Category Archives: भागलपुर

अवैध संबंध में भाई ने अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर काजू की की थी हत्या हत्या का कोई पछतावा नहीं || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। हत्या जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे भाई को कोई पछतावा नहीं है और वह बार-बार कह रहा है कि उसने अपनी बहन के साथ अवैध संबंध को लेकर काजू की गला दबाकर हत्या कर दी । हत्यारा मनोरंजन यादव खुद को काजू हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताते हुए बताता है कि उसने अपने तीन साथियों के साथ काजू की गला दबाकर हत्या कर कहलगांव गंगा तट स्थित सीढी घाट से शव को गंगा नदी में फेंक दिया । मनोरंजन ने बताया कि काजू के साथ उसकी बहन बेचू का अवैध संबंध था । और जब वह और उसके परिजनों ने काजू का विरोध किया तो का जो उसके साथ गाली क्लोज करने लगा । जिससे […]

जेएनएम योजना के तहत निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया नगर परिषद के द्वारा जेएनएम योजना के तहत गठित संघ सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रैली में शामिल महिलाएं पूरे बाजार में घुमघुमकर स्वच्छता का संदेश दे रही थी, जिसमें शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने आस-पास स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।रैली में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति देवी महिलाओ के साथ चल रही थी। रैली में समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद रणजीत भगत,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, सिटी मैनेजर अजहर हुसैन, नगर मिशन प्रबंधक संदीप कुमार वर्मा, रंजीत कुमार ,आलोक कुमार एवं जेएमएम के सीईओ सीआरपी मौजूद थे। DESK 04 B

नवगछिया काली मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

विधिक सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में नवगछिया वार्ड नं 21 स्थित काली मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत कोविड के विरुद्ध रोकथाम विधिक सेवा प्राधिकार के द्धारा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता ग़रीबी उन्मूलन योजना पर चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में पैनल अधिवक्ता सुमित कुमार डिडवानिया ने शिविर में कई प्रकार की जानकारी दी गई मौके पर पी एल वी विनय कुमार वार्ड नं 21 के पार्षद रंजीत कुमार भगत सहित उमेश गुप्ता रामाकांत मिश्रा रविंद्र कुमार जुगनू भगत राजेश कुमार रवि पोद्दार पंकज भगत ने भाग लिया। DESK 04 B

बूथ कमेटी तैयार करने के लिए नवगछिया के भाजपा कार्यालय में हुई बैठक || GS NEWS

DESK 04 B0

बूथ कमेटी तैयार करने के लिए नवगछिया के भाजपा कार्यलय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने किया। बैठक में 25 फरवरी तक सभी 21 सदस्य बूथ कमेटी तैयार कर जिला कार्यलय में जमा करेंगे। माइक्रोडोनेशन पंचायत स्तर तक आईटी सेल के सहयोग से पूर्ण कराया जायेगा। 27 फरवरी को प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर करने का निर्णय लिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष गीता देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रो भोला कुवर, अरविंद चौधरी, श्री किशोर झा, राजेश यादव, आलोक सिंह मौजूद थे। DESK 04 B

बिहार सरकार के राज्य एवं भूमि सुधार सह भागलपुर प्रभारी मंत्री रामसूरत राय पहुंचे भागलपुर || GS NEWS

DESK 04 B0

होंगे नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में शामिल रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।. भागलपुर,बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार सह भागलपुर प्रभारी मंत्री राम सूरत राय का भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के भागलपुर कार्यक्रम में शामिल होने आए। कल सभा स्थल का मुआयना करेंगे। बैजनी में भाजपा कार्यकर्ता कुश पांडेय के बड़े भाई के वर वधु के स्वागत भोज में शामिल हुए। 22 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।इस अवसर पर भाजपा भागलपुर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल […]

ड्रीम फैशन वीक बिहार की ओर से मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 का ग्रैंड फिनाले का हुआ आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। वन मिलियन ड्रीम प्रोडक्शन,ड्रीम फैशन वीक बिहार की ओर से मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 का आयोजन रेशमी शहर भागलपुर में आयोजित हुई, ड्रीम फैशन वीक बिहार के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कुणाल कुमार सिंह थे, साथ ही निर्णायक की भूमिका में सागर आनंद (एमटीवी लव स्कूल फेम) और सृष्टि साव(ताज मिस यूनिवर्स 2021) थे। भागलपुर वासियों के लिए यह कार्यक्रम काफी आकर्षक था। इस कार्यक्रम में आए तमाम मॉडल ने रैंप पर चलकर अपने अदाओं का जलवा बिखेरा। मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 के इस आयोजन में तकरीबन 35 से 40 सदस्यों ने काफी मेहनत कर इस कार्यक्रम को यह मुकाम दिलाया। जिसमें फैजल, अभिजीत के अलावे संजीव सुमन अली विनीत […]

गोपालपुर प्रखंड में पीडीएस दुकानों से गरीबों का निवाला कालाबाजारी में बेचे जाने का सिलसिला लगातार जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर प्रखंड में पीडीएस दुकानों से गरीबों का निवाला काला बाजारी में बेचे जाने का सिलसिला लगातार जारी है।तिनटंगा करारी, डुमरिया के पीडीएस डीलर के बाद अभिया बाजार में रविवार की सुबह से ही पीडीएस की गेहूं कालाबाजारी में बेचने हेतु ऑटो पर लोड कर ले जाने का वीडीओ वायरल हो रहा है। गाड़ी पर 28 बोरा गैंहू लोड था। ग्रामीणों ने रात्रि के 11 बजे पकड़ा। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी व एमो को फोन पर दिया। घटना स्थल पर सुबह आठ बजे पुलिस पहुंची तो वहां कुछ भी नहीं था। पुलिस पहुंचने से पहले मामला जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पेचअप कर दिया । किंतु इस मामले का वीडीओ व फोटो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल […]