Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : 20 दिन के बच्चे की कोरोना से मौत हो गई ,यह अररिया के बच्चे थे,यह भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का पहला हैं मामला ||GS NEWS

DESK 040

4 जून को बच्चे को सर्दी खांसी हुई और 10 जून को सैंपल में वह पॉजिटिव पाया गया,20 दिन के बच्चे का ऑक्सीजन लेवल 65% तक आ गया था। अररिया के पीर नगर के राहुल शर्मा के छोटे बेटे का जन्म 20 दिन पहले ही हुआ था ,उसे 10 दिन पहले सांस फूलने ,खांसी और ठंड लगने की शिकायत थी। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया। उसके 6 दिन बाद 10 जून को उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इस बच्चे की बिगड़ती हालत को देख उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद इस बच्चे को पीजी शिशु रोग विभाग के निक्कू वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना हुआ कि भर्ती के दौरान नवजात […]

भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा पर लगाई गई रोक को वापस लेने के लिए प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर : टीएमबीयू प्रशासन द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा पर लगाई गई रोक को वापस लेते हुए अतिथि शिक्षकों को वर्गाध्यापन की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में जाकर प्रदर्शन किया। निर्धारित समय पर प्रदर्शनकारियों के विश्वविद्यालय पहुंचते ही विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार बन्द किए जाने के पश्चात प्रदर्शनकारी अतिथि शिक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के उपरान्त विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार के समक्ष ही धरना पर बैठ गए। अतिथि शिक्षकों के धरना पर बैठने के उपरान्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. निरंजन यादव, कुलानुशासक प्रो. रतन मंडल तथा छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश […]

नवगछिया : दो महीना पूर्व निर्देश के बावजूद गंगा नदी में कटाव निरोधक कार्यों की नहीं हुई जाँच ||GS NEWS

DESK 040

गंगा नदी में इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच वर्ष 2008 से लेकर 2020 तक लगातार प्रति वर्ष करोडों की लागत से करवाये गये कार्यों में अनियमितता कप विभागीय अभियंता एवं संवेदक द्वारा सरकारी राशि का बंदरबाँट करने का आरोप लगाते हुए भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व ग्रामीणों ने लिखित शिकायत महामहिम राज्यपाल से किया। उक्त शिकायत के आलोक में मुख्यमंत्री सचिवालय के ई -डैशबोर्ड से लगाये गये आरोपों की जाँच मुख्य अभियंता बाढ नियंत्रण एवं जल निस्सरण जल संसाधन विभाग कटिहार को दो महीने पूर्व a गया था। परन्तु अभी तक जाँच रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुनः राशिद कलाम अंसारी, सरकार के उप सचिव ने पुन: परिवाद मे लगाये गये आरोपों की जाँच कर विन्दुवार स्पष्ट प्रतिवेदन अपने मंतव्य के […]

नवगछिया के युवक नें प्रतियोगिता परीक्षा में असफल रहने पर ने दे दी जान ||GS NEWS

DESK 040

सुबह छत के सहारे फंदे से लटका मिला शव, परिजन गहरे सदमे में नवगछिया  – नवगछिया शहर के राजेन्द्र कॉलोनी में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को प्रतियोगिता परीक्षा में असफल रहने पर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. सुबह परिजनों ने जब युवक का दरवाजा खोला तो देखा कि युवक का शव छत के सहारे एक रस्सी के फंदे से लटक रहा है. मामले की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मृतक के घर पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है देर शाम युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक राजेन्द्र कॉलोनी निवासी हेमंत झा का 23 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार है. मृतक […]

भागलपुर में बकाया पैसे मांगने पर दोस्त को उतारा मौत के घाट, जाँच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिले में एक युवक की बकाया पैसा मांगने पर आरोपियों ने मौत के घात उताड़ दिया है मौक़े पर एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है । घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के. मनोहरपुर के शहजादपुर गांव के निवासी सुधीर मोदी के पुत्र सूरज कुमार चौरसिया को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसको बेहोशी की हालत में पिटाई किया ऒर आरोपी ने बेहोशी की हालत में अपने घर मे ही छुपा कर रखा था । परिजनों को सूचना मिलने पर बेहोसी की हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं मृतक के परिजनों ने […]

भागलपुर : बोले भागलपुर विधायक : कोरोना से हुए मौत का आंकड़े को छुपा रही है राज्य सरकार ||GS NEWS

DESK 040

कोरोना संक्रमण से हुए मौत का आंकड़ा सरकार के द्वारा छुपाये जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है, कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले बिहार सरकार पूरे प्रदेश में 5424 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात कर रही थी, फिर जब कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव गांव जाकर कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा पता लगाया जाने लगा, तो सरकार ने अभी आंकड़ा बढ़कर 10 से 11 हजार कर दिया है, कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा सरकारी तंत्र इसको छुपाने में लगी हुई है,. अजीत शर्मा ने […]

भागलपुर : कहलगांव के कई वैकशीनेशन केन्द्र अनुमंडलीय व प्रखण्ड अस्पताल का भागलपुर DM नें किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला के जितने भी वैक्सीनेशन सेंटर हैं। वहां अच्छे ढंग से सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण जैसे 45 से ऊपर उम्र वालो का, 18- 45 उम्र वालो का टीकाकरण सुचारू रूप से हो जाए। लोग जागरूक होकर वैक्सीनेशन करा लें , अफवाह पर ध्यान ना दें, भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कई केन्द्र का निरीक्षण किया। उनके साथ सिविल सर्जन, भागलपुर सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ चल रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान न करे कि थर्ड फेज आऐ। फिर भी छोटे-छोटे प्रखंड अस्पताल मे भी कम से कम 20 बेड की व्यवस्था आक्सीजन, वेंटिलेटर, जम्बो गैस व्यवस्था सम्बन्धित सभी उपकरण, दवाई आदि की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है। पंचायत लेवल पर […]

भागलपुर : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजा, कोरोना गाइडलाइन कि जमकर उड़ी धज्जियां ||GS NEWS

DESK 040

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर नवगछिया के मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे देखी गई । ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाए जाने वाले पर्व को लेकर महिलाएं अहले सुबह से विभिन्न मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे पहुंचकर पुरे आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते दिखीं, ऐसी मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को विवश कर दिया था, इस व्रत वाले दिन वट वृक्ष का पूजन कर सावित्री-सत्यवान की कथा को याद किया जाता है, वट सावित्री व्रत को बिहार के साथ-साथ उत्तर भारत के […]