Category Archives: भागलपुर

Noimg

गोपालपुर: विभिन्न दलों के नेताओं व प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रत्याशियों द्वारा अपने -अपने समर्थकों द्वारा जोर शोर से व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है. जदयू प्रत्याशी के सुपुत्र की अगुआई में जदयू प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता अपने विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को विजयी बना कर पुनः सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने की अपील मतदाताओं से कर रहे हैं तो राजद उम्मीदवार शैलेश यादव तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार बनाने के लिये राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे के नेतृत्व में दिन रात जनसंपर्क में लगे हैं. वहीं राजपा प्रत्याशी संजीव कुमार चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ सैदपुर व आसपास के गाँवों में जनसंपर्क किया. B BABUL

गोपालपुर: वामपंथ के गढ में वामपंथियों की जमीन खिसकी

B BABUL0

कभी वामपंथियों का गढ रहे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में अब वामपंथियों का जनाधार समाजवादी विचारधारा से जुडी पार्टियों में शिफ्ट होने के कारण यहाँ वामपंथियों का जनाधार सिमट गया है. कभी कांग्रेस हराओ तो कभी भाजपा हराओ मुहिम के कारण गठबंधन की राजनीति का खामियाजा वामपंथियों को गोपालपुर विधानसभा चुनाव में भुगतना पड रहा है. कभी गरीब -गुरुबों के संघर्ष के प्रतीक के रूप में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में वामपंथी नेताओं की पहचान थी. परन्तु सुविधा की राजनीति के कारण वामपंथियों का किला ध्वस्त हो गया. आजादी के ततकाल बाद हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में 1957 ई में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सैदपुर निवासी का मणिराम सिंह उर्फ गुरूजी को गोपालपुर […]

नवगछिया: दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर, दो की मौत GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर गांव के पास दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो की मौत हो गयी है. मृतकों में एक ट्रक का चालक व एक ट्रक का खालसी है. चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी जबकि खालसी की मौत इलाज के क्रम में हो जाने की बात कही जा रही है. मृतकों की पहचान भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी चालक बबलू पासवान(40) और सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज निवासी खालसी शत्रुघन मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार(25) के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों […]

Noimg

नारायणपुर: चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

B BABUL0

भवानीपुर पुलिस ने गुरुवार की रात्रि वाहन जांच में स्कॉर्पियो से चार लाख 15 हजार के साथ आधा बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ सफेद कलर की स्कॉर्पियो जो खगड़िया से कोलकाता जा रही थी! स्कॉर्पियो में से सवार खगड़िया जिला का शुभेंदु आनंद, प्रतीक कुमार, बादल कुमार, राहुल कुमार सहित चारो लोगों में से दो लोग शुभेंदु आनंद और राहुल कुमार का स्वास्थ्य जॉच के दौरान पीएचसी के चिकित्सक द्वारा शराब के नशे में होने की पुष्टि की गई. मामले को लेकर भवानीपुर ओपी में शराब के नशे में होने की प्राथमिकी दर्ज किया गया. जबकि प्रतीक कुमार और बादल कुमार पर स्कॉर्पियो से शराब बरामद होने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार को स्कार्पियो में सवार चारों लोगों […]

भागलपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया प्रेस वार्ता, कई महत्वपूर्ण बातों की दी जानकारी

B BABUL0

भागलपुर ज़िले में बिहार विधानसभा चुमाव के प्रथम चरण में दो विधानसभा सुल्तानगंज और कहलगांव में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। सुल्तानगंज विधानसभा से कुल 18 प्रत्याशी और कहलगांव से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। स्क्रूटनी के बाद प्रचार प्रसार होनी शुरू हो जाएगी। डीएम सह ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार में बताया कि मतदान की सारी तैयारी चल रही है । वहीं कहलगांव जाने के रास्ते एनएच 80 के सवाल पर बताया कि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक एनएच 80 की 30 किलोमीटर तक सघन मरम्मती होगी ताकि मतदान तक सड़क मोटरेबल रहे। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा की जो भी ऐसे प्रत्याशी जिसके खिलाफ अपराधी इतिहास रहा हो वह प्रत्याशी तीन बार अपने से […]

बिहार में छठी तक के बच्चे नये साल में जाएंगे स्कूल, जानें बड़ी कक्षाओं को लेकर क्या है विद्यालयों का फैसला GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कोविड-19 का असर पूरे साल की शिक्षा पर पड़ चुका है। मार्च से स्कूल लगातार बंद हैं। छोटे क्लास के बच्चे अब नये साल में ही स्कूल जा पायेंगे। बिहार के ज्यादातर निजी विद्यालय ने छठी तक के बच्चों को नये साल में ही बुलाने का निर्णय लिया है। छठीं कक्षा तक के बच्चे अब अपनी वार्षिक परीक्षा 2021 के समय में ही स्कूल जायेंगे। स्कूल द्वारा उनकी आंतरिक बैठक में यह निर्णय लिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के डर से छोटे क्लास को फिलहाल बंद ही रखा जायेगा। डाउट क्लास में पांच फीसदी भी उपस्थिति नहीं कई निजी स्कूल द्वारा नौंवी से 12वीं तक डाउट क्लास शुरू किया गया है। पिछले दस दिन से डाउट क्लास शुरू तो […]

नवगछिया: भाजयुमो संगठन के कार्यों की सराहना प्रदेश स्तर पर, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

B BABUL0

नवगछिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला कार्य समिति का बैठक किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कि आज का युवा कल का भाजपा है. युवा मोर्चा कोरोना काल में मानव मात्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा संगठन हित में प्रदेश से लेकर जिला तथा जिला से लेकर मंडल एवं शक्ति केन्द्रों और बूथ स्तरों तक पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि नवगछिया संगठन द्वारा किये गये कार्यों की सराहना प्रदेश स्तर पर हुई है. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार की जन […]