5
(2)

नवगछिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, नवगछिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में निदेशक धर्मलाल सर ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाया। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

विद्यालय के निदेशक धर्मलाल सर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और शिक्षा के माध्यम से उनमें राष्ट्रप्रेम, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

मौके पर शिक्षिका विनीता कुमारी, प्रीतम कुमारी, नियति सिंह, शिक्षक राजा कुमार, चंचल कुमारी एवं नीतीश कुमार सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। समारोह का समापन देश की उन्नति और अखंडता की कामना के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: