Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : अधर में लटके निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार के द्वारा निविदा कार्य शुरू ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया रेलवे पूर्वी समपार फाटक पर अधर में लटके निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार के द्वारा निविदा कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक गोपाल मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस नवगछिया कटरिया रेलवे समपार फाटक नं 11 स्पेशल पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस ओवरब्रिज आरसीसी सेतु के निर्माण कार्य में बिहार सरकार के द्वारा कुल तीस करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति प्रदान करते हुए टेंडर निकाला गया हैं। पुल की लंबाई लगभग 506 मीटर होगी और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद इसका निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की […]

नवगछिया पुलिस ने एक ट्रक विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस ने जिरोमाइल में एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से विक्रशिला सेतु से शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली हैं। इसको लेकर परवत्ता थाना की पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में जिरोमाइल में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान भागलपुर की ओर से आने वाली हाइवा पर संदेह हुआ तो उसे रोक कर पुलिस ने जांच किया तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। हाइवा में गट्टी के अंदर शराब को छिपा कर ले जा रहे थे। पुलिस मौके पर से […]

बिहार सरकार द्वारा महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक||GS NEWS

DESK 040

22 जिले के 66 टीम में 924 खिलाड़ी व 24 तकनीकी प्रभारी करेंगे शिरकत रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, बिहार सरकार द्वारा महिला वर्ग के अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं स्थानीय भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।जिला वॉलीबॉल आयोजन समिति के सदस्य व अधिकारी आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय पहुंचे उन्होंने जिलाधिकारी को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में आवेदन जमा किया। मीडिया से बात करते हुए वॉलीबॉल कोच नीलकमल राय एवं जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो महिला वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता होनी है । वह 10 से 13 मार्च को होनी […]

सन्हौला थाना के द्वारा बालू माफिया और बालू गाड़ी पर हो रही है बड़ी कार्रवाई बालू माफिया में मचा है हड़कंप ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर जिले के सन्हौला थाना अंतर्गत सन्हौला थानेदार एवं खनन विभाग के द्वारा दो बालू लदे ट्रैक्टर बिना नंबर एवं बिना चालान के जप्त कर लिया है एवं शाम चार बजे चार मिनी हाईवा एक ट्रेक्टर को जप्त कर लिया गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार सन्हौला थाने के द्वारा बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है, लगातार गाड़ी का धरपकड़ जारी है जिससे स्थानीय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि सुबह सवेरे सवेरे बिना नंबर के और बिना चालान के धड़ल्ले से जा रही दो बालू लदे ट्रैक्टर एवं शाम में चार मिनी हाईवा एक ट्रेक्टर को सन्हौला पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा जप्त कर लिया गया है। जप्त किये […]

ए.के गोपाल कॉलेज मे छात्रों का एडमिशन फीस अधिक व कॉलेज की दादागिरी होने पर अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के ए.के.गोपाल कॉलेज मे अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ए.के.गोपाल कॉलेज के द्वारा एडमिशन फिस अधिक लेने पर जमकर हंगामा करते हुए नारे बाजी करते हुए कॉलेज की दादागिरी एंव मनमानी नहीं चलने का नारा लगाए।।वहीं अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सन्नी चौधरी ने बताया कि बीए पार्ट मे एडमिशन का चार्ज 28 सौ 50 रुपये लिए जा रहे हैं।और सभी कॉलेज मे एक हजार रुपये अधिक वसुली किए जा रहे।इसका विरोध करने पर कॉलेज के प्रभारी व सेक्रेटरी अर्जुन प्रसाद ने छात्रों कहा यह मेरा कॉलेज हैं। मेरे पैसो से बनाया गया है।तुमको पढना हैं ।तो पढो नहीं तो कॉलेज को बम से उडाने कि धमकी छात्रों को दिए।साथ ही मिडिया के एक […]

यूक्रेन में फंसे भागलपुर सुल्तानगंज का छात्र काफी परेशान और बदहाल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र काफी परेशान और बदहाल हैं । यूक्रेन में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के कटहरा पंचायत के मनोज कुमार सिंह का मेडिकल एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया पुत्र शुभम सम्राट भी फंसा हुआ है । जो टेरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी,यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा है । उसने भारत सरकार से यूक्रेन से वापस ले जाने की गुहार लगाई है । इस दौरान उसने वहां की ताजा तस्वीर भी साझी की है ।क्योंकि शुभम सम्राट जिस इलाके में रह रहे हैं ,उस इलाके में रूसी सेना के हमले के कारण केवल मलवा ही मलवा दिखाई पड़ रहा है । और उसे अपने साथ […]

शहर में लूट व छिनतई कि घटनाएं हो रही एक ही तर्ज पर ||GS NEWS

DESK 040

अपराधियों ने प्रशासन को नाको दम कर दिया,शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,जब से वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम भागलपुर में पदभार संभाले हैं, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा हैlलगातार शहर में गोलीबारी के साथ लूट की घटना पुलिस की जांच व कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बताते चलें कि लूट व छिनतई की ज्यादातर घटनाएं एक ही तर्ज पर हो रही है, बीते दो महीने में लूट की 6 घटनाएं भागलपुर शहर में हो चुकी हैं, 7 जनवरी को सुर्खिर्कल के गणेश चौक के पास, 10 जनवरी को कजरेली के नया टोला सिमरिया के पास फिर जगदीशपुर के चकरामा मोड़ के पास ,1 जनवरी को कोतवाली के चुनरी […]

पोक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में युवक को सुनाई 20 वर्ष की कठोर सजा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में संतोष शर्मा को 20 वर्ष कठोर कारावास और 20 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला 14 सितंबर 2018 का भागलपुर सदर थाना क्षेत्र का है । जहां नाबालिक लड़की को घर में अकेले पाकर पड़ोसी संतोष शर्मा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । जिसके बाद मामले की लिखित शिकायत लड़की के माता और पिता के द्वारा सदर महिला थाना में दर्ज कराया गया था। पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि पॉक्सो न्यायालय के एडीजे 6 आनंद कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। 2 4 […]

Block Co ordinator के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों से रुपये की ठगी || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर में इन दिनों ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों से नौकरी के नाम पर ठगों ने ठगी कर ली| ठगी का मामला तब उजागर हुआ जब एक दर्जन से अधिक ठग के शिकार हुए लोग थाना पहुंचकर ठगी करने वाले योगेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचा| जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रुप मे नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक युवा युक्तियों से 20 से 30 हजार रुपया ले लिया| ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि 3 महीने तक नौकरी करने के बावजूद भी […]