Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : गोसाईं गाँव के लापता युवक नटवर का शव पानी से बरामद GS NEWS

B BABUL0

सोमवार की शाम से लापता गोसांयगांव के युवक नटवर यादव का शव बुधवार की सुबह उसके बासा के निकट खेत में जमे पानी से बरामद हुआ. मृतक युवक नटवर यादव सोमवार की शाम को मकंदपुर चौक से सामान लेकर वापस बासा के आया. परन्तु रात में घर भोजन के लिए नहीं जाने पर परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर कुछ भी पता नहीं चलने पर मंगलवार की शाम को पत्नी सोनी देवी ने अपने पति नटवर यादव के गुमशुदगी का रिपोर्ट गोपालपुर थाना में दर्ज करवाया था. बुधवार की सुबह उसका शव उसके बासा के निकट ही पानी से बरामद हुआ. हालांकि उसके शरीर पर किसी तरह का कोई निशान मौजूद नहीं है. परन्तु उसकी पत्नी व अन्य परिजन उसको विश्वास […]

बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, चुनाव की तैयारी की समीक्षा, दिए निर्देश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गोशाला के हॉल में डीएम प्रणव कुमार ने बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र ने निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सेक्टर के पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया. बैठक में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम, एसडीओ अखिलेश कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ दिलीप कुमार मौजूद थे. बैठक के दौरान डीएम ने दोनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने दोनो विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से बूथों पर की गई तैयारी की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सेक्टर के पदाधिकारियों को बूथ पर जो भी कमियां रह गई है उसे अविलंब दूर कर लें. सेक्टर के पदाधिकारियों को रूट चार्ट कंव हिसाब से पुनः […]

नवगछिया: एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया एसपी कार्यालय में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम की अध्यक्षता में मासिक अपराधगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार साहित नवगछिया एवं बिहपुर सर्किल के इंस्पेक्टर व नवगछिया टॉउन थानाध्यक्ष अमर विश्वास शामिल हुए. अन्य सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान एसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर की जा रही तैयारी की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल के द्वारा कार्य योजना के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने का […]

नवगछिया के खरीक में तीन लाख रुपये के साथ एक धराया GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया के ख़रीक थाना क्षेत्र के एन एच- 31 पर चकमैदा चौक के समीप मंगलवार की शाम सीओ निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व प्रतिन्युक्त सर्विलांस टीम के द्वारा  वाहन चेकिंग अभियान के बाइक सवार एक युवक को रोककर तलाशी लिया. जिसके  पास से 3, 50, 600 रूपया बरामद हुआ. जिसके बाद युवक से पूछताछ में संतोषजनक जबाब नहीं देने रूपया जब्त कर लिया गया. जबकि पुलिस युवक से देर रात पूछताछ कर रही थी. वहीं, युवक ने बताया कि मैं मक्का व्यवसायी हूं और मक्का का ही बकाया रूपया वसूली कर घर जा रहा था. इसी दौरान चैकिंग के दौरान मेरा रूपया जब्त कर लिया गया. युवक खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलानौवा गांव मुकेश साह […]

नवगछिया : चुनाव को लेकर दोनो विधानसभा क्षेत्र में पुलिस गतिविधि तेज, जगह जगह चलाया गया चेकिंग अभियान GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया पुलिस जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में अब आपत्तिजनक वस्तु, निर्धारित मात्रा से ज्यादा रकम एवं अवैध हथियार के साथ दबंग व अपराधी प्रवेश नहीं कर पाएंगे. विधानसभा सब्ज चुनाव को लेकर दोनो बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि तेज हो गई है. चुनाव के दौरान कही पर भी किसी प्रकार की समस्या न हो इसको लेकर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पैरा मेलेट्री की तीन कंपनी नवगछिया पहुच चुकी है. इसके बाद पैरा मेलेट्री फोर्स के साथ सर्च अभियान एवं फ्लेग मार्च निकाले जा रहे हैं. मंगलवार को नवगछिया पुलिस जिला में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जगह […]

ढोलबज्जा: बारिश से कदवा की सड़क हुआ जलमग्न, राहगीर परेशान GS NEWS

B BABUL0

मंगलवार की अहले सुबह हुई मूसलाधार बारिश से ढोलबज्जा व कदवा की सड़क दुसरी बार फिर जलमग्न हो गया है. बारिश का पानी ढोलबज्जा थाना चौक समीप सड़क पर जमा है तो, वहीं थाना परिसर में भी भोला बाबा मंदिर में बारिश की पानी घुस गया है. उधर कदवा ओपी थाना रोड पर भी कोसी बांध के समीप सड़क पर बारिश की पानी से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. जिससे राहगीर व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों जगह सड़कों पर जमा हुए बारिश के पानी को वहां के ग्रामीणों ने करीब उ सप्ताह पहले ही पंपिंग सेट लगाकर बाहर फेंका था. जो फिर बारिश से जलमग्न हो गई. B BABUL