September 28, 2020
नवगछिया: बूथों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, 20 स्थानों पर बनाए जाएंगे चैक पोस्ट GS NEWS
Barun Kumar Babulनवगछिया: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसको लेकर पुलिस एक रणनीति तय कर चुकी है. चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है. असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई एवं अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चुनाव को लेकर रविवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम की अध्यक्षता में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद सहित पुलिस जिले के दोनों सर्किल के इंस्पेक्टर एवं सभी थाना का अध्यक्ष शामिल […]