Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की जयंती ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के देवी बाबू धर्मशाला में महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की जयंती काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस दौरान आचार्य हरिनंदन बाबा ने कहा कि महर्षि संतसेवी महाराज ने अपने गुरु की बहुत सेवा की थी उसके फल स्वरुप आज महर्षि संतसेवी महाराज पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, आप लोग घर परिवार में जो भी काम है उसे करते हुए सत्संग और ध्यान करें इससे आपका लोक और परलोक दोनों में अच्छा होगा, हरिनंदन बाबा ने यह भी कहा कि गुरु की सेवा से संतसेवी महाराज पूरी दुनिया में जाने जाते हैं हमें भी उनसे यह सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर महर्षि संतसेवी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की गई साथी भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया, […]

न्योटेरिक स्कूल बरारी शाखा के बच्चों ने शान्ति और प्यार का संदेश देते हुए मनाया क्रिसमस का त्योहार ||GS NEWS

DESK 040

न्योटेरिक स्कूल बरारी शाखा के बच्चों ने शान्ति, भाईचारा और प्यार का संदेश देते हुए काफी हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया, कार्यक्रम में बच्चों के बीच कई विधाओं मे प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ,इस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का विषय था “प्लास्टिक मुक्त व प्रदूषण मुक्त हो अपना भारत” बच्चों ने क्रिसमस डे सेलिब्रेशन पर एक दूसरे को बधाई दी और संताक्लॉज बने बच्चे ने सबों को खिलौने और चॉकलेट बाटी, उसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता एवम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित किया गया, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मुख्य रुप से प्लास्टिक मुक्त हो अपना भारत, प्रदूषण मुक्त हो अपना भारत, शराबमुक्त हो अपना बिहार, नारी सशक्तिकरण, धर्मनिर्पेक्षता पर बल देते हुए अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के तहत […]

नवगछिया में लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा किया गया पौधारोपण ||GS NEWS

DESK 040

शनिवार को लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर पार्वती-वाटिका में लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में पौधारोपण किया गया।दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 28 दिसंबर को विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर आयोजित होने की बात कही गई।इस शिविर की मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ०बी०एल०चौधरी जी होंगे। आज के पर्यावरण संरक्षण के इस विशेष कार्यक्रम पौधरोपण में क्लब के जॉन चेयरपर्सन डॉ० ए०के०केजरीवाल,उपाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार केजरीवाल,लायन बिनोद खंडेलवाल,लायन मोहन लाल चिरानियाँ,लायन नरसिंह चिरानियाँ,लायन अशोक गोपालका,लायन प्रवीण केजरीवाल,लायन भगवती पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार ,डी०पी० सिंह ,लायन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा,लायन कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ सहित […]

नवगछिया व बिहपुर आरपीएफ पोस्ट का कमांडेंट नें किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया व बिहपुर आरपीएफ पोस्ट का कमांडेंट ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट एच एन राव ने पेंडिंग मामलों सहित विधि व्यवस्था को लेकर इंसपेक्टर मृणाल कुमार से जानकारी ली। वही ट्रेनों में ठंड को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात भी कही। कमांडेंट ने बताया कि कुर्सेला के पास कोसी ब्रिज पर बने पुल रेल पुल को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत सरोज सभी मिलकर लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाले सब्जी हाट से होने वाले जाम और परेशानी को लेकर भी कई मुद्दों पर एसपी से चर्चा की गई है साथ ही उन्होंने बताया कि नई सब्जी हाट से मिट्टी खोदकर निकालने के मामले में […]

तेतरी जमुनियां चौक पर अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार एक युवक की गयी जान, एक घायल||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जमुनियां चौक पर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान पकरा निवासी शैलेन्द्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है जबकि सुनील सिंह का 18 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिये जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागज भागलपुर में भर्ती कराया गया है. इधर नवगछिया थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार को शाम 7:00 बजे सौरभ और रवि ने गांव के ही एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल मांग कर लिया था. दोनों घर […]

नवगछिया के 4 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य व सरपंच और पंच ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ||GS NEWS

DESK 040

दुसरे दिन शनिवार को प्रखंड कार्यालय नवगछिया में चार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य व सरपंच और पंच ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। साथ ही सभी प्रतिनिधियों को शराब बंदी का भी शपथ दिलाया। चार पंचायत में जमुनीयां पंचायत के उपमुखिया मनोज कुमार राय निर्विरोध निर्वाचित वही उपसरपंच दिलीप कुमार सिंह विजयी हुआ। जगतपुर पंचायत से अनीता देवी उप मुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। सरपंच पद से इंद्रदेव यादव ने पूनम देवी को पराजित किया। इंद्रदेव यादव को 10 मत प्राप्त हुआ। वही पूनम देवी को तीन मत प्राप्त हुआ। इंद्रदेव यादव सात वोट से विजयी हुआ। पुनामा प्रताप नगर पंचायत पंचायत से मुखिया पद पर माला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं उप सरपंच पद […]

ईस्माइलपुर प्रखंड में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ ||GS NEWS

DESK 040

ईस्माइलपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच एवं वार्ड सदस्य पंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ बीडीओ अनिल कुमार के द्वारा शनिवार को दिलाई गई। पूर्वी भिट्ठा एवं पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के मुखिया सरपंच एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के साथ साथ शराब नहीं पीने की भी शपथ दिलाई गई। बताया कि नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत में उप मुखिया ब्यूटी देवी, उपसरपंच गायत्री देवी, परबत्ता पंचायत में उप मुखिया अजय पासवान, उपसरपंच गायत्री देवी, पूर्वी भिट्ठा पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र शर्मा, उपसरपंच पूनम कुमारी, पश्चिमी बिठा के उप मुखिया मंटू मंडल, उपसरपंच राम रूप मंडल को निर्वाचाित हुए। मौके पर भागलपुर के पंचायती राज पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ मौजूद थे। […]

नवगछिया में मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 97वीं जयंती ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा नवगछिया नगर के सभी बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 97 जयंती समारोह कार्यक्रम कई बूथों पर मनाया गया। नवगछिया नगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल बूथ नंबर 36 पर उपस्थित रहे। नवगछिया नगर के बूथ नंबर 64 एवं 65 पर नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जैसवाल जी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, अभिनंदन यादव, मुरारीलाल चिरानिया, अनूप भगत, तारकेश्वर गुप्ता, मंटू कुमार, पंकज बेनीवाल, सुभाष पासवान, गौरीशंकर, विनोद शर्मा धीरज शर्मा आदि कई लोग उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि वाजपेई जी का नवगछिया के नारायणपुर 15 दिनों का […]

गोपालपुर प्रखंड के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में सीओ राजकिशोर शर्मा ने अभिया पचगछिया पंचायत के मुखिया राघवेन्द्र कुमार, सरपंच राजाराम मिस्त्री तथा डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया मंकेश्वर सिंह, सरपंच सुबोध यादव सहित दोनों पंचायतों के वार्ड सदस्यों तथा पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने एवं पिलाने की भी शपथ लिया गया।बीडीओ वीणा चौधरी ने तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया नगीना पासवान, सरपंच घनश्याम पासवान तथा सुकटिया बाजार पंचायत के मुखिया अश्विनी कुमार, सरपंच देवन हरिजन तथा दोनों पंचायतों के वार्ड सदस्यों व पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई। DESK 04