


भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति के उद्घोष से पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा का खास आकर्षण लोकगाथा पर आधारित बिहुला-विषहरी की झांकी रही। झांकी के माध्यम से भागलपुर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, बिहार भाजपा की महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा, निरंजन शाह, भाजपा महामंत्री श्वेता सुमन, भाजपा नेत्री श्वेता सिंह, रतन मंडल समेत कई भाजपा एवं जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया।















