Category Archives: भागलपुर

15 से 18 साल के बच्‍चों के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन का महाअभियान,वैक्सीनेशन के बाद बोली जाह्नवी : थैंक यू PM अंकल

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना के लगातार केस सामने आ रहे हैं. अचानक ही कई स्थानों पर कोरोना विस्फोट भी हो रहा हैं । सबसे ज्यादा मामले पटना जिले का हैं । वहीं बढ़ रहे मामलों के बीच 15 से 18 साल के किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने के फैसले ने सभी को बड़ी राहत दी है. बिहार सरकार भी किशोरों को कोरोना का टीका लगवाकर कोरोना के खिलाफ अपना सुरक्षा चक्र मजबूत करना चाहती है. राज्य में सोमवार यानी आज से 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सूबे के अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है । वहीं इसी कड़ी में भागलपुर जिले के […]

भागलपुर में लगातार बढ़ती जा रही ठंड, ठिठुरन के बीच छोटे बच्चे भी जा रहे हैं स्कूल ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

उत्तर बिहार में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. बीते गुरुवार को बरसात होने के बाद ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है. जन जीवन अस्त व्यस्त है । लोग दिन में भी अलाव के पास जमे रहे । वहीं शनिवार को दिनभर कुहासा व तेज हवा के कारण सूर्य भगवान नजर नहीं आये वहीं रविवार को सूर्य की छटा ने थोड़ी गर्मी का एहसास कराया । पुनः सोमवार सुबह से ही काफी ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच बढ़ती ठंड के बीच काँपते छोटे बच्चे भी विद्यालय जा रहे हैं । ठंड का सीधा प्रभाव छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है । सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के विद्यालय खुल जाने के कारण बच्चों का […]

ढोलबज्जा में, जमीन मालिक व कब्जाधारियों महादलित परिवारों के बीच हो रहे विवाद सुलझाने पहुंचे एसडीएम ||GS NEWS

DESK 040

बिना पर्चा धारी महादलित परिवारों को जमीन खाली करने का दिया निर्देश. ढोलबज्जा: बाजार निवासी विंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल के बेटे राजेश कुमार की 80 डिसमिल जमीन पर वहां के दर्जनों महादलित परिवारों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को नवगछिया एसडीएम यत्येंद्र कुमार पाल ने एसडीपीओ दिलीप कुमार व सीओ विश्वास आनंद के साथ ढोलबज्जा थाना पहुंचे थे. जहां एसडीएम ने दोनों पक्षों को थाने में बुला कर, जमीन संबंधी दस्तावेजों की जानकारी लेते हुए बिना पर्चा धारी महादलित परिवारों को समझा-बुझाकर जमीन खाली करने को कहा है. एसडीएम ने कब्जाधारियों को बताया है कि- वह जमीन राजेश कुमार की खतियानी और रैयती है. जिन पांच लोगों का पर्चा बना हुआ है, […]

ढोलबज्जा के शांतिनगर में चौक उद्घाटन के दौरान कविता सुनाओ चॉकलेट खाओ प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: नववर्ष के शुभ अवसर पर रुपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज पंचायत के ढोलबज्जा शांतिनगर गांव में एक राजनैतिक चौक उद्घाटन के दौरान नवोदय पॉइंट के संचालक फूल कुमार अकेला के द्वारा कविता सुनाओ, चॉकलेट खाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें स्कूली बच्चों को हिंदी साहित्य के प्रति रुझान पैदा करने व कविता याद कर साहित्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय लालगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिन्हा, गांव के शिक्षक अभिनंदन कुमार, सिन्टू कुमार, अरविंद कुमार, विकाश कुमार व अनुज कुमार के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही थी. प्रतियोगिता में कुल 75 बच्चों ने लगभग 435 कविताओं का मुंह जवानी पाठ किया. जिसमें कुछ बच्चे […]

