July 23, 2021
नवगछिया : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के नागरह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल मिला कर तीन लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों में एक पक्ष से सिमराज बैठा, दूसरे पक्ष से उत्तम बैठा और अफसाना खातून है. तीनों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है जबकि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए आवेदन भी दिया है. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. DESK 04