Category Archives: भागलपुर

Noimg

हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले पर जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद प्रदेश भर में खुशी की लहर है। इसी क्रम में भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष रविश कुमार रवि के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जदयू नेता शिशुपाल भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है और जनहित में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है। […]

Noimg

पीयर लर्निंग अप्रोच पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में निपुण बिहार मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) लक्ष्य प्राप्ति हेतु पीयर लर्निंग अप्रोच पर आधारित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों में निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और पीयर लर्निंग जैसी सामूहिक शिक्षण विधि को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में विगत सत्र के दौरान किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया, साथ ही आगे की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन […]

Noimg

विश्व सांप दिवस पर नवगछिया के प्रतापनगर कदवा में चला जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

जलज परियोजना के तहत सांप संरक्षण और आजीविका पर दी गई जानकारी नवगछिया अनुमंडल के प्रतापनगर कदवा गांव में मंगलवार को विश्व सांप दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना के अंतर्गत सांपों के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जलज परियोजना की वरीय पदाधिकारी स्नेहा शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारें नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से छुड़वाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि घटते जंगल और बढ़ती जनसंख्या के कारण विशेष रूप से रेंगने वाले जीवों (सरीसृपों) के आवासों में भारी कमी आई है। बरसात के मौसम में जब सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो […]

Noimg

नवगछिया में कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद का भव्य स्वागत, बिहुला महोत्सव को सरकारी मान्यता की उठी मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद का नवगछिया के जीरो माइल चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और साथ ही नवगछिया की लोकआस्था से जुड़ी बिहुला विषहरी की पुस्तिका भी भेंट की। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया में बिहुला कला केंद्र की स्थापना की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने बिहुला महोत्सव को सरकारी स्तर पर आयोजित करने की भी अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह महोत्सव अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से सुना और […]

Noimg

मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर राजद ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला इकाई द्वारा मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने की। इस दौरान मौजूद राजद नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में जारी अनियमितताओं पर गहरी चिंता जताई। राजद नेताओं का आरोप था कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्धारित दो फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कई बीएलओ बिना किसी आवश्यक कागजात के मतदाता सूची देखकर चुनाव आयोग के दबाव में जल्दबाज़ी में नाम अपलोड कर रहे हैं, जिसकी कोई पावती भी नहीं दी जा रही है। राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि चुनाव आयोग का यह रवैया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रतीत होता […]

Noimg

श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रहे वाहन, कांवरियों को हो रही परेशानी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के छठे दिन मेला व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। ब्लॉक परिसर में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाए जाने के कारण बड़ी और छोटी गाड़ियां मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रही हैं, जिससे कांवरियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में संवेदक प्रहलाद कुमार ने जानकारी दी कि ब्लॉक परिसर स्थित वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक की बोली पर सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाने के कारण कई वाहन सीधे मेला क्षेत्र में घुस जा रहे हैं, जिससे एक ओर जहां कांवरियों की आवाजाही बाधित हो रही है, […]

Noimg

कचहरी चौक पर कैदी वाहन से टकराई करणी सेना जिला अध्यक्ष की कार, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में से एक कचहरी चौक पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कोर्ट में कैदी को लेकर आ रहा एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिला अध्यक्ष रणजीत सोलंकी की कार में जा टकराया। इस टक्कर से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय रणजीत सोलंकी स्वयं कार में मौजूद थे। हालांकि सौभाग्यवश उन्हें या कार में बैठे किसी अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद रणजीत सोलंकी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी वाहनों की समय पर जांच और मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने […]

Noimg

तिलकामांझी में अनियंत्रित बस ने कुचला स्कूटी सवार, मौके पर मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड पर एसबीआई बैंक के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मायागंज कुप्पाघाट थाना क्षेत्र के बरारी निवासी रामसरण यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामसरण यादव अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर तिलकामांझी इलाके में खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्टार बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि जिस स्थान […]