Category Archives: भागलपुर

नेशनल साइंस डे के अवसर पर पीजी केमिस्ट्री विभाग में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुरl नेशनल साइंस डे के अवसर पर पीजी केमिस्ट्री विभाग में इंडियन केमिकल रिसर्च चैप्टर द्वारा रीसेंट ट्रेंड इन केमिकल विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में व्याख्याता के रूप में आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर अनिल दत्ता ,एम्स पटना के प्रोफेसर अजीत सक्सेना, शांतिनिकेतन के भारतीय मंडल और ज्ञानेश चौधरी ने बच्चों को कई तरह की जानकारियां दी l वही कल गूगल मीट पर कई व्याख्याताओं द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इंडियन केमिकल सोसायटी भागलपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार झा ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है विज्ञान के प्रति छात्रों में रुचि उत्पन्न होl कार्यक्रम में केमिस्ट्री विभाग के रमेश कुमार, अजीत सक्सेना, डीसी मुखर्जी , विभांतोष मंडल ,उषा शर्मा […]

किलकारी बाल भवन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, ज्ञात हो कि किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर शिक्षा विभाग बिहार सरकार की संस्था है, जो विगत 9 वर्षों से बच्चों के सृजनात्मक विकास के लिए कार्य कर रही है।किलकारी बाल भवन के बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाl । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला विकास आयुक्त प्रतिभा रानी शामिल थीं l उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कीlइस प्रतियोगिता में 30 सरकारी विद्यालयों के कुल 400 बच्चे शामिल थे l डीडीसी प्रतिभा रानी ने अपने संबोधन में कहा की विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसे हर बच्चों को जानना चाहिए, साथ ही डीडीसी ने बच्चों के […]

पुलिस नें कहा जरा ठहरिए … आज फाइन नहीं लेंगे, लेकिन खुद की सुरक्षा के लिए गुलाब तो स्वीकार कीजिए || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। नवगछिया बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के तहत नवगछिया पुलिस जिला के खरीक पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने झांकी सह जागरूक रैली निकाली। जिसके माध्यम से वाहन चालकों से दूसरों के लिए नहीं, खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। इस दौरान दुर्घटना से देर भली, समेत अन्य नारों पर बल दिया गया। वहीं, चौक-चौराहे पर पुलिस टीम को देखकर कई बाइक सवार अपना वाहन घुमाकर भागने लगे। जिसे देखकर पुलिस ने इशारों में ही कहा ठहरियो, फाइन के डर से भागिए नहीं, क्योंकि आज फाइन तो नहीं लेंगे पर खुद की सुरक्षा के लिए मेरा […]

124 किलो गांजा लदे एक ट्रक के उपचालक को एनसीबी ने दबोचा ,मामला भागलपुर के नवगछिया का ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर ओपी क्षेत्र में एक चिमनी भट्टा के सामने सर्विस रोड पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना एवं झंडापुर ओपी पुलिस की संयुक्त कर्रवाई में मादक पदार्थ के तस्करी कर रहें तस्करों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई किया हैं। पुलिस ने ट्रक के अंदर छुपा कर रखे 24 पैकेट में करीब 1 क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया एवं ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान ट्रक के चालक ने मौका देख कर भागने में सफल रहा। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार उपचालक नारायण साह साकिन सीतारामपुर, थाना मटिहानी जिला बेगूसराय का रहने वाला हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्बारा गिरफ्तार उपचालक से पूछताछ […]

रंगरा : प्रमुख की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा पीएचसी के रोगी क्लयाण समिति की बैठक में बरारी विधानसभा के विधायक विजय कुमार सिंह की पुत्री महिला चिकित्सक डॉ. रीया सिंह की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया गया। डॉ. रीया रंगरा पीएचसी में पिछले तीन माह से प्रतिनियुक्त हैं। वह इससे पूर्व भी अनुपस्थित रह रही थी। किंतु एक माह से लगातार अनुपस्थित हैं। रंगरा पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने किया। बैठक में सचिव पीएचसी प्रभारी डॉ. रंजन कुमार, सदस्य रामानंद यादव, सुबोध साह, विवश्वजीत पासवान, मंजू देवी, जोगेंद्र गुप्ता मौजूद थे। बैठक में महिला चिकित्सक रिया सिंह अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया गया। महिला चिकित्सक डाॅ. रीया सिंह एक माह से अनुपस्थित हैं। […]

पुलिस सप्ताह के तहत चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जे पी कॉलेज के टीम ने मारी बाजी ||GS NEWS

DESK 04 B0

जे पी कॉलेज नारायणपुर के मैदान पर रविवार को पुलिस पब्लिक के बीच मधुर संबंध को लेकर पुलिस सप्ताह समारोह के तहत चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जेपी कॉलेज के कर्मी एवं एनसीसी टीम नारायणपुर के बीच खेला गया। जे पी कॉलेज टीम के कप्तान सुनील कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिय।एनसीसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों का लक्ष्य रखा.जवाब मे उतरी जे पी कॉलेज कर्मी के टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से टुर्नामेंट पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति द्वारा जेपीकॉलेज कर्मी टीम को चैंपियन घोषित किया गया।विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि प्राचार्य डा राजवंश यादव एवं दरोगा संजय कुमार मंडल के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। मैन ऑफ द […]

युवा राजद द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर विशेष बैठक का आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया युवा राजद द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा राजद के जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उपस्थित हुए। राजद नेताओं के द्वारा लोगों से राजद की विचारधारा से जुड़ेने के लिए अपील किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि देश व […]

तीनटंगा दियारा में नवगछिया के आई केयर सेंटर द्वारा लगाया गया नेत्र जाँच शिविर || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के तीनटंगा दियारा में आई केयर सेंटर नवगछिया द्वारा नेत्र जाँच शिविर लगाया गया । शिविर में आई केयर सेंटर के चिकित्सक डॉ० बी० एल चौधरी , डॉ० बादल चौधरी के साथ पूरी टीम मौजूद थी । मौके पर टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के मशीन से ग्रामीण मरीजों की जांच की गयी शिविर में 300 से अधिक लोगों की जांच की गई । शिविर का आयोजन तीनटंगा दियारा के पूर्व मुखिया भोला मंडल के निवास स्थान पर लगाया गया । शिविर के समापन के बाद डॉक्टर बादल चौधरी ने कहा कि शिविर में 300 से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच की गई एवं 50 से अधिक मरीज को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। मौक़े पर शिक्षक […]