5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के छठे दिन मेला व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। ब्लॉक परिसर में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाए जाने के कारण बड़ी और छोटी गाड़ियां मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रही हैं, जिससे कांवरियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस संबंध में संवेदक प्रहलाद कुमार ने जानकारी दी कि ब्लॉक परिसर स्थित वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक की बोली पर सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाने के कारण कई वाहन सीधे मेला क्षेत्र में घुस जा रहे हैं, जिससे एक ओर जहां कांवरियों की आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं दूसरी ओर पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

प्रहलाद कुमार ने आशंका जताई कि यदि इस स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया गया तो सुल्तानगंज शहर में जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्किंग में वाहनों की संख्या कम होने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा और डाक का पैसा जेब से भरना पड़ेगा।

इस दौरान मौके पर पुलिस कर्मी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे, लेकिन व्यवस्था सुधार की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: