Category Archives: भागलपुर

सुलतानगंज थाना परिसर में मद्य निषेध विभाग के द्वारा दो थानों का शराब विनिष्टीकरण किए गए || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज थाना परिसर में मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर चंदन कुमार,थानाध्यक्ष लाल बहादुर, सीओ शंभू शरण राय के मौजूदगी में सुल्तानगंज कांड संख्या 22 एवं सजौर कांड संख्या 6 का शराब नष्ट करण किया गया इस दौरान मध निषेध विभाग के इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज कांड संख्या 22 में 454.480 लीटर विदेशी 137 लीटर देशी शराब का नष्टीकरण किया गया । और सजौर थाना कांड संख्या संख्या 6 का 22. 250 के 375ml का विदेशी शराब भी नष्टीकरण किया गया । जिसमें टोटल 613.10 लीटर विदेशी शराब थे। सभी शराब को जेसीबी द्वारा सुल्तानगंज थाना परिसर में नष्टीकरण किये गए। इस दौरान दोनों थाना के एस आई एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। DESK 04 […]

एक सोच ने बदल दी साहू परिवार की दुनिया, संयुक्त परिवार ने रच डाला इतिहास, पहले थे लखपति, अब हुए करोड़पति|| GS NEWS

DESK 040

पूर्व मुखिया व बड़े भाई अवधेश साहू बने मार्गदर्शक, छोटे भाई ने किया अनुसरण पूर्व बिहार की पहले उद्योग की पड़ी नींव, उद्योग मंत्री भी हुए मुरीद रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट, भागलपुर, बिहार ये कहानी है नवगछिया के एक गांव साहू परबत्ता की। इस गांव के पूर्व मुखिया अवधेश साहू जिन्हें लोग गांव में प्यार से चाचा कहते हैं की एक सीख व सोच ने ने उनके पूरे परिवार की दुनिया बदल दी है। पहले ये परिवार लखपति परिवार था लेकिन संयुक्त परिवार व आपस में मिलकर काम करने की प्रवृति ने इस परिवार को अब करोड़पति परिवार बना दिया है। इतना ही नहीं अब गांव से लेकर बाहर के लोग भी परिवार की एकता देखकर उसकी मिसाल देने लगे […]

भागलपुर का आकाश हुनर बाज देश की शान रियलिटी शो में टॉप 12 में अपनी जगह बना कर पूरे सूबे का किया नाम रोशन||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, आकाश के नाम की गूंज आज पूरे भागलपुर की गलियों में लोग लेते दिख रहे हैं, भागलपुर का लाल आकाश सिंह एक बार फिर हुनरबाज देश की शान रियलिटी शो में टॉप 12 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है, बताते चले कि आकाश के परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने उसके तारीफ के पुल बांधते दिखे ,वहीं कार्यक्रम की एंकर भारती सिंह लूथरा और परिणीति चोपड़ा ने तो उसे अपना भाई ही बना लिया, हुनरवाज देश की शान के निर्णायक में मिथुन चक्रवर्ती ,करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और विशेष अतिथि के रुप में आए रोहित शेट्टी ने एक साथ गोल्डन बजर दबाकर उसे टॉप 12 में जगह दिया। इस खबर से पूरे अंग प्रदेश और बिहार […]

नवगछिया व खरीक प्रखंड में अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दंडाधिकारी को किया तैनात|| NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने नवगछिया व खरीक प्रखंड में अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया हैं। इस संबंध में उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनिया गांव से देवराज कापरी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अनुरोध किया था। उसी के आलोक में 24 फरवरी को सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया जायेगा।इसके लिए नवगछिया सीओ विश्वास आनंद को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया हैं। खरीक के ध्रूवगंज में भूमि का अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया हैं। वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए 26 फरवरी को खरीक सीओ निशांत कुमार को दंडाधिकारी तैनात किया गया हैं। खरीक पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया कि मौके पर एम्बुलेंस उपलब्ध करवाया जाए। […]