शराब के नशे में धुत्त दो व्यक्ति को गोपालपुर पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा पंचायत के शराब के नशे में दो व्यक्ति को गोपालपुर पुलिस ने हिरासत में लिया जिसमें बचाही के भोला मंडल एवं डिमाहा रही टोला के सुधीर मंडल हैं। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि भोला मंडल के विरूद्ध अवैध हथियार मामले में कदवा ओपी क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज हैं। इस मामले में आरोपित फरार चल रहे थे। गोपालपुर पुलिस ने बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया है। आर्म्स एक्ट के मामले में कदवा सहायक थाना को सूचना दे दिया गया है जिससे कि उसे रिमांड पर लिया जाएगा। DESK 04

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भक्ति भाव में निकाला गया कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला के हबीबपुर शर्मा टोली मे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभ आरंभ पर कलश यात्रा जमकर निकाला गया! वही कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला ने हिस्सा लिया वही कलश यात्रा हबीबपुर शर्मा टोली से शुभ आरंभ हुआ और श्री श्री 108 सार्वजनिक बाबा बेला नाथ सालेपुर मंदिर में गंगा जल भरकर वापस हबीबपुर शर्मा टोली मे समापन हुआ कलश यात्रा में बाबा बेलानाथ मंदिर के अध्यक्ष. कोषा अध्यक्ष. कार्यालय मंत्री ने कलश यात्रा का जमकर स्वागत किया! वही इस कार्यक्रम को संचालित कर रहे अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने भागवत कथा के कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी । DESK 04

FIR दर्ज करनें को लेकर युवती 17 दिन से लगा रही पुलिस थाने का चक्कर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के महिला थाना में पिछले सत्रह दिनों से एक युवती लगातार मामला दर्ज करने को लेकर चक्कर लगा रही है। लेकिन आज तक उसके द्वारा दिए गए आवेदन पर थाने में मामला तक दर्ज नहीं हो पाया है। युवती का आरोप है कि सबौर में इंद्र कुमार ऑनलाइन सेंटर चलाता है। जहां युवती डेढ़ साल पहले आर्मी में फॉर्म भरने को लेकर कैफे गई हुई थी, जहां युवक ने उसका मोबाइल नंबर लिया और शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि तीन बार प्रेग्नेंट होने पर दवा देकर प्रेगनेंसी खत्म कराया और अब शादी की बात कहने पर युवक शादी से मना कर रहा है। वही युवती सत्रह दिनों से […]

मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने जा रहे दो भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से एक की घटनास्थल पर ही मौत, एक बाल बाल बचे ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर : सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला घोघा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप ट्रक की धक्का लगने से पैंतीस वर्षीय युवक की मौत हो गई| घटना रविवार के दोपहर दो बजे की बताई जा रही है| मृतक के बडे भाई प्रेम मंडल बताया की दोनो सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से हटिया जा रहा था| युवक के मोबाइल पर किसी संबंधी ने किया उसी क्रम मे बात करने लगा| तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया|जिससे की संजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गई|और उनके भाई प्रेम मंडल बाल बाल बच गये| घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए| स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक […]

“बहना जागो मंच “की सचिव प्रियंका झा के नेतृत्व में नववर्ष के आगमन पर हुआ भंडारा का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर,बहना जागो मंच की सचिव प्रियंका झा के संयोजन में नव वर्ष के अवसर पर तिलकामांझी जवारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करके मंदिर परिसर में पूरी एवं खीर का भंडारा किया गया।नववर्ष का संदेश देते हुए प्रियंका झा ने कहा कि नव वर्ष पर हम सबों को कुछ ना कुछ नेक कार्य करना चाहिए और सनातन संस्कृति को पालन करते हुए सर्वप्रथम मां काली का पूजा तदुपरांत भंडारा वितरण किया। उन्होंने जनता को संदेश देते हुए यह भी कहा कि अभी हम लोगों को सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि कोरोना का नया वेरिएंट का केस बढ़ते जा रहा है। लोगों से मास्क लगाने की अपील की एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय किसान […]