Category Archives: भागलपुर

बिहपुर के हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर थाना प्रशासन के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम हरिओ गांव में छापेमारी कर श्रवण कुमार हत्याकांड के नामजद आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी बहुत दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। ज्ञात हो हरिओ के कोसी खेसरिया धार से युवक श्रवण कुमार के शव बरामद किया गया था। मामला प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गई हत्या की गई थी। घर से भागी युवती की मां ने हत्या का जाल रचा था। इस मामले हरिओ से रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था एवं इसके निशानदेही पर इस हत्याकांड के एक आरोपी गुलशन यादव को सहोडी से गिरफ्तार कर जेल भेज […]

ढोलबज्जा : कदवा के कबीर मठ आश्रम टोला में, बैठक कर कमिटी का किया गया गठन ||GS NEWS

DESK 040

24 जुलाई को किया जायेगा सत्संग का आयोजन. ढोलबज्जा: मंगलवार को कबीर मठ आश्रम टोला में, इलाके के दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता अखंड स्वरुप साहब कर रहे थे. जहां उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से विचार-विमर्श करते हुए, कबीर मठ आश्रम टोला के संरक्षण, विकास व 24 जुलाई को होने वाले सत्संग आयोजन के लिए एक कमेटी बनाई है. जिसमें अध्यक्ष पद अखंड स्वरुप साहब, उपाध्यक्ष जयनारायण सिंह, सचिव अरुण यादव व कोषाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद मंडल को बनाया गया है. वहीं कमिटी के अन्य सदस्यों के रूप में शुकदेव प्रसाद सिंह, श्रवण राय, सिराज साह, प्रमोद मंडल, उमेश यादव, शशिधर यादव, सुबोध मंडल, अच्छेलाल यादव, अनिल मंडल, चन्देश्वरी यादव, मनीष कुमार मौर्या, प्रवीण […]

नवगछिया : 5 हजार 7 सौ 75 विद्यार्थी ले चुके हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लाभ : रवि कुमार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को गरीब मेधावी विद्यार्थियों के लिए वरदान बताया है. जिला प्रवक्ता ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने देशभर में मिसाल पेश किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 अक्टूबर 2016 को इस योजना की शुरुआत वैसे परिवारों को ध्यान में रखते हुए किया जिसके बच्चे प्रतिभाशाली तो थे. किन्तु अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं थे. गरीब परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके बच्चे डिप्लोमा, इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट, मेडिकल,मीडिया इत्यादि क्षेत्रों पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करेंगे. बिहार देश का पहला राज्य है जहां विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से […]

नवगछिया : भारी मात्रा में परवत्ता थाना में हुआ शराब का विनष्टीकरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना में मंगलवार को थाना क्षेत्र में पकड़ाए गए विदेशी शराब और देशी शराब के साथ स्प्रिट का विनष्टीकरण किया गया. परवत्ता थाना क्षेत्र में परवत्ता थाना पुलिस के दो कांड 5400 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है, खरीक थाना के दो कांड, 10719 लीटर का स्प्रिट का विनष्टीकरण, रंगरा थाना के. दो कांड जिसमें 31 लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. परवत्ता थाना में परवत्ता थाना अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, उत्पाद पदाधिकारी धनश्री वाला, उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार के मौजूदगी में शराब का विनष्टीकरण किया गया है. DESK 04

नवगछिया : नेपाल के हवलदार का बच्चा नहीं हुआ बरामद ||GS NEWS

DESK 040

–  इधर आरोपी दे रहा है जान से मार देने की धमकी अभी भी दो थानों के बीच फंसा है मामला नवगछिया – नेपाली हवलदार जितेंद्र यादव का अपहृत बच्चा मंगलवार को भी बरामद नहीं हो सका. जितेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को भी नवगछिया के परवत्ता थाना और बरारी थाने का चक्कर लगाते रहे. जितेंद्र यादव ने कहा कि मंगलवार को आरोपी श्रवण मल्लिक ने उसे फोन किया और जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि पुलिस हो या मीडिया हो उससे कुछ नहीं होने वाला है. तुम अपनी पत्नी को यहां छोड़ कर चले जाओ नहीं तो परिणाम बुरा होगा. जितेंद्र यादव ने कहा कि सोमवार तक वे लोग बहत्तरा स्थित श्रवण मल्लिक के घर […]

ढोलबज्जा : कदवा में, महिला ने ससुर, भैसूर व जेठानी पर लगाई मारपीट का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला टोला कदवा निवासी समीर राम की पत्नी आरती कुमारी ने अपने ससुर, भैसूर व जेठानी (बड़ी गोतनी) पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दी है. आवेदन में आरती ने बतायी है कि- वह अभी घर में अकेली रहती है. उसके पति परदेश कमाने गया है. इसलिए वह अपने घर के बगल में निकास पेशाब के लिए एक छोटी-सी जगह बनायी है. जिसको लेकर ससुर नागो मेहरा, भैसुर अमीर कुमार व गौतनी ने वाद-विवाद कर हटाने बोल रहे हैं. जब नहीं हटाए तो रविवार की रात सभी ने मिलकर मारपीट की. सुबह जब थाने आकर शिकायत करना चाहा तो, फिर सब ने मिल कर मारपीट किया है. वहीं जान से […]

नवगछिया : डिलीवरी ब्वाय से लूट पाट, अपराधियों ने लूटे 23 हजार 500 रूपये की नकदी और कई सामान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत संपर्क पथ पर तेतरी के डिलीवरी ब्वाय विशाल कुमार से अपराधियों ने 23 हजार पांच सौ रूपये की नकदी समेत कई तरह की सामग्रियों को लूट लिया है. डिलीवरी ब्वाय तेतरी निवासी विशाल कुमार ने घटना की बाबत नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. विशाल ने कहा कि वह चौसा से अपने मोटरसाकिल से आ रहे थे. इसी दौरान बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर श्रीपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया और कचपटी में पिस्तौल सटा कर नकदी और ग्राहकों को डिलीवर्ड किया जाने वाला करीब 25 सामान छिन लिया. और मोटरसाइकिल पर सवार तीनों अपराधी […]