नवगछिया में जमीन विवाद को लेकर एसीड अटैक कर भाभी व भतीजा को जलाया||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में जमीन विवाद को लेकर एसीड अटैक कर भाभी व भतीजा को जलाया। घायल नवगछिया बाजार के नंदलाल गली रोड निवासी आनंद प्रसाद साह की पत्नी भवानी देवी, पुत्र अरजीत कुमार हैं। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घटना की प्राथमिकी आनंद साह के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई। जिसमें भाई अशोक साह, छोटे भाई दिलीप प्रसाद वर्मा की पत्नी किरण देवी सहित चार को नामजद आरोपित बनाया हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुस्तैनी जमीन को लेकर चारो भाइयो चल रहा है बताया गया कि अशोक साह, आनंद साह चार भाई हैं। अशोक साह व आनंद साह सहित तीन भाई का […]

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नोर्मल प्रसव के लिए माँगा 20 हजार रूपये ||GS NEWS

DESK 04 B0

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में प्रसव पीड़ित महिला से नोर्मल डिलवरी के लिए 20 हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में रंगरा ओपी क्षेत्र के साहु टोला भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे प्रसव के लिए 11.58 अनुमंडल अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। नर्स ने प्रसव पीड़ित महिला की जांच किया। वहां पर कार्य कर रही इंदू देवी ने 20 हजार रूपये की मांग नोर्मल डिलेवरी के लिए किया। हम लोगों ने रूपये देने से इंकार किया तो उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को निजी क्लिनिक लेकर गए। वहां से पुन: अनुमंडल अस्पताल महिला लेकर पहुंच गए। चिल्ला चिल्ला कर चिकित्सक व नर्स पर […]

जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गयी दो युवक जान||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कई संस्थानों के द्वारा कार्यक्रम किए जाते हैं उसका उद्देश्य रहता है दुर्घटना पर लगाम लगाना परंतु जिला में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है, बताते चलें कि सड़क पर एक टैंपो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ऑटो तो दुर्घटना ग्रस्त हुआ ही साथ ही साथ जितने पैसेंजर ऑटो में बैठे थे सभी इसके शिकार हुए। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार दो नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई ।वही सूत्रों की माने तो टेंपो का गति ज्यादा तीव्र होने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर बगल के खेत में जा पलटी जिससे दोनों युवक की […]

नगर निगम भागलपुर में पार्षदों का गुस्सा फूटा, सभाकक्ष में ही ढोल, नगाड़े बजाकर किया विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

DESK 04 B0

जय सियाराम जय जय सियाराम निगम को बुद्धि दे भगवान रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, नगर निगम सचमुच विवादों का निगम है, आज नगर निगम के सभागार में नगर निगम के पदाधिकारियों के विरुद्ध सभी पार्षदों ने झांझ मंजीरे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण लगातार चौथी बार आम सभा की बैठक स्थगित हो जाना है। मीडिया से बात करते हुए प्रीति शेखर ने कहा कि नगर निगम से लोगों की आकांक्षाएं, विश्वास जुड़ी रहती है साथ ही मूलभूत सुविधाओं को भी लेकर लोग इच्छुक रहते हैं परंतु भागलपुर नगर निगम का सिस्टम पूर्णरूपेण फेल दिख रहा है। महज तीन महीने शेष रह गए हैं कार्यकाल के, लगातार तीन बार आम बैठक स्थगित की गई आज भी बैठक […]

कहलगाँव में सीसीटीवी ने पत्रकार की बाइक चोरी होने से बचाया,एक पत्रकार ने ही चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले|| GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ते जा रहा है और रात के समय मे चोरों ने अंधेरे का फायदा उठा कर आसानी से चोरी कर फरार हो जाते है लेकिन शुक्रवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे तीन चोर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन सीसीटीवी कैमरा घर मे लगे होने के कारण बाइक चोरी नही कर सके और चोरी करते एक चोर पकड़ा गया और दो चोर भागने में सफल रहे । पूरा मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी पत्रकार अजंत कुमार के घर शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो […]