Category Archives: भागलपुर

कोलकाता की मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अब भागलपुर में भी कैंसर पेशेंट का करेगी इलाज ||GS NEWS

DESK 040

अब अपने शहर भागलपुर व भागलपुर के आसपास के हर प्रकार के कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए 200 बेड वाली मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता पूरी सुविधा के साथ अपने क्षेत्र में भी सेवा देने के लिए तत्पर है, बताते चलें कि यह संस्थान अपने शहर में पिछले 4 साल से आईसीयू चला रही है, आज के इस प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए संस्थान के चिकित्सक ने कहा की. इसमें हमलोग हर तरह की सुविधाएं दे रहे हैं, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब आईसीयू के साथ-साथ हमलोग कैंसर का भी इलाज अच्छे चिकित्सक के द्वारा कराएंगे ,उन्होंने कहा कि यहां पर कैंसर का ट्रीटमेंट ,कैंसर का डायग्नोसिस ,कैंसर प्रीवेंटिव एक्शन कैंसर के मूल आधार हैं ,जिस […]

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में हुआ 300 LPM एवं 2000 LPM वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की शुरुआत ||GS NEWS

DESK 040

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज में 300 एलपीएम वाला एवं 2000 एलपीएम बाला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का की शुरुआत की गई, इस प्लांट का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक असीम कुमार दास ने फीता काटकर किया। बताते चलें कि 300 एलपीएम वाला एवं 2000 एलपीएम वाला दोनों प्लांट को बिल्कुल नियमित तरीके से शुरू किया गया है, सारे पॉइंट को. चेक किया गया जिससे लोगों को ऑक्सीजन अच्छी तरीके से मिल सके। वही 300 एलपीएम में अभी जंबो सिलेंडर भरने की सुविधा मिलेगी। यह शुरू हो जाने से बाहर से आने वाले सिलेंडर में कुछ कमी आएगी और दूसरा जो 2000 एलपीएम का सिलेंडर प्लांट है उसको भी चालू कर दिया गया है। एक सप्ताह […]

SBI भागलपुर के द्वारा होगा ग्रीन मैराथन का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

आजादी के 75 में वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर फिट इंडिया और स्वच्छ भारत को प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक भागलपुर के द्वारा ग्रीन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, एसबीआई के उप महाप्रबंधक संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ग्रीन मैराथन का आयोजन 19 दिसंबर दिन रविवार को. सुबह किया जाएगा, मैराथन एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय से प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सैंडिस कंपाउंड मैदान पहुंचकर संपन्न होगा, इस दौरान उप महाप्रबंधक ने भागलपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने जिले के वातावरण और समाज को स्वस्थ रखने और स्वस्थ परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य आयोजित ग्रीन मैराथन में अधिक से अधिक संख्या […]

नवगछिया एसपी ने आदर्श थाने का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को नवगछिया थाने का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवगछिया थाना क्षेत्र में हुए जघन्य वारदातों के मामले की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, वारंटियों और फरारियों गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, और सघन गश्त करने का निर्देश दिया। शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए नवगछिया के एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से लेकर चौकीदार तक को संजीदगी से कार्य करने को कहा। इस मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया के थाना अध्यक्ष भारत भूषण समिति अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देखी गयी। DESK 04

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरूष टीम वैशाली रवाना ||GS NEWS

DESK 040

टीम की कमान राहुल कोबिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला सीनियर पुरूष वर्ग बाल बैडमिंटन टीम का चयन किया गया।बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 17 से 19 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर(वैशाली )में आयोजित होने वाली 28वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है।टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई पुरूष वर्ग की टीम इस प्रकार है: राहुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्ता ),अमन कुमार,गुलशन कुमार,अमित कुमार, मु.सैफ अली,मुकुल कुमार,सूरज कुमार,रवि राहुल कुमार व अविनाश कुमार हैं।प्रशिक्षक- घनश्याम कुमार व प्रबंधक-आशिष […]

नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के शौर्य संचलन के क्रम में गोपाल गौशाला नवगछिया में गुरुवार को बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता ललित शास्त्री ने की। जिसमें व्यापारी समाज की और से दयाराम, ब्राह्मण महासंघ के सुभाष पांडे, भागलपुर से अधिवक्ता अजीत पांडे, वरिष्ठ नागरिक विमल पोदार, शिव मंदिर के पुजारी रंजन झा कई पुजारियों के साथ उपस्थित रहे। विभाग संगठन मंत्री गोपाल शाह, मुख्य अतिथि धर्म प्रसार के क्षेत्र प्रमुख जवाहर आदि के उपस्थिति में अपने अनुसार सभी विचार रखें। गीता जयंती पर गुलामी के दाग मिटाने पर हिंदुओं के शौर्य का प्रदर्शन। गीता जयंती के दिन छह दिसंबर को अयोध्या में हुआ था। उस शौर्य का सबों ने हिंदुओं के […]

नवगछिया : समीक्षात्मक बैठक में ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर नवगछिया प्रखंड कार्यलय के सभागार में गुरूवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ समीना आजाद ने की। बैठक में असंगठित कामगारों को निबंधन की जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि 16- 59 आयु वर्ग के वैसे अंगठित मजदूर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। निबंधन के लिए अधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता का नंबर होना जरूरी हैं। किसी भी सीएससी केंद्र योग्य कामगर अपना निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निबंधन के बाद श्रमिकों को दो लाख रूपये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जायेगा। मृत्यु व अंपगता पर एक लाख रूपये अनुदान राशि दिया जायेगा। इसके अलावा आपदा या महामारी के समय सरकार द्वारा डीबीटी […]