Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : यूरिया की कालाबाजारी रोकथाम के लिये जिलाधिकारी के आदेश पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी टीम गठित ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के जिलाधिकारी ने यूरिया की कालाबाजारी और इस की किल्लत किसानों को ना हो इसको लेकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक निदेशक रसायन और सहायक निदेशक डिप्टी डायरेक्टर को जिले में चल रहे सभी यूरिया दुकानों और उनके गीदम की जांच करने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर टीम के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र में जांच का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में आज मोजाहिद पुर थाना क्षेत्र के दाल मिल रोड स्थित नेशनल फर्टिलाइजर की जांच सभी अधिकारियों ने की। यहां जांच के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई अभी तक पांच जगहों पर जांच की जा चुकी है।वही बाकी और […]

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में परिजनों का बाबल, ICU वार्ड के AC समेत कई मेडिकल उपकरण को तोड़ा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू में भर्ती एक महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल किया। परिजनों ने इलाज में अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़ करते हुए एसी समेत कई मेडिकल उपकरण को तोड़ डाला। उस दौरान परिजनों और स्वास्थ्य कर्मी के बीच जमकर मारपीट भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपीयों को हिरासत में ले लिया। इसी जेएलएन अस्पताल मायागंज में इससे पूर्व भी दो बार इलाजरत मरीजों के परिजनों के द्वारा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा. इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की […]

भागलपुर : पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर से सवालों के घेरे में ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है, दरअसल जेएलएनएमसीएच में रखे अस्पताल के 30 सिलेंडर गायब हो गए हैं, यह सिलिंडर अप्रैल से लेकर 15 मई के बीच गायब हुए हैं, बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल के बाद जब संक्रमण बढ़ रहा था, तब अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी,. इस दौरान कई मरीजों को अस्पताल में सिलिंडर मिले तो कईयों ने बाहर से मंगवाया था, इस बीच 30 सिलेंडर गायब हो गए, लेकिन इसका लेखा जोखा किसी के पास नहीं है, अस्पताल प्रबंधन ने जब इंचार्ज से पूछा तो तीनों इंचार्जों ने अस्पताल में तैनात अधिकारियों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया, . उसके बाद जब अस्पताल […]

भागलपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है, भागलपुर विधायक और बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के आवास स्थित कैंप कार्यालय में विधायक के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके किए गए कार्यों को याद किया गया, । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया, इस दौरान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भारत को पूरे विश्व में ऊंचा मुकाम हासिल कराने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका अग्रणी रही है, और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं, । आजादी के बाद से लेकर […]

भागलपुर में राशन कार्डधारी लाभुकों को नहीं भा रहे हैं अरवा चावल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर : लॉक डाउन अवधि में केंद्र और बिहार सरकार ने राशन कार्डधारी को मुफ्त में खाद्यान्न देने की बात कही। दिया भी जा रहा है। राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं दिया जा रहा है। लेकिन जरा ठहरिये…पीडीएस के माध्यम से दिए जा रहे अनाज में जो चावल बांटा जा रहा है, वह अरबा चावल है। जो कोई भी गरीब गुरबा नहीं खाता है। बल्कि उस अरबा चावल को बाजार के दुकानदारों को 16 रुपए प्रति किलो के दर से बेचकर 32 रुपए किलो उसना चावल खरीदकर घर ले जाता है। पीडीएस दुकानदार कहता है कि सरकार द्वारा जिस अनाज की आपूर्ति बांटने के लिए होती है वही दे रहे हैं। […]

भागलपुर : पति पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आए पिता को पुत्र ने दिया धक्का मौके पर हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार की देर शाम में हो रहे एक परिवार के बीच परिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने आए पिता को पुत्र ने दिया धक्का जिससे कि पिता का पैर फिसल जाने से वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान मकुनी मंडल पिता स्वर्गीय सुखदेव पहलवान उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पुत्र सुनील कुमार और पुत्र वधू खाना बनाने को लेकर आपस में लड़ रहे थे। तभी उनके पति मकुनी मंडल बीच-बचाव में गए जिससे कि उसके पुत्र सुनील कुमार ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिर गया जिससे […]

भागलपुर : हमेशा से प्रसिद्ध है भागलपुर का जर्दालू आम भेजें जाते हैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, दिल्ली के कई वरिष्ठ नेताओं को ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर का जर्दालू आम हमेशा से प्रसिद्ध रहा है। यहां का जर्दालु आम सियासत में भी मिठास घोल रहा है। भागलपुरी जर्दालू आम के अपने कई किस्से सुने होंगे लेकिन अब यहां से मोदी आम भी प्रसिद्धि पाने लगा है। दरअसल मैंगोमेन नाम से ख्याति प्राप्त सुल्तानगंज के तिलकपुर निवासी अशोक चौधरी ने पीएम मोदी के नाम पर एक क्रॉस आम को मोदी आम नाम रखा है। अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे बागान से 2007 से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, दिल्ली के विशिष्ट नेताओं समेत कई मंत्रियों को जर्दालू आम भेजा जाता है लेकिन इस बार कोरोना के कारण आम भेजे जाने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जर्दालू आम की पैदावार भी अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि […]

भागलपुर : लॉकडाउन और यास तूफान के संभावित खतरे से परेशान लोगों को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और उनकी धर्मपत्नी ने पहुंचाया राहत सामग्री ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – इन दिनों पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है, साथ ही यास तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा लोगों घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है, इस दौरान दिहाडी करने वाले गरीब मजदूर और जरूरतमंद लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा अपनी धर्मपत्नी विभा शर्मा के साथ भागलपुर से वार्ड नंबर 35 के भीखनपुर, त्रिमूर्ति चौक सहित कई मोहल्लों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन और जरूरत के समान का वितरण किया, इस दौरान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि गरीब, प्रतिदिन दिहाडी मजदूरी करने […]

भागलपुर में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया बम और चाकू से हमला, 5 लोग घायल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज रोड के बाल्टी कारखाना का इलाका उस समय थर्रा उठा जब जमीनी विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर बम से हमला कर दिया गया, बमबाजी के साथ चाकू से हमलाकर एक पक्ष के 5 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया, घटना के बाबत घायल मोहम्मद कामरान अमीन ने बताया कि पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन को लेकर पड़ोसी जावेद अख्तर उर्फ राजा से काफी समय से विवाद चलता आ रहा है, जिसको लेकर पंचायत भी पहले बैठ चुकी है और पंचायत के द्वारा दोनों पक्षों को रास्ता देने का फैसला बरसो पूर्व में ही दिया गया था. , लेकिन राजा उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान को अपना बताकर […]

भागलपुर : संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर भागलपुर में एसडीआरएफ की टीम हैं तैयार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – यास चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन खुद पूरी व्यवस्था कि मॉनिटरिंग कर रहे हैं, आज डीएम के निर्देश पर भागलपुर के एसडीआरएफ टीम के द्वारा एसडीआरएफ कैंप में मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को संभावित खतरे से किस तरह बचाया जा सके इसका पूर्वाभ्यास किया गया, . एसडीआरएफ के ग्रुप कमांडर इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा के नेतृत्व में टीम के द्वारा चक्रवाती तूफान के बाद उत्पन्न स्थिति से लोगों को रेस्क्यू कर जीवन बचाए जाने को लेकर मॉक ड्रिल किया गया, इस दौरान ग्रुप कमांडर ने बताया कि यास तूफान के संभावित खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ की […]