Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : बकरीद में उपद्रव की मंशा रखने वालों की खैर नहीं : एसडीपीओ || GS NEWS

DESK 040

–    कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शातिपूर्ण माहौल में लोग मनायें त्योहार, पुलिस मुस्तैद है नवगछिया : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस ने एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नवगछिया नगर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया. मार्च के क्रम में पुलिस थाना से निकल कर गोपाल गौशाला होते हुए महाराज जी चौक, मक्खातकिया, स्टेशन रोड, उजानी आदि जगहों में सघनता पूर्वक फ्लैग मार्च किया. मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि बकरीद में उपद्रव की मंशा रखने वाले लोगों की खैर नहीं है. ऐसे लोग सचेत हो जायें, पुलिस की नजर हर जगह है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत बकरीद […]

नवगछिया : थाना हाजत में मरे विभूति दास के मामले को लेकर पुलिस के विरोध में किया प्रतिरोध मार्च ||GS NEWS

DESK 040

–    बिहार फूले अंबेडकर युवा मंच ने किया प्रदर्शन  नवगछिया : झंडापुर थाना हाजत में सदिग्ध परिस्थिति में गौरीपुर निवासी विभूति दास के मौत मामले में बिहार फूले अंबेडकर युवा मंच नवगछिया इकाई के बैनर तले सोमवार को प्रतिरोध व आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व संगठन प्रभारी नसीब रविदास, संयोजक राजेंद्र पासवान कर रहे थे. मौके पर संगठन के प्रदेश संयोजक अंशदेव निराला ने अपने संबोधन में कहा कि पीड़ित परिवार दलित समाज से हैं इसलिए भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. घटना को तीन माह हो गये हैं फिर भी अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है. पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वे लोग आंदोलन जारी रखेंगे. मौके पर मृतक विभूति दास की मां ने […]

नवगछिया जीआरपी की सूझबूझ से बाथरूम में फंसे यात्री का बची जान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली ट्रेन के बोगी संख्या भी वन के बाथरूम में एक यात्री फंस जाने के कारण अफरा तफरी मच गया। घटना की जानकारी नवगछिया रेल थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह को मिला जिस पर उन्होंने तत्काल स्टेशन के. अधिकारियों को इसकी सूचना दी ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही उन्होंने बोगी संख्या एक के बाथरूम के पास पहुंचकर यात्रियों से जानकारी लिया जिसमें यात्री ने बताया कि बाथरूम का गेट बंद हो गया है जो खुल नहीं रहा है जिस पर स्टेशन के इंजीनियर के द्वारा तत्काल बाथरूम का गेट खोलने का प्रयास किया गया लेकिन बाथरूम का गेट नहीं खुल जिसके कारण यात्री को बाथरूम से निकालने के. […]

नवगछिया : जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष‌ घोषित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया संगठन जिला जदयू के कार्यालय में दलित प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई. बैठक के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा थे. दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया है. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने इस बाबत बताया कि मुकेश पासवान को गोपालपुर, नीरज कुमार को खरीक, बिक्रम पासवान को इस्माइलपुर, टिंकू पासवान को बिहपुर, बिनोद पासवान को नवगछिया, गजेन्द्र पासवान को रंगरा और नंदकिशोर पासवान को नारायणपुर का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. DESK 04

नवगछिया : विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन करने के अनुपालन में रविवार को सामुदायिक भवन, अंभो, गोट खरीक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सतीश कुमार सिंह, पैनल अधिवक्ता द्वारा उक्त योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया. श्री अनमोल कुमार, पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा उक्त कार्यक्रम का संचालन किया गया. उक्त कार्यक्रम में 25 से अधिक लोगों ने भाग लिया. एवम् उक्त योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उक्त कार्यक्रम श्री अमिताभ चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया के […]

नवगछिया : स्कॉर्पियो और हाईवा की टक्कर में चार घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के नवगछिया जीरोमाइल चौक पर रविवार की शाम स्कॉर्पियो और हाईवा गाड़ी में जोरदार टक्कर में  हो गया. चार लोग घायल हो गए हैं. घायलों में पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चपहरी गांव निवासी के इमतियाज आलम (19), मो समीर 25, मो कमर (38), मो रियाजूद्धीन (35), मो जुल्फकार घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायल मो इमतियाज ने बताया कि वे लोग परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव बारात आए हुए थे. वापस घर पूर्णियां जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के चपहरी गांव जा रहा था. इसी क्रम […]

नवगछिया : चार करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने रविवार को खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाले चार करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया है. मौके पर विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सड़क चार हजार नौ सौ मीटर लंबी होगी. यह सड़क ध्रुवगंज गांव के कन्हैया कुमर के घर से जगतपुर गांव तक बनेगी. शिलान्यास करने पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने भव्यता पूर्वक स्वागत किया. विधायक ने कहा कि काफी कम समय मे उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 20 से अधिक सड़कों का शिलान्यास किया है. सड़कों की गुणवत्ता अच्छी हो इसके लिये उन्होंने संवेदकों को सख्त हिदायत भी दी है. शैलेन्द्र ने […]

नवगछिया : बैलगाड़ी, ठेला से पहुंचे और पीएम सीएम का पुतला फूंक डाला ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ नवगछिया नगर एवं प्रखंड राजद ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और और पीएम सीएम का पुतला फूंक डाला. नवगछिया शहर में राजद के गोपालपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे शैलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ठेला और बैलगाड़ी के साथ विरोध प्रदर्शन किया.इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद एवं नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव कर रहे थे. इस अवसर पर अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामदेव यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुनव्वर आलम, वीरेंद्र चौरसिया, अनवर बैठा, मिथिलेश यादव, नरेश यादव, अरमान, […]