीलर एसोसिएशन के जिला मंत्री शत्रुघ्न चौधरी एवं अनिल रजक सहित इत्यादि डीलरों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश ठाकुर एवं नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार सबौर के खाद आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अरुण दास का सभी डीलरों के द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर एवं शत्रुघ्न चौधरी […]

बम धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ मकान जिसे एटीएस और एसआईटी की टीम ने सील किया था, सील बंद मकान को खुलवाया भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,नियम और कानून को ठेंगा दिखाती यह तश्वीर भागलपुर की है । जहां बम धमाके में 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के 9 दिन बाद भागलपुर निवासी और भागलपुर विधानसभा का लगातार छह बार प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे घटनास्थल पर पहुंचे, और बम धमाके के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके मकान जिसे एटीएस और एसआईटी की टीम के द्वारा सील कर दिया गया था । सील बंद मकान का ताला खुलवा कर केंद्रीय राज्यमंत्री मकान के अंदर अपने समर्थकों के साथ प्रवेश कर गए । इस दौरान मंत्री जी ने पूरे जर्जर हो चुके क्षतिग्रस्त मकान का काफी देर तक निरीक्षण […]

भाजपा के 4 राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर मातृशक्ति सम्मान का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जीत पर जश्न का माहौल हैl पूरा यूपी भगवामय हो गया हैl इस चुनाव में भागलपुर से 11 महिलाएं प्रचार प्रसार के लिए गई थीl उनका योगदान काफी सराहनीय रहाl भारतीय जनता पार्टी ने इसी बाबत आज चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर मातृशक्ति सम्मान का आयोजन किया और उन महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गयाl पुरस्कृत महिलाओं में रूबी दास ,लीला सिन्हा ,प्रीति शेखर, श्वेता सिंह, रीता गुप्ता ,नीतू सिंह , सुनिधि मिश्रा, बबीता मिश्रा, माला सिंह, सुहानी रानी, सुनीता सिंह शामिल थीं । कार्यक्रम में हरिवंश मनी, निरंजन शाह, प्रीति शेखर, सुधीर भगत, माला सिंह, श्वेता सिंह ,संतोष कुमार के अलावे विपुल सिंह, इंदु भूषण झा, […]

बम धमाके में अपने परिजनों और आशियाना गवा चुके लोगों का सब्र उस समय टूटा जब भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मृतक व घायलों के परिजन से मिलने पहुंचे //GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर,अब तक भागलपुर बम धमाके में अपने परिजनों और आशियाना गंवा चुके लोगों के सब्र का बांध उस समय टूट पड़ा जब उनको सांत्वना देने भागलपुर से 6 बार विधायक रह चुके वर्तमान में केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे परिजनों से मिलने घटनास्थल पर पहुंचे । अब तक किसी भी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित परिजनों ने मंत्री का घेराव भी किया । और जल्द से जल्द सहायता और आशियाना देने की मांग की । इस दौरान मंत्री से बात करते हुए मृतक गणेश सिंह की बेटी पिंकी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। बाद में मंत्री जी जल्द से जल्द सरकारी सहायता मुहैया कराए जाने की बात करते हुए , […]

होली व सब ए बरात त्योहार को लेकर डीआरडीए सभागार में हुई शांति समिति की अहम बैठक // NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,शांति व सौहार्द को कायम रखने के लिए होली एवं सब ए बारात को लेकर शांति समिति की एक बैठक रखी गई lजिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह पर्व एकता , अखंडता और भाईचारे का प्रतीक हैl इसमें हिंदू मुस्लिम सभी भाइयों को एकजुट होकर त्योहार मनाना चाहिए lबताते चलें कि होली और सव ए बारात एक ही दिन है l एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि शांति और सोहद्र में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगाl प्रशासन पूरी तरह चुस्त व मुस्तैद रहेगी l इस बैठक में डीएसपी प्रकाश कुमार, एसपी स्वर्ण प्रभात, एसडीओ धनंजय कुमार के अलावे दर्जनों शांति समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे l DESK 04 B

कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से प्यार शुरू हुआ , प्रेमी जोड़ा शादी की नियत से हुए घर से फरार, पुलिस ने लिया अपने गिरफ्त में // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट… निभाष मोदी,भागलपुरl भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में विवाह की नियत से फरार हो रहे दो प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी जोड़े में सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार हैं। वहीं लड़की जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मो अकरम की 20 वर्षीय पुत्री नन्ही खातून बताई जा रही है।वही मामले को लेकर दोनो प्रेमी जोड़ों का कहना है दोनों का प्रेम प्रसंग विगत 2 वर्षों से एक स्थानीय कंप्यूटर कोचिंग में शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के साथ विवाह करने का निर्णय लिया। शुभम की मानें तो दोनों अलग अलग समुदाय से तालुक्कात […]

जैविक प्राकृतिक खेती का विस्तार, स्वस्थ जीवन का आधार विषय पर कृषि भवन परिसर में हुआ किसान मेला कार्यक्रम का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

आत्मा द्वारा कृषि भवन भागलपुर में किसान मेला सह उद्यान पशु एवं मत्स्य प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,बिहार सरकार कृषि विभाग के द्वारा किसान मेला सह पशु एवं मत्स्य प्रदर्शनी प्रतियोगिता का कार्यक्रम कृषि भवन परिसर भागलपुर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा भागलपुर के द्वारा 11 मार्च से 13 मार्च तक होना है l इस बाबत आज पहले दिन किसानों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन हैंl कल इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगाl कार्यक्रम के पहले दिन कई किसानों ने अपने फल सब्जियों का प्रदर्शन किया प्रदर्शनी में फल सब्जी के अलावे मुरब्बा अचार एवं कड़कनाथ मुर्गा आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड परिसर में सैदपुर गांव के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया की अंचल कार्यालय कर्मचारियो के सभी ऑपरेटर से लेकर कर्मचारी तक अपना एक दलाल नियुक्त करके रखा है ।इसी भ्रटाचार के विरुद्ध किया जा रहा है । आमरण अनशन पर बैठ गया। वहीं 10 सूत्री मांग को भी रखा। कृष्णा कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है।साथ ही साथ अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहमद तनवीर के द्वारा अलग से कई दलाल को बहाल कर पैसे का अवैध उगाही करवाया जाता है । वह दलाल सरकारी कर्मी बन कर अवैध उगाही कर गोपालपुर प्रखंड के जनता का दोहन करता है ।वही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी […]

बम धमाके में मृतक और घायल से मिलने पहुंचे भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर काजवलीचक धमाके के 9 वें दिन गाड़ियों के काफिले के बीच भागलपुर निवासी और केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे घटनास्थल पहुँचकर मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उन्हें न्याय और मुआवजा दिलाये जाने का अश्वाशन दिया है। किसी भी पीड़ित परिवार को अब तक किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है। परिजनों ने अश्वनी चौबे को सारी जानकारी दी। अश्वनी चौबे ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी मिली थी उसके बाद से हम परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। घटना में कई लोग निर्दोष मारे गए हैं । उनके मुआवजे के लिए हम मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अपराध की घटना हुई है जाँच होनी चाहिए। बगल के लोग […]

जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण दिव्यांगों की सैकड़ों ट्राय साइकिल सड़ने की कगार पर // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर l भागलपुर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा दिव्यांगों को कई तरह की सुविधा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें से एक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देने की भी योजना है। लेकिन जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण एक सौ से अधिक ट्राई साइकिल सड़ने की कगार पर है। आपको जो हम नजारा दिखाने जा रहे हैं या भागलपुर के भीखनपुर स्थित ब्लाइंड स्कूल का है। जहां खुले आकाश के नीचे ट्राई साइकिल छोड़ दिए गए हैं। जिनमें से कई सड़ भी चुके हैं और कई सड़ने की कगार पर है। वहीं अगर यह साइकिल दिव्यांगों को दे दिए जाते तो उन्हें राहत मिलती। सरकार दिव्यांगों को सहूलियत पहुंचाने के लिए […]