Category Archives: भागलपुर

नवगछिया एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्ष को दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद मौजूद थे. बैठक में बिहपुर एवं नवगछिया सर्किल के इंस्पेक्टर व सभी थाना के थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस जिले के सभी थाना की वार कांडो की समीक्षा की. समीक्षा के बाद उन्होंने लंबित पाए गए कांड को अविलंब निष्पादित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही कांडो में फरार चल रहे अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने हाल के दिनों में घटित हुए आपराधिक घटनाओं को लेकर भी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. एसपी ने […]

भागलपुर : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर भागलपुर मैं लाखों रुपया ठगी का मामला सामने आया दरअसल भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के डीडी नगर नूरपुर निवासी शंकर प्रसाद रजक से ठगी किया गया बताते चलें कि शंकर प्रसाद (रजक) के घर मसुदनपुर थाना अंतर्गत डीडी नगर नूरपुर नाथनगर को करीब 11 बजे आशीष कुमार पिता ललित ।किशोर गुप्ता नसरत खानी थाना लल मटिया जिला भागलपुर । पंकज कुमार पिता प्रमोद शाह काशीचक पीरी बाजार जिला लखीसराय और तीसरा निलेश कुमार पिता सहदेव प्रसाद ग्राम खेसर जिला बांका का स्थाई निवासी है। यह तीनों मिलकर 16 लाख रुपैया ले लिया। बहुत दौड़ धूप हम लोग किए। लेकिन नौकरी नहीं लगा पाया, फिर वह लोग टालमटोल करने लगा। हम […]

भागलपुर : पत्नी नही बनी माँ तो पति ने भाभी से बनाया अवैध संबंध, भाभी के बातों में आकर पति ने
की पत्नी की हत्या ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ पति में पत्नी की गला दवा कर हत्या कर दिया है। मोके पर कहलगांव थाना पहुंचकर पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाबत बताया जा रहा कि कहलगांव थाना क्षेत्र के हुनमान कॉलेनि के निवासी राकेश शर्मा की शादी 2015 में हुई थी लेकिन उसकी पत्नी शिला देवी माँ नही बन पा रही थी। जिसको लेकर आरोपी पति राकेश शर्मा पत्नी से बराबर मारपीट और पड़ताडित करता था और आरोपी का अवैध सम्बंध उसके भाभी के साथ जो भाभी के कहने पर आरोपी ने पत्नी की गला दवा कर हत्या कर दिया वहीं मृतक महिला के भाई सिंटू ने बताया कि बहन की […]

भागलपुर : आज 6 जून को विक्रमशिला एक्सप्रेस से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा मशहूर जर्दालू आम ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज के महेशी तिलकपुर के मधुबन नर्सरी से जिला पदाधिकारी के निर्देश पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को जर्दालू आम की सौगात भेजने की तैयारी जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के तमाम विभाग के कर्मचारियों द्वारा भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।वहीं इस दौरान प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय मनी, मधुबन नर्सरी पहुंचकर आम के पैकिंग की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2000 जर्दालू आम का पैकेट महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सौगात भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं। 6 तारीख को विक्रमशिला एक्सप्रेस से पार्सल द्वारा भेजा जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर जर्दालू आम की पैकिंग किया जा रहा है। इस दौरान अशोक […]

नवगछिया के खरीक में युवक को गोलीमार कर उतारा मौत के घाट // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर मे अनील चौधरी उर्फ तनुक लाल चौधरी के पुत्र राजेश कुमार चौधरी ( 28) की अपराधी ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक घर के समीप पड़ोसी के दरबाजे पर बैठ कर मौजूद लोगो से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अपराधी ने पीछे से गोली मार कर हथियार लहराते हुए साइकिल से भाग गया । वहीं गोली सर के निचले भाग मे लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है । वही मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार  दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव […]

बोले भागलपुर DM : जल्द ही बहुरेंगे NH के दिन, पढ़िए पूरी ख़बर||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर में जर्जर हो रहे एनएच-80 से लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन 3 तरह के कार्य योजनाओं पर काम कर रही है, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि एनएच पर रेस्टोरेशन का काम एनएच के कार्यपालक अभियंता ने किया था, परंतु बारिश के कारण कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं, जिसको तुरंत भरने का आदेश दिया गया है, वहीं डीएम ने एनएच-80 का सबौर से कहलगांव तक चौड़ीकरण और मरमत्तीकरण का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजे जाने की बात कहते हुए कहा कि इस कार्य योजना को मंजूरी मिल गई है, और टेंडर की प्रक्रिया में है, साथ ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जाचौकी तक […]

नवगछिया : आयुर्वेद अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर कवायद शुरू, जिप सदस्य की बैठक में जीर्णोद्धार का लिया गया निर्णय||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुचे खगड़ा ग्रामीणों के साथ अस्पताल की स्थिति का लिया जायजा, राज्य स्वास्थ्य मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री को अस्पताल की स्थिति से कराया अवगत, मिले सकारात्मक आश्वासन नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव स्थित आयुर्वेद अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को जिला परिषद को हुई ऑनलाइन बैठक में खगड़ा आयुवेर्द अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर नवगछिया जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, खरीक जिला परिषद सदस्य गौरव राय एवं इस्माईलपुर जिप सदस्य विपिन मंडल ने रखा। जिप सदस्य नंदनी सरकार ने कहा कि खगड़ा के आयुर्वेद अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं भवन निर्माण का कार्य 15 वी वित्त आयोग के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के तहत छह अस्पताल में कार्य […]

नवगछिया : भरत भूषण को नवगछिया एवं राजकुमार को बिहपुर थाना की कमान // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारी को एक स्थान से स्थानांतरित करते हुए दूसरे नए स्थान पर पदस्थापित किया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष पुनि भारत भूषण को स्थानांतरित कर नवगछिया टॉउन थाना की जिम्मेदारी दी गई है। नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष अनि राजकुमार सिंह को बिहपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। अनि नीरज कुमार को गोपालपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार को झंडापुर ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।अनि शिव प्रसाद रमानी को कदवा ओपी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पुनि कुणाल आंनद चक्रवर्ती को नवगछिया पुलिस केंद्र के प्रभारी परिचारी प्रवर की जिम्मेदारी दी गई है। अनि दिनेश कुमार को […]