Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : उपेन्द्र कुशवाहा के कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू ने किया बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जदयू के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के एक अगस्त को नवगछिया आने की सूचना पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक कर रणनीति तैयार किया है. जदयू में वापसी और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उपेन्द्र कुशवाहा नवगछिया जदयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा का नवगछिया से लगाव रहा है. पूर्व में भी पार्टी की मजबूती और सांगठनिक कार्य को लेकर उपेंद्र कुशवाहा नवगछिया आ चुके हैं. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी मारवाड़ी धर्मशाला नवगछिया में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई. मारवाड़ी […]

नवगछिया : जिंदगी की तलाश में रोज मौत से रु ब रु होते हैं लोग ||GS NEWS

DESK 040

नहीं जाए तो कैसे जलेगा घर में चूल्हा मुख्य संपादक ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम से सावन मास में कोसी अपने पूरे परवान पर रहती है. ऐसे में अधिकांश लोग आज कल कोसी तटों पर स्नान करने से भी परहेज करते हैं, कारण यह है कि स्वभाव से चंचला कोसी कब कैसा रूप अख्तियार कर ले कहना मुश्किल. लेकिन नवगछिया अनुमंडल की एक बड़ी आबादी अगर कोसी के हाहाकारी रूप को देख कर डर जाए तो घरों में चुल्हा जलना मुश्किल हो जाएगा. बस इसी मजबूरी में लोग अपनी जिंदगी ठीक ठाक गुजर बसर करने के लिये रोज मौत से रु ब रु होते हैं. मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास हुए नौका हादसे में सवार लोगों में एक भी […]

नवगछिया : जल्द ही नए जगह पर शिप्ट होगा नवगछिया पुलिस लाइन – एडीजी भवन निर्माण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग बस स्टैंड के पास बन रहे नवगछिया पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण करने पुलिसउपमहानिदेशक भवन निर्माण आलोक राज ने कहा कि नवगछिया में नये पुलिस लाइन का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है. सभी भवनों के पाइलिंग का काम पूरा कर लिया गया है. निश्चित रूप से निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही नये पुलिस लाइन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को अब यहां पर झंडा भी फहराया जा सकता है. मालूम हो कि नवगछिया के बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन की स्थिति काफी जर्जर है. यहां पर पुलिसकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता […]

नारायणपुर : प्रेम प्रसंग में फरार दवा व्यवसाई की अपहृत पुत्री बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से प्रेम प्रसंग में दवा व्यवसाई की फरार पुत्री को भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर नवगछिया कोर्ट में 164 का फर्द बयान दर्ज करवाया। बयान में उसने अपने प्रेमी पति मो अंश उर्फ मो अरमान आलम के साथ रहने की इच्छा जताई। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने दिया। मालूम हो की बीते दिनों दवा व्यवसाई की पुत्री के अपहरण को लेकर व्यवसाई संघ ने मधुरापुर बाजार को एक दिन बंद कर अपहृता की बरामदगी व अपहरण कर्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मॉग की थी जिसको लेकर भाजपा विधायक ई शैलेन्द्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल,. अभाविप के युवा नेता सुमित कुमार यादव ने दवा व्यवसाई से मिलकर वरीय पदाधिकारी से बात […]

नवगछिया : भाकपा माले ने मनाया 49वां शहादत दिवस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के कदवा गोला टोला में कामरेड 49 वें शहादत दिवस पर संस्थापक कॉ.चारुमजूमदार की याद में बुधवार को आयोजित संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कॉ विन्देश्वरी मंडल ने कहा कि कॉ. चारुमजूमदार की हिरासत में हत्या के 49 साल पूरे हो रहे हैं और भाकपा माले के पुनर्गठन के 47 साल पूरे हो रहे हैं. आज एक बार फिर राज्य आपातकाल के दौर वाले दमनकारी चेहरे के साथ फिर से हाजिर है. यह उत्पीड़न और क्रूरता के मामलों में अंग्रेजों के शासन को भी मात दे रहा है. मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमेटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा […]

नवगछिया : लोजपा को बूथ स्तर तक ले जाएंगे कार्यकर्ता  ||GS NEWS

DESK 040

जमुनियां में बैठक कर बनायी रणनीति, कहा चिराग के साथ थे, हैं और रहेंगे भी नवगछिया – संगठन मजबूतीकरण के उद्देश्य से नवगछिया के जमुनियां गांव में लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे लोजपा नेता सुरेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में लोजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया. इसके लिये कार्यकर्ताओं ने आवश्यक रणनीति भी तैयार किया गया. लोजपा नेता सुरेश भगत ने कहा कि वर्तमान में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना उनका पहला उद्देश्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगे आएं और पार्टी को मजबूत कर स्व रामविलास पासवान जी के सपने को […]

नवगछिया : ट्रेन से गिर कर दो घायल, रेफर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम को चलती हाटे बजारे ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पर उतरने के क्रम में दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी स्व विरेंदर यादव पत्नी शेखा देवी और उसके 10 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार जो कि बिहपुर स्टेशन पर हाटे बजारे ट्रेन पर चढ़ा और ट्रेन नवगछिया पहुंचने पर चलती ट्रेन से ही दोनों उतरने लगे तभी दोनों लोग घायल हो गए. जिसे नवगछिया जीआरपी पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. DESK 